बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच चट्टान की तरह खड़े रहे ये 5 स्टॉक्स, 2026 में अब तक दिया इतना रिटर्न; जानें कौन-कौन हैं शामिल
शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच कुछ स्टॉक्स ने मजबूत प्रदर्शन दिखाया है और 2026 में अब तक 14 फीसद तक का रिटर्न दिया है. Lupin और Karnataka Bank जैसे शेयर गिरते बाजार में भी टिके रहे हैं. इन कंपनियों के मजबूत फंडामेंटल, ग्लोबल बिजनेस और ग्रोथ स्ट्रेटेजी इन्हें निवेश के लिए आकर्षक बनाते हैं. हालांकि निवेश से पहले बाजार जोखिम और अपने निवेश लक्ष्य को ध्यान में रखना जरूरी है.
Strong Stocks in Falling Market: शेयर बाजार में इन दिनों उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. सेंसेक्स में 1,000 अंकों तक की गिरावट अब आम बात बनती जा रही है, जिससे निवेशकों का सेंटीमेंट कमजोर हुआ है. ग्लोबल संकेत, वैल्यूएशन की चिंता और प्रॉफिट बुकिंग जैसे कारणों से बाजार दबाव में है. हालांकि इस गिरावट के बीच कुछ ऐसे स्टॉक्स भी हैं, जो मजबूती दिखा रहे हैं और बाजार की गिरावट को झेलते हुए टिके हुए हैं. ऐसे स्टॉक्स निवेशकों के लिए नए अवसर का संकेत दे रहे हैं.
Lupin: स्थिर ग्रोथ और ग्लोबल विस्तार
Lupin इस लिस्ट में पहला नाम है, जिसने 2026 में अब तक करीब 7.61 फीसद की बढ़त दिखाई है. कंपनी का बिजनेस फॉर्मुलेशन और APIs पर आधारित है, जिसमें फॉर्मुलेशन का हिस्सा 95 फीसद है. अमेरिका कंपनी का सबसे बड़ा बाजार है. पिछले 5 वर्षों में कंपनी की सेल्स 8.1 फीसद CAGR से बढ़ी है, जबकि मुनाफा लगभग तीन गुना हो चुका है. हाल ही में कंपनी ने VISUfarma का अधिग्रहण किया है, जिससे यूरोप में उसकी मौजूदगी मजबूत होगी. यह कदम कंपनी को इटली और स्पेन जैसे नए बाजारों में प्रवेश दिला सकता है.
Sun Pharma: स्पेशियलिटी ड्रग्स पर फोकस
Sun Pharma भारत की सबसे बड़ी फार्मा कंपनी है और 2026 में अब तक करीब 0.49 फीसद का रिटर्न दे चुकी है. कंपनी अपने स्पेशियलिटी ड्रग्स सेगमेंट पर खास ध्यान दे रही है, जिससे वह जेनेरिक दवाओं पर बढ़ते प्राइस प्रेशर को संतुलित कर सके. कंपनी का रेवेन्यू और मुनाफा क्रमशः 10 फीसद और 21 फीसद CAGR से बढ़ा है. साथ ही, कंपनी Semaglutide आधारित प्रोडक्ट्स लॉन्च करने की तैयारी में है, जिससे भविष्य में ग्रोथ को नया सहारा मिल सकता है.
Torrent Pharma: मजबूत मार्जिन और विविध बिजनेस
Torrent Pharma भी इस गिरावट में मजबूती दिखाने वाले स्टॉक्स में शामिल है. 2026 में अब तक यह शेयर 6.51 फीसद तक बढ़ चुका है. कंपनी का बिजनेस भारत, ब्राजील, जर्मनी और अमेरिका जैसे बाजारों में फैला हुआ है. कंपनी ने पिछले वर्षों में 8 फीसद सेल्स और 13 फीसद मुनाफा CAGR दर्ज किया है. इसका ROE और ROCE क्रमशः 21 फीसद और 26 फीसद है, जो इसे मजबूत फंडामेंटल वाला स्टॉक बनाता है.
CCL Products: कॉफी बिजनेस में ग्रोथ
CCL Products एक एक्सपोर्ट-ओरिएंटेड कंपनी है, जो इंस्टेंट कॉफी प्रोडक्ट्स बनाती है. 2026 में कंपनी के शेयर में 14.17 फीसद की तेजी आई है. कंपनी ने पिछले वर्षों में 22 फीसद सेल्स ग्रोथ और 13 फीसद मुनाफा ग्रोथ दर्ज की है. कंपनी का बिजनेस मॉडल बैक-टू-बैक कॉन्ट्रैक्ट पर आधारित है, जिससे कच्चे माल की कीमतों का ज्यादा असर नहीं पड़ता. मैनेजमेंट ने FY26 में EBITDA में 15–20 फीसद ग्रोथ का अनुमान दिया है.
Karnataka Bank: मजबूत बैलेंस शीट और डिजिटल फोकस
Karnataka Bank एक मिड-साइज प्राइवेट बैंक है, जो अपनी स्थिर ग्रोथ और बेहतर रिस्क मैनेजमेंट के लिए जाना जाता है. इस साल तक शेयर ने 12 फीसद की तेजी दिखाई है. बैंक की सेल्स और मुनाफा क्रमशः 7 फीसद और 24 फीसद CAGR से बढ़े हैं. बैंक ने अपने लेंडिंग पोर्टफोलियो को विविध बनाया है और CASA बढ़ाने पर फोकस किया है. साथ ही, डिजिटल बैंकिंग में भी तेजी से निवेश कर रहा है, जिससे भविष्य में ग्रोथ की संभावनाएं मजबूत दिखती हैं.
यह भी पढ़ें: ट्रंप का दावा… ईरान ने की सीजफायर की मांग, कहा- होर्मुज स्ट्रेट खुलने के बाद ही करेंगे युद्ध विराम पर विचार
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
