इस कंपनी का अंतरराष्ट्रीय बाजार में बजा डंका! शेयरों में तेजी, FIIs का भी लगा है पैसा; रखें स्टॉक पर नजर

इस अवॉर्ड विनिंग डिजाइन को डिजाइनर Krsnaa Mehta ने तैयार किया है, जिसमें भारत के शाही दौर के गार्डन मोटिफ, हाथी, आर्च और पारंपरिक डिजाइन एलिमेंट्स को शामिल किया गया है. इस डिजाइन ने दुनियाभर के कई बड़े ब्रांड्स को पीछे छोड़ते हुए टॉप पोजीशन हासिल की.

लिकर स्टॉक Image Credit: money9 live

Liquor stock: Piccadily Agro Industries Limited के शेयर बुधवार को बाजार में मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आए. दोपहर करीब 2:05 बजे स्टॉक 8.60 रुपये यानी 1.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 568 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा था. स्टॉक ने 572.40 रुपये पर ओपन होकर शुरुआती कारोबार में 576.40 रुपये का हाई भी छुआ, जबकि पिछला क्लोज 559.40 रुपये था. कंपनी के शेयर अपने एक साल के हाई से 29 फीसदी नीचे कारोबार कर रहे हैं. मार्च 2026 में इस स्टॉक में म्यूचुअल फंड की होल्डिंग करीब 0.08 फीसदी है.

Indri व्हिस्की को मिला बड़ा सम्मान

कंपनी के लिए यह तेजी एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि के बाद आई है. Indri Single Malt whisky के Diwali Collector’s Edition 2025 को World Whiskies Awards 2026 में “Best Special Edition Design” का अवॉर्ड मिला है. खास बात यह है कि यह खिताब जीतने वाला यह पहला भारतीय ब्रांड बन गया है.

सोर्स-NSE

इस अवॉर्ड विनिंग डिजाइन को डिजाइनर Krsnaa Mehta ने तैयार किया है, जिसमें भारत के शाही दौर के गार्डन मोटिफ, हाथी, आर्च और पारंपरिक डिजाइन एलिमेंट्स को शामिल किया गया है. इस डिजाइन ने दुनियाभर के कई बड़े ब्रांड्स को पीछे छोड़ते हुए टॉप पोजीशन हासिल की.

ब्रांड की बढ़ती पहचान

2022 में लॉन्च हुई Indri व्हिस्की अब तक 40 से ज्यादा इंटरनेशनल अवॉर्ड जीत चुकी है. इसे “Best Indian Single Malt” और “Best Whisky in The World” जैसे खिताब भी मिल चुके हैं. यह व्हिस्की हरियाणा के इंद्री में तैयार की जाती है, जिसमें राजस्थान से आने वाला प्रीमियम 6-row जौ इस्तेमाल होता है.

शेयर का प्रदर्शन

कारोबार के दौरान स्टॉक में 0.77 लाख शेयरों का वॉल्यूम देखा गया, जिसकी कुल वैल्यू करीब 4.38 करोड़ रुपये रही. स्टॉक का 52 हफ्ते का हाई 805.50 रुपये (सितंबर 2025) और लो 515 रुपये (मार्च 2026) रहा है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 5,596 करोड़ रुपये है. फिलहाल स्टॉक 52 हफ्ते के हाई से करीब 29.5 प्रतिशत नीचे ट्रेड कर रहा है, लेकिन हालिया खबरों से इसमें फिर से तेजी की उम्मीद दिख रही है.

इसे भी पढ़ें- भागेंगे Jindal Saw के शेयर! Elara Capital ने दिया BUY रेटिंग, जानें क्यों है ब्रोकरेज बुलिश?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.