बिकवाली से मची तबाही! FY26 में क्रैश हुए ये 8 पेनी स्टॉक, 90% तक टूटा भाव; निवेशकों को लगा झटका

FY26 में 8 पेनी स्टॉक्स में भारी गिरावट देखने को मिली है. इनमें 50 फीसदी से लेकर 90 फीसदी तक की गिरावट आई. कम कीमत और ज्यादा रिटर्न के लालच में निवेशकों को बड़ा नुकसान हुआ है. पेनी स्टॉक्स में कम लिक्विडिटी, ज्यादा वोलैटिलिटी के चलते मैनिपुलेशन का खतरा रहता है, जिससे अचानक गिरावट आ सकती है.

शेयर बाजार क्रैश Image Credit: Canva, tv9

वित्त वर्ष 2026 में कई पेनी स्टॉक्स ने निवेशकों को जोरदार झटका दिया है. कम कीमत और तेज रिटर्न के लालच में खरीदे गए इन शेयरों में 50 प्रतिशत से लेकर 90 प्रतिशत तक की भारी गिरावट देखने को मिली है. इन शेयरों का मार्केट कैप 1000 करोड़ रुपये से कम, शेयर कीमत 20 रुपये से नीचे और ट्रेडिंग वॉल्यूम 50 लाख शेयर से ज्यादा था. पेनी स्टॉक्स में कम लिक्विडिटी, ज्यादा वोलैटिलिटी के चलते मैनिपुलेशन का खतरा रहता है, जिससे अचानक गिरावट आ सकती है. इन शेयरों में भयंकर गिरावट ये साफ-साफ बता रही है.

इन शेयरों ने कराया बड़ा नुकसान

  • Harshil Agrotech के शेयर ने निवेशकों को सबसे बड़ा नुकसान पहुंचाया है. FY26 के दौरान इसमें 91 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई. शुक्रवार को इसके शेयरों का भाव 0.34 रुपये रहा.
  • Shangar Decor के शेयर में FY26 के दौरान 82 प्रतिशत की गिरावट आई है. शुक्रवार को कंपनी के शेयरों का भाव 0.20 रुपये रहा.
  • Pulsar International के शेयर भी कमजोर रहे हैं. इसमें 82 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और इसका शुक्रवार का भाव 1.34 रुपये रहा.
  • Alstone Textiles (India) के शेयर में FY26 के दौरान 81 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है. शुक्रवार को स्टॉक 0.11 रुपये पर ट्रेड कर रहा था.
  • Filatex Fashions के शेयर में 69 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है और इसका शुक्रवार का भाव 0.15 रुपये रहा.
  • Sunshine Capital के शेयर में FY26 के दौरान 67 प्रतिशत की गिरावट आई है. शुक्रवार का इसके शेयरों का भाव 0.19 रुपये रहा.
  • Gujarat Toolroom के शेयर में 66 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है और इसका शुक्रवार का भाव 0.48 रुपये रहा.
  • Thinkink Picturez के शेयर में FY26 के दौरान 62 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. इसका शुक्रवार का भाव 0.15 रुपये रहा.

इसे भी पढ़ें- विजय केडिया का इन 4 हाई ग्रोथ स्टॉक्स पर बड़ा दांव! CAGR शानदार! शेयरों पर रखें पैनी नजर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.