Sahara Refund Update 2026: अब ₹10 लाख तक मिलेगा रिफंड, CRCS पोर्टल पर Resubmission शुरू, जानें प्रोसेस
वर्षों से सहारा इंडिया में फंसा पैसा अब वापस मिल रहा है लेकिन सरकार ने इस प्रोसेस को और तेज करते हुए 10 लाख तक के रिफंड क्लेम करने की मंजूरी दे दी है. जिन निवेशकों के आवेदन में पहले कमी पाई गई थी, वे अब Resubmission Portal के जरिए दोबारा दावा कर सकते हैं. प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और तय समयसीमा वाली है.
सहारा इंडिया में पैसा लगाने वाले लाखों निवेशकों के लिए साल 2026 की सबसे बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है. केंद्र सरकार ने सहारा रिफंड पोर्टल (CRCS) को लेकर एक अहम अपडेट किया है, जिससे अब उन निवेशकों को भी बड़ा मौका मिला है जिनकी जमा राशि पहले तय सीमा से ज्यादा थी. सरकार ने क्लेम और री-सबमिशन की सीमा ₹50,000 से बढ़ाकर ₹10 लाख कर दी है. यानी अगर आपका पैसा सालों से सहारा की स्कीमों में फंसा है, तो अब आप ₹10 लाख तक की रकम की वापसी के लिए दावा कर सकते हैं.
सुप्रीम कोर्ट के आदेश से शुरू हुई प्रक्रिया
यह पोर्टल सहारा समूह की चार कोऑपरेटिव सोसाइटीज के लिए बनाया गया है. इनमें Sahara Credit Cooperative Society Ltd., Saharayan Universal Multipurpose Society Ltd., Humara India Credit Cooperative Society Ltd. और Stars Multipurpose Cooperative Society Ltd. शामिल हैं. इन सोसाइटीज के वास्तविक जमाकर्ता ही इस पोर्टल के जरिए क्लेम कर सकते हैं.
कैसे और कहां करें आवेदन
सरकार ने एक नया Resubmission Portal भी लाइव कर दिया है. जिन निवेशकों के पुराने आवेदन में दस्तावेजो की कमी या भुगतान फेल होने की सूचना दी गई थी, वे अब पोर्टल पर जाकर अपनी गलती सुधार सकते हैं और दोबारा क्लेम जमा कर सकते हैं. यह री-सबमिशन प्रक्रिया भी ₹10 लाख तक की सीमा के साथ लागू होगी.
आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन है और इसके लिए किसी तरह की फीस नहीं ली जाएगी. आवेदन करते समय आधार से लिंक मोबाइल नंबर, बैंक खाता और जमा से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य होगा. सभी चारों सोसाइटीज से जुड़े दावे एक ही आवेदन फॉर्म में दर्ज किए जा सकते हैं.
कब मिलेगा फैसला और पैसा
ऑनलाइन क्लेम जमा होने के बाद सहारा समूह की संबंधित सोसाइटीज 30 दिनों के भीतर आवेदन की जांच करेंगी. इसके बाद अगले 15 दिनों में निर्णय लिया जाएगा. यानी कुल मिलाकर 45 दिनों के अंदर जमाकर्ता को SMS या पोर्टल के जरिए जानकारी दी जाएगी. पात्र पाए जाने पर राशि सीधे जमाकर्ता के बैंक खाते में भेजी जाएगी.
यह भी पढ़ें: IDFC First के बाद अब Yes Bank को लगी चपत! फॉरेक्स कार्ड में $0.28 मिलियन की धोखाधड़ी, लैटिन अमेरिका से जुड़ा मामला
अगर आवेदन के दौरान किसी तरह की तकनीकी समस्या आती है, तो पोर्टल हेल्पडेस्क नंबर 011-20909044 और 011-20909045 पर संपर्क किया जा सकता है. इसके अलावा सोसाइटी से जुड़े नंबरों पर भी सोमवार से शुक्रवार, सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक मदद ली जा सकती है.
