100 साल पुरानी कंपनी को अगले 10 साल के लिए मिला मेगा ऑर्डर, रेखा झुनझुनवाला का है 8% स्टेक, शेयर पर टूट पड़े निवेशक
करीब 100 साल पुरानी इंजीनियरिंग कंपनी को चेन्नई में पानी से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट का करीब 1000 करोड़ रुपये का मेगा ऑर्डर मिला है. इस खबर के बाद कंपनी का शेयर 5 प्रतिशत तक उछल गया. दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला भी इस कंपनी में 8.03 प्रतिशत हिस्सेदारी रखती हैं.
Share market update: 100 साल से अधिक पुरानी इंजीनियरिंग कंपनी के शेयरों में सोमवार को अच्छी तेजी देखने को मिली. कंपनी को चेन्नई मेट्रोपॉलिटन वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड (CMWSSB) से बड़ा ऑर्डर मिलने की खबर के बाद स्टॉक में खरीदारी बढ़ गई. दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल इस कंपनी का शेयर ट्रेडिंग के दौरान करीब 5 फीसदी उछल ₹1,290 तक पहुंच गया. हम बात कर रहे हैं VA Tech Wabag की.
1000 करोड़ रुपये का मिला मेगा ऑर्डर
कंपनी ने 14 मार्च को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसे चेन्नई क्लाइमेट रेजिलिएंट वाटर सिक्योरिटी एंड सीवरेज प्रोजेक्ट के तहत नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह प्रोजेक्ट चेन्नई शहर के लिए एक लूप्ड ट्रांसमिशन नेटवर्क विकसित करने से जुड़ा है.
यह प्रोग्राम को एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) ने फंड किया है. कंपनी ने इस ऑर्डर को ‘मेगा’ कॉन्ट्रैक्ट बताया है, जिसका अनुमानित मूल्य करीब ₹1,000 करोड़ माना जा रहा है. इस नए ऑर्डर के साथ VA Tech Wabag की कुल ऑर्डर बुक ₹16,300 करोड़ से ज्यादा हो गई है.
चेन्नई के पानी संकट को ध्यान में रखकर बना प्रोजेक्ट
कंपनी के मुताबिक यह प्रोजेक्ट चेन्नई शहर में पानी की आपूर्ति को ज्यादा भरोसेमंद और लचीला बनाने में मदद करेगा. इस प्रोजेक्ट के तहत ट्रांसमिशन पाइपलाइन, फीडर मेन, पंपिंग स्टेशन और अंडरग्राउंड टैंक बनाए जाएंगे. इसके अलावा पूरे नेटवर्क को SCADA सिस्टम से जोड़ा जाएगा ताकि पानी की सप्लाई की डिजिटल मॉनिटरिंग की जा सके.
इस परियोजना को पूरा करने में 54 महीने लगेंगे और इसके बाद कंपनी अगले 10 साल तक ऑपरेशन और मेंटेनेंस की जिम्मेदारी भी संभालेगी.
100 साल पुरानी कंपनी में झुनझुनवाला परिवार की हिस्सेदारी
VA Tech Wabag की स्थापना 1924 में हुई थी और यह कंपनी पानी और वेस्टवॉटर ट्रीटमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में काम करती है. कंपनी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला के पास कंपनी में 8.03 प्रतिशत हिस्सेदारी है. उनके पास करीब 50 लाख शेयर हैं, जिसकी वजह से यह स्टॉक निवेशकों के बीच खासा चर्चा में रहता है.
यह भी पढ़ें: IDBI Bank Share Crash: प्राइवेटाइजेशन डील रुकने की खबर से शेयर 16% टूटा, निवेशकों के लिए क्या है इसके मायने
VA Tech Wabag Share Price
सोमवार को शेयर ₹1,270 पर खुला, जो पिछले बंद भाव ₹1,227.60 से ज्यादा था. इसके बाद यह बढ़कर ₹1,290 तक पहुंच गया. हालांकि हाल के महीनों में शेयर पर कुछ दबाव भी देखने को मिला है. पिछले एक महीने में यह करीब 3.4 प्रतिशत गिरा है, जबकि साल की शुरुआत से अब तक इसमें 5.58 प्रतिशत की कमजोरी रही है.
फिर भी लंबी अवधि में यह स्टॉक निवेशकों को शानदार रिटर्न दे चुका है. पिछले तीन वर्षों में करीब 290 प्रतिशत और पांच वर्षों में लगभग 389 प्रतिशत का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
मार्केट क्रैश में भी कमाई का मौका, इन 3 माइक्रोकैप शेयरों के चार्ट दे रहे तेजी का संकेत, रखें नजर
ईरान जंग का असर! 400 से ज्यादा शेयर डबल डिजिट में टूटे, बाजार में हड़कंप; इन स्टॉक में आपका भी लगा है पैसा?
IDBI Bank Share Crash: प्राइवेटाइजेशन डील रुकने की खबर से शेयर 16% टूटे, निवेशकों के लिए क्या है इसके मायने
