₹50 हजार लगाकर ₹1.5 लाख तक कमाएं! अश्वगंधा की फसल बना रही किसानों को मालामाल; जानें खेती का पूरा तरीका

अगर आप कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो अश्वगंधा की खेती एक बेहतरीन विकल्प है. सही तकनीक और अच्छी क्वालिटी के बीज के साथ यह फसल किसानों की आमदनी बढ़ाने का मजबूत जरिया बन सकती है.

अश्वगंधा की खेती Image Credit: canva_

How to Ashwagandha cultivation: अगर आप पारंपरिक खेती से कम मुनाफे से परेशान हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो अश्वगंधा की खेती आपके लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है. कम पानी, कम लागत और बढ़ती मार्केट डिमांड के कारण यह खेती किसानों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है. सही तकनीक अपनाकर किसान प्रति बीघा 1.5 लाख रुपये तक का मुनाफा कमा सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

क्या है अश्वगंधा और क्यों है इसकी इतनी मांग ?

अश्वगंधा एक प्रमुख औषधीय फसल है, जिसका वैज्ञानिक नाम Withania somnifera है. आयुर्वेद में इसे इंडियन जिनसेंग भी कहा जाता है. आजकल इसकी मांग आयुर्वेदिक दवाओं, हेल्थ सप्लीमेंट, कॉस्मेटिक और हर्बल इंडस्ट्री में तेजी से बढ़ रही है.

कहां और कैसे करें इसकी खेती ?

अश्वगंधा की खेती सूखे और अर्ध-शुष्क क्षेत्रों में आसानी से की जा सकती है. यह फसल कम पानी और कम उपजाऊ जमीन में भी अच्छी पैदावार देती है.

  • बुवाई का समय: जून से जुलाई
  • तापमान: 20–35 डिग्री सेल्सियस
  • मिट्टी: हल्की, रेतीली और अच्छी जल निकासी वाली
  • pH मान: 7.5 से 8.0
  • खास बात यह है कि जलभराव वाली जमीन में इसकी खेती नहीं करनी चाहिए.

लागत कितनी आती है?

अश्वगंधा की खेती में लागत काफी कम होती है, जो इसे खास बनाती है. कुल लागत (हेक्टेयर) करीब 50,000 रुपये है.
इसमें जुताई, बीज, खाद, सिंचाई, निराई और कटाई शामिल है

एक हेक्टेयर में कितनी होगी कमाई?

भारत सरकार की India Science, Technology & Innovation पोर्टल के मुताबिक, अश्वगंधा की फसल 168 से 178 दिनों में तैयार हो जाती है और औसतन 9 से 10 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन देती है. यह फसल leaf blight रोग के प्रति भी सहनशील मानी जाती है.

मार्केट में कैसे मिलता है रेट (क्वालिटी के हिसाब से)

किसान अश्वगंधा को आमतौर पर तीन कैटेगरी में बेचते हैं:

  • हाई क्वालिटी: ₹35,000 – ₹40,000 प्रति क्विंटल
  • सेकेंड क्वालिटी: ₹25,000 – ₹30,000 प्रति क्विंटल
  • थर्ड क्वालिटी: ₹18,000 – ₹20,000 प्रति क्विंटल तक.

खेती के जरूरी टिप्स

  • खेत की मिट्टी हल्की और सूखी होनी चाहिए
  • ज्यादा पानी से जड़ें खराब हो सकती हैं
  • जैविक खाद का उपयोग ज्यादा करें

क्यों बन रही है किसानों की पहली पसंद

अश्वगंधा की खेती में रिस्क कम और मुनाफा ज्यादा है. इसके अलावा सरकार भी औषधीय फसलों को बढ़ावा दे रही है, जिससे इसकी मार्केट डिमांड लगातार बढ़ रही है.

इसे भी पढ़ें- किसानों के लिए बड़ा तोहफा! यूपी में 20 लाख टन आलू खरीदेगी सरकार; इन राज्यों को भी मिलेगा फायदा