गर्मी से बढ़ेगी बिजली की मांग! ये 3 स्मॉलकैप पावर शेयर चुपचाप कर रहे तैयारी, 5 साल में दिया 232% तक का रिटर्न

देश में बिजली की मांग 240-244 गीगावॉट तक पहुंच चुकी है और आने वाले दिनों में यह और बढ़ सकती है. ऐसे में बिजली कंपनियों के लिए यह बड़ा मौका बन सकता है. खासकर छोटे यानी स्मॉलकैप पावर स्टॉक्स इस ट्रेंड का फायदा उठा सकते हैं. आज हम आपको ऐसे 3 स्मॉलकैप पावर शेयरों के बारे में बता रहे हैं, जो इस बढ़ती बिजली मांग के बीच तेजी से आगे बढ़ सकते हैं

power stocks Image Credit: Canva

Power Stocks: भारत में इस बार गर्मी जल्दी और ज्यादा पड़ने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार मार्च से मई के बीच तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा और हीटवेव के दिन भी बढ़ सकते हैं. इसका सीधा असर बिजली की मांग पर पड़ेगा. हाल ही में देश में बिजली की मांग 240-244 गीगावॉट तक पहुंच चुकी है और आने वाले दिनों में यह और बढ़ सकती है. जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी, कूलिंग की जरूरत भी बढ़ेगी, जिससे बिजली की खपत रिकॉर्ड स्तर पर जा सकती है.

ऐसे में बिजली कंपनियों के लिए यह बड़ा मौका बन सकता है. खासकर छोटे यानी स्मॉलकैप पावर स्टॉक्स इस ट्रेंड का फायदा उठा सकते हैं. आज हम आपको ऐसे 3 स्मॉलकैप पावर शेयरों के बारे में बता रहे हैं, जो इस बढ़ती बिजली मांग के बीच तेजी से आगे बढ़ सकते हैं और निवेशकों के लिए नजर रखने लायक हैं.

PTC India

PTC India देश की प्रमुख पावर ट्रेडिंग कंपनी है. यह कंपनी बिजली खरीदने और बेचने का काम करती है. कंपनी के पास सबसे बड़ा लाइसेंस है, जिससे यह बिना लिमिट के बिजली ट्रेड कर सकती है. यह लंबी और छोटी अवधि दोनों तरह की बिजली डील करती है. PTC India अब ग्रीन हाइड्रोजन और बैटरी स्टोरेज जैसे नए सेक्टर में भी कदम रख रही है. इससे भविष्य में इसकी ग्रोथ बढ़ सकती है.

RattanIndia Power

RattanIndia Power देश की बड़ी निजी बिजली प्रोडक्शन कंपनियों में से एक है. इसके पास करीब 2700 मेगावॉट की क्षमता है. इसके प्लांट महाराष्ट्र के अमरावती और नासिक में हैं. कंपनी ने इस इंफ्रास्ट्रक्चर पर भारी निवेश किया है. यह साल में बड़ी मात्रा में बिजली प्रोडक्शन कर सकती है और आने वाले समय में अपने कारोबार को और बढ़ाने की योजना बना रही है.

Gujarat Industries Power

Gujarat Industries Power Company बिजली प्रोडक्शन के साथ-साथ रिन्यूएबल एनर्जी में भी काम करती है. इसकी कुल क्षमता करीब 1859 मेगावॉट है. कंपनी कोयला, गैस, सोलर और विंड सभी सेक्टर में काम करती है. कंपनी भविष्य में रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट और एनर्जी पार्क बनाने की योजना पर काम कर रही है.

डेटा सोर्स: Groww, EM

यह भी पढ़ें: आज से कोल इंडिया की सब्‍सिडियरी CMPDI के IPO में दांव का मौका, 1842 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी, GMP ₹22 से ₹4 पर पहुंचा

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, IPO में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.