इस स्टॉक में हुई बड़ी बल्क डील! गिरते बाजार में भी भागा शेयर, भाव महज 100 रुपये, रखें रडार पर
शुक्रवार को Biopol Chemicals का शेयर 100.65 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा था. इस दौरान निफ्टी में 400 अंकों की गिरावट थी. पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 9.76 प्रतिशत चढ़ा है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 108.76 करोड़ रुपये है, जबकि इसका पीई रेशियो करीब 25.12 के आसपास है.
शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली. इसी दौरान स्पेशलिटी केमिकल्स सेक्टर की कंपनी Biopol Chemicals के शेयरों में तेजी देखने को मिली. शेयर 3.39 प्रतिशत चढ़कर 100.65 रुपये पर पहुंच गया. कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी की खरीदारी वाली खबर के बाद निवेशकों की नजर इस शेयर पर बनी हुई है. हालांकि, पिछले तीन महीनों और एक साल में इसमें हल्की गिरावट भी दर्ज की गई है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 108.76 करोड़ रुपये है.
Kingsman Wealth Management ने खरीदे शेयर
कंपनी Kingsman Wealth Management ने 13 मार्च को ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिए कंपनी में अतिरिक्त 0.7 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी खरीदी है. कंपनी ने करीब 80,400 इक्विटी शेयर खरीदे. यह खरीद करीब 96.99 रुपये प्रति शेयर के एवरेज प्राइस पर की गई.
पहले से भी मौजूद थी हिस्सेदारी
इससे पहले 12 फरवरी तक Kingsman Wealth Management के पास Biopol Chemicals में करीब 5.55 प्रतिशत हिस्सेदारी यानी करीब 6 लाख शेयर थे. इसके अलावा कंपनी ने 12 मार्च को भी करीब 1.21 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी, जिससे उसकी कुल हिस्सेदारी और बढ़ गई है.
कंपनी का कारोबार
Biopol Chemicals की स्थापना 12 अप्रैल 2023 को हुई थी. कंपनी स्पेशलिटी केमिकल्स के ट्रेडिंग, मैन्युफैक्चरिंग और डिस्ट्रीब्यूशन के कारोबार में सक्रिय है. कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में सिलिकोन, इमल्सीफायर, बायोकेमिकल्स और पॉलीइलेक्ट्रोलाइट जैसे केमिकल्स शामिल हैं. कंपनी के करीब 66 प्रोडक्ट टेक्सटाइल, होम केयर, एग्रीकल्चर और इंडस्ट्रियल केमिकल्स जैसे अलग-अलग सेक्टरों में इस्तेमाल होते हैं.
शेयर का प्रदर्शन
शुक्रवार को Biopol Chemicals का शेयर 100.65 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा था और इंट्राडे आधार पर करीब 3.39 प्रतिशत की तेजी दिखाई. इस दौरान निफ्टी में 400 अंकों की गिरावट थी. पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 9.76 प्रतिशत चढ़ा है. हालांकि पिछले तीन महीनों और एक साल में इसमें करीब 6.81 प्रतिशत की गिरावट भी दर्ज की गई है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 108.76 करोड़ रुपये है, जबकि इसका पीई रेशियो करीब 25.12 के आसपास है.
इसे भी पढ़ें- विजय केडिया का इन 3 शेयरों पर बड़ा दांव, कर्ज नामात्र के बराबर, RoE और RoCE दमदार!
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
