IDFC First के बाद अब Yes Bank को लगी चपत! फॉरेक्स कार्ड में $0.28 मिलियन की धोखाधड़ी, लैटिन अमेरिका से जुड़ा मामला
Yes Bank ने अपने मल्टी-करेंसी प्रीपेड फॉरेक्स कार्ड में संदिग्ध गतिविधि की जानकारी दी है. बैंक के अनुसार विदेश में कुछ मर्चेंट्स पर अनधिकृत ट्रांजैक्शन की कोशिश की गई, जिसे समय रहते रोक लिया गया. इसके बाद बैंक ने ग्राहकों की सुरक्षा को देखते हुए अतिरिक्त कदम उठाए हैं और सिस्टम को और सख्त किया है.
निजी बैंकों पर बढ़ती निगरानी के बीच Yes Bank ने अपने एक फॉरेक्स कार्ड से जुड़ी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी दी है. बैंक ने बताया कि उसकी मल्टी-करेंसी प्रीपेड फॉरेक्स कार्ड सेवा में अचानक ट्रांजैक्शन फेल होने के मामले बढ़े, जिसके बाद जांच की गई. जांच में सामने आया कि कुछ विदेशी मर्चेंट्स पर अनधिकृत लेनदेन की कोशिश की गई थी. IDFC First बैंक धोखाधड़ी मामले के बाद बड़े बैंकों में धांधली का ये दूसरा मामला है. हालांकि बैंक का कहना है कि उन्होंने इसे समय रहते पकड़ नुकसान को सीमित कर दिया और सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है.
लैटिन अमेरिका से जुड़ा मामला
Yes Bank ने बताया कि यह धोखाधड़ी BookMyForex से जुड़े उसके फॉरेक्स कार्ड में हुई. बैंक के कुछ चुनिंदा कार्ड नंबरों को निशाना बनाया गया. 24 फरवरी 2026 की सुबह करीब 3:30 बजे से 8:30 बजे के बीच लैटिन अमेरिका के एक देश में मौजूद 15 ऑनलाइन दुकानों पर गलत तरीके से पैसे खर्च करने की कोशिश की गई. जिस देश से ये ट्रांजैक्शन हुए, वहां ऑनलाइन खरीदारी के लिए OTP या दूसरी सुरक्षा जांच जरूरी नहीं होती. इसी वजह से धोखाधड़ी की कोशिश आसान हो गई.
यह भी पढ़ें: रडार पर रखें ये तीन कर्जमुक्त सेमीकंडक्टर स्टॉक्स, 5 साल में 1170% तक रिटर्न; सरकारी नीतियों से मिल रहा बूस्ट
बैंक की फ्रॉड मॉनिटरिंग सिस्टम ने तुरंत अलर्ट दिया, जिसके बाद संदिग्ध ट्रांजैक्शन रोके गए. कुल नुकसान करीब 0.28 मिलियन डॉलर (यानी 2.52 करोड़ रुपये के आसपास) बताया गया है. एहतियात के तौर पर उस देश से ई-कॉमर्स ट्रांजैक्शन पर रोक लगा दी गई है और ग्राहकों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त कदम उठाए गए हैं.
क्या है शेयरों का हाल
कंपनी के शेयर सुबह 11 बजे करीब 1.5 फीसदी के बढ़त के साथ 21.04 पर ट्रेड कर रहे हैं. कंपनी का 52 वीक हाई 24.30 रुपये है वहीं इसका लो 16.02 रुपये है. मौजूदा मार्केट कैप 65,081 करोड़ रुपये है.
Latest Stories
युद्ध से शेयर बाजार-SIP सब में नुकसान, क्या अमीरों के भी डूब रहे हैं पैसे, जानें अंबानी-अडानी-जिंदल से लेकर दूसरे अरबपतियों का हाल
Gold-Silver Rate Today: सोने में हल्की गिरावट, चांदी ₹1960 हुई महंगी, जानें अपने शहर का लेटेस्ट रेट
नोएडा प्रोटेस्ट का असर, अब देशभर में मजदूरी बढ़ाने की तैयारी में सरकार, डबल हो सकती है न्यूनतम मजदूरी
