DA में देरी पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, 16 अप्रैल को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान, देखें डिपार्टमेंट लिस्ट

साल 2026 की शुरुआत हुए चार महीने बीतने को हैं, लेकिन महंगाई भत्ते (DA) पर सरकार की चुप्पी ने अब आक्रोश का रूप ले लिया है. 16 अप्रैल को इनकम टैक्स और पोस्टल जैसे बड़े विभागों के कर्मचारी देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेंगे. जनवरी 2026 से लंबित इस DA वृद्धि की मांग को लेकर कैबिनेट सचिव को नोटिस भेज दिया गया है.

सरकारी कर्मचारियों को लग सकता है झटका. Image Credit: Getty image

DA Hike 2026 News: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) के ऐलान में हो रही रिकॉर्ड देरी अब बड़े आंदोलन की वजह बनने जा रही है. पिछले एक दशक में यह पहली बार है जब जनवरी की किस्त के लिए इतना लंबा इंतजार करना पड़ रहा है. इस चुप्पी के खिलाफ ‘कॉन्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉइज एंड वर्कर्स’ (CCGEW) ने आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है.

16 अप्रैल को ‘लंच ब्रेक’ में गूंजेंगे नारे

ET की रिपोर्ट के मुताबिक, कॉन्फेडरेशन ने कैबिनेट सचिव को पत्र लिखकर औपचारिक नोटिस दे दिया है कि 16 अप्रैल, 2026 को देश भर के सभी कार्यस्थलों पर कर्मचारी ‘लंच ऑवर’ के दौरान विरोध प्रदर्शन करेंगे. कर्मचारियों की केवल एक ही मांग है: 1 जनवरी 2026 से देय DA और DR (महंगाई राहत) की किस्त का तत्काल ऐलान किया जाए.

कौन-कौन से विभाग होंगे शामिल?

CCGEW के अध्यक्ष एस.बी. यादव के मुताबिक, इस विरोध प्रदर्शन में कई महत्वपूर्ण विभागों के कर्मचारी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे. मुख्य रूप से निम्नलिखित विभाग इस आंदोलन का हिस्सा होंगे:

  • आयकर विभाग (Income Tax)
  • डाक विभाग (Postal)
  • कृषि विभाग (Agriculture)
  • भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (Botanical Survey of India)
  • भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (Geological Survey of India)
  • भारतीय सर्वेक्षण विभाग (Survey of India)

7वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद से यह अब तक की सबसे बड़ी देरी मानी जा रही है. कर्मचारियों को उम्मीद थी कि 4 मार्च, 2026 को होली/दिवाली के आसपास सरकार तोहफा देगी, लेकिन अप्रैल आधा बीत जाने के बाद भी फाइलें आगे नहीं बढ़ी हैं. इससे पहले आखिरी बार DA का ऐलान अक्टूबर 2025 में किया गया था, जो जुलाई 2025 से प्रभावी था.

कितनी बढ़ोतरी की है उम्मीद?

मौजूदा आंकड़ों और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) के आधार पर इस बार 2% से 3% की बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है.

  • वर्तमान दर: 58%
  • संभावित वृद्धि: 2% (कुल 60%) या 3% (कुल 61%)

यह भी पढ़ें: टैक्स नहीं देना फिर भी ITR जरूरी, जानें क्यों है यह आपके लिए फायदेमंद

2016 से अब तक कितना बढ़ा DA

नीचे दी गई टेबल से समझिए कि पिछले 10 सालों में सरकार ने कब-कब और कितना महंगाई भत्ता बढ़ाया है:

सरकारी आदेश की तारीखनया DA रेट (%)बढ़ोतरी (%)
06 अक्टूबर, 202558%3%
02 अप्रैल, 202555%2%
21 अक्टूबर, 202453%3%
12 मार्च, 202450%4%
20 अक्टूबर, 202346%4%
03 अप्रैल, 202342%4%
03 अक्टूबर, 202238%4%
31 मार्च, 202234%3%
25 अक्टूबर, 202131%3%
20 जुलाई, 202128%11%
23 अप्रैल, 202017% (फ्रीज)
14 अक्टूबर, 201917%5%
27 फरवरी, 201912%3%
07 सितंबर, 20189%2%
15 मार्च, 20187%2%
20 सितंबर, 20175%1%
30 मार्च, 20174%2%
04 नवंबर, 20162%0%
07 अप्रैल, 2016125%*6%
नोट: 2016 में 7वें वेतन आयोग के लागू होने के साथ गणना के आधार बदले गए थे.

कर्मचारियों का कहना है कि महंगाई के दौर में समय पर DA न मिलना उनके घरेलू बजट को बिगाड़ रहा है. अब सबकी निगाहें 16 अप्रैल के प्रदर्शन और उस पर सरकार की प्रतिक्रिया पर टिकी हैं.