गुरुग्राम में रियल एस्टेट को मिली नई रफ्तार, RERA ने 6 महीने में 51 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी; जानें पूरा डिटेल
जनवरी से जून 2026 के बीच गुरुग्राम RERA ने 51 रियल एस्टेट प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है.इन प्रोजेक्ट में करीब 38050 करोड़ रुपये का निवेश होगा. कुल 16727 यूनिट्स में 15403 आवासीय, 1084 कमर्शियल और 240 इंडस्ट्रियल यूनिट्स शामिल हैं. केवल 11 प्रोजेक्ट में ही लगभग 25000 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है.
Real Estate Projects: हरियाणा के गुरुग्राम में रियल एस्टेट सेक्टर तेजी से आगे बढ़ रहा है. जनवरी से जून 2026 के बीच गुरुग्राम RERA ने 51 नई रियल एस्टेट प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है. इन प्रोजेक्ट में करीब 38050 करोड़ रुपये का निवेश होने का अनुमान है. इससे साफ है कि गुरुग्राम अब भी देश के सबसे पसंदीदा रियल एस्टेट बाजारों में शामिल है. तेजी से मिल रही मंजूरी और निवेशकों का भरोसा इस बाजार को नई मजबूती दे रहा है.
51 प्रोजेक्ट में 16727 यूनिट्स को मिली मंजूरी
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, RERA के आंकड़ों के अनुसार मंजूर की गई 51 प्रोजेक्ट में कुल 16727 यूनिट्स शामिल हैं. इनमें 15403 आवासीय यूनिट्स, 1084 कमर्शियल यूनिट्स और 240 इंडस्ट्रियल यूनिट्स हैं. इससे पता चलता है कि गुरुग्राम में आवासीय प्रोजेक्ट की मांग सबसे अधिक बनी हुई है. साथ ही कमर्शियल और इंडस्ट्रियल विकास भी लगातार आगे बढ़ रहा है.
25000 करोड़ रुपये का निवेश
मंजूर की गई 51 प्रोजेक्ट में से केवल 11 प्रोजेक्ट ही करीब 25000 करोड़ रुपये के निवेश का प्रतिनिधित्व करती हैं. इससे यह साफ होता है कि गुरुग्राम में बडे़ स्तर की लग्जरी और प्रीमियम प्रोजेक्ट पर तेजी से काम हो रहा है.देश की कई प्रमुख रियल एस्टेट कंपनियां यहां लगातार नए प्रोजेक्ट लॉन्च कर रही हैं.
तेजी से विस्तार कर रहा है गुरुग्राम
RERA का कहना है कि गुरुग्राम में लगातार नई प्रोजेक्ट शुरू होना इस बात का संकेत है कि शहर की विकास यात्रा मजबूत बनी हुई है. बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार के अवसर और लग्जरी आवास की मांग इस बाजार को आगे बढ़ा रही है. आने वाले समय में भी गुरुग्राम देश के सबसे प्रमुख रियल एस्टेट केंद्रों में अपनी मजबूत स्थिति बनाए रख सकता है.
Latest Stories
केंद्र सरकार ने 14115 करोड़ रुपये की दो बड़ी हाईवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी, दिल्ली और उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी होगी बेहतर
UP RERA का 76 बिल्डरों पर एक्शन, भेजा कारण बताओ नोटिस; 15 दिन में ऑडिट रिपोर्ट जमा करने का आदेश
मथुरा में खुलेगा नया हॉलिडे इन होटल, एयर इंडिया और Booking डॉट कॉम ने मिलाया हाथ
