3 अप्रैल को गुड फ्राइडे पर शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? देखें NSE-BSE की पूरी छुट्टियों की लिस्ट

अगर आप 3 अप्रैल 2026, शुक्रवार को शेयर बाजार में ट्रेडिंग की योजना बना रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि गुड फ्राइडे के कारण NSE और BSE दोनों बंद रहेंगे. इस दिन किसी भी सेगमेंट में ट्रेडिंग नहीं होगी. इसके साथ ही निवेशकों को वीकेंड मिलाकर लगातार तीन दिनों का लंबा ब्रेक भी मिलेगा.

Trading Holiday Today Image Credit: @AI/Money9live/chatGpt

Trading Holiday Today: अगर आप शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026 को शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने की सोच रहे हैं, तो पहले यह जान लेना जरूरी है कि आज बाजार खुला नहीं रहेगा. गुड फ्राइडे के अवसर पर Bombay Stock Exchange (BSE) और National Stock Exchange (NSE) दोनों में ट्रेडिंग पूरी तरह बंद रहेगी. यानी आप उस दिन न तो शेयर खरीद पाएंगे और न ही बेच पाएंगे.

तीन दिन का लंबा ब्रेक

शुक्रवार की इस छुट्टी के बाद शनिवार और रविवार का वीकेंड भी जुड़ रहा है. इस तरह निवेशकों को लगातार तीन दिनों का ब्रेक मिलेगा और अब बाजार सीधे सोमवार को खुलेगा.

किन-किन सेगमेंट्स में नहीं होगी ट्रेडिंग?

इस दिन लगभग सभी प्रमुख सेगमेंट्स बंद रहेंगे, जैसे:

  • इक्विटी (Equity)
  • इक्विटी डेरिवेटिव्स
  • SLB (सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग)
  • करेंसी डेरिवेटिव्स
  • इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स

यानि किसी भी तरह की ट्रेडिंग गतिविधि नहीं होगी.

MCX का क्या रहेगा हाल?

कमोडिटी मार्केट में ट्रेड करने वालों के लिए भी जरूरी जानकारी है. Multi Commodity Exchange of India (MCX) भी इस दिन पूरी तरह बंद रहेगा. न सुबह का सेशन खुलेगा और न ही शाम का.

छुट्टी से पहले बाजार का प्रदर्शन

2 अप्रैल को, छुट्टी से पहले के कारोबारी दिन में बाजार ने अच्छी रिकवरी दिखाई. शुरुआती गिरावट के बावजूद:

  • सेंसेक्स 185 अंकों की बढ़त के साथ करीब 73,319 पर बंद हुआ
  • निफ्टी भी लगभग 34 अंक चढ़कर 22,700 के आसपास पहुंचा

अप्रैल में दूसरी छुट्टी कब है?

अप्रैल महीने में एक और ट्रेडिंग हॉलिडे है. 14 अप्रैल को बाजार डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती की अवसर पर बंद रहेंगे. इस दिन भी निवेशक NSE और BSE ट्रेड नहीं कर पाएंगे.

2026 में कुल कितनी छुट्टियां?

तारीखदिनअवकाश का नाम
03-अप्रैल-2026शुक्रवारगुड फ्राइडे
14-अप्रैल-2026मंगलवारडॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती
01-मई-2026शुक्रवारमहाराष्ट्र दिवस
28-मई-2026गुरुवारबकरीद
26-जून-2026शुक्रवारमुहर्रम
14-सितंबर-2026सोमवारगणेश चतुर्थी
02-अक्टूबर-2026शुक्रवारमहात्मा गांधी जयंती
20-अक्टूबर-2026मंगलवारदशहरा
10-नवंबर-2026मंगलवारदिवाली-बलिप्रतिपदा
24-नवंबर-2026मंगलवारप्रकाश गुरुपुरब श्री गुरु नानक देव
25-दिसंबर-2026शुक्रवारक्रिसमस