जूते बेचने वाली कंपनी का चला जादू! एक दिन में 582% भागे शेयर, जानें अमेरिका से लेकर भारत तक क्यों है चर्चा?
कंपनी ने घोषणा की है कि वह अपने फुटवियर और ब्रांड एसेट्स को पूरी तरह बेच देगी और नए नाम “Newbird AI” के साथ AI इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस में उतरेगी. इसके तहत कंपनी 50 मिलियन डॉलर की कन्वर्टिबल फाइनेंसिंग के जरिए हाई परफॉर्मेंस GPU एसेट्स खरीदने की योजना बना रही है.
अमेरिकी बाजार में बुधवार को एक शेयर छाया रहा. इसकी चर्चा अमेरिका से लेकर भारत तक रही. अमेरिका की फुटवियर कंपनी Allbirds Inc. ने अचानक बड़ा यू-टर्न लेते हुए खुद को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी में बदलने का ऐलान कर दिया, जिसके बाद इसके शेयर में ऐतिहासिक तेजी देखने को मिली. कंपनी का शेयर बुधवार को बंद होते तक 582 प्रतिशत उछल गया, जबकि इंट्राडे में यह करीब 875 प्रतिशत तक चढ़ गया था.
AI की ओर बढ़ाया कदम
कंपनी ने घोषणा की है कि वह अपने फुटवियर और ब्रांड एसेट्स को पूरी तरह बेच देगी और नए नाम “Newbird AI” के साथ AI इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस में उतरेगी. इसके तहत कंपनी 50 मिलियन डॉलर की कन्वर्टिबल फाइनेंसिंग के जरिए हाई परफॉर्मेंस GPU एसेट्स खरीदने की योजना बना रही है. कंपनी का लक्ष्य लंबे समय में खुद को GPU-as-a-Service और AI क्लाउड सॉल्यूशंस प्रोवाइडर के तौर पर स्थापित करना है.
AI थीम पर बाजार में जोरदार सट्टा
इस खबर के बाद बाजार में AI से जुड़े स्टॉक्स को लेकर जोश साफ दिखा. निवेशकों ने तेजी से खरीदारी की, जिससे शेयर में जबरदस्त उछाल आया. यह दिखाता है कि इस समय बाजार में AI थीम को लेकर कितनी ज्यादा दिलचस्पी और सट्टा चल रहा है. हालांकि, एक्सपर्ट्स इस कदम को लेकर सतर्क नजर आ रहे हैं. उनका कहना है कि कंपनी के पास AI सेक्टर में कोई खास अनुभव या मजबूत आधार नहीं है और यह कदम सिर्फ ट्रेंड का फायदा उठाने की कोशिश भी हो सकता है.
पहले भी देखे जा चुके हैं ऐसे ट्रेंड
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी कंपनी ने ट्रेंडिंग सेक्टर में जाने के लिए खुद को रीब्रांड किया हो. डॉट-कॉम बूम और क्रिप्टो बूम के दौरान भी कई कंपनियों ने ऐसा किया था.
कमजोर बिजनेस के बीच बड़ा फैसला
Allbirds Inc. का मूल बिजनेस पिछले कुछ समय से दबाव में था. कंपनी ने हाल के महीनों में अपने ज्यादातर स्टोर बंद कर दिए थे और ऑनलाइन मॉडल पर फोकस बढ़ाया था. पिछले महीने ही कंपनी ने अपने ब्रांड और फुटवियर एसेट्स 39 मिलियन डॉलर में बेच दिए थे. 2021 में लिस्टिंग के समय कंपनी का वैल्यूएशन 4 अरब डॉलर से ज्यादा था, जो गिरकर हाल ही में करीब 22 मिलियन डॉलर तक आ गया था. हालांकि इस तेज रैली के बाद कंपनी का मार्केट कैप फिर से करीब 150 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया है.
इसे भी पढ़ें- Ola Electric Vs Ather Energy: कहानी एक जैसी, गोली की रफ्तार से भाग रहे दोनों स्टॉक, जानें ब्रोकरेज कहां ज्यादा बुलिश
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
SBI Group ने इन 3 स्टॉक्स में लगाया 1759 करोड़ का दांव, एक ने दिया 700% रिटर्न, रखें नजर
जयपुर एयरपोर्ट ने खोला खजाना! इस स्मॉलकैप कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर, शेयर पर रखें नजर
HDFC Bank vs ICICI Bank Q4 Results: देश के दो दिग्गज प्राइवेट बैंकों ने जारी किया रिजल्ट, डिविडेंड का भी ऐलान; जानें किसने मारी बाजी?
