3 शेयरों में कमाई का मौका, एक्सपर्ट ने बताया टारगेट प्राइस, जानिए स्टॉप लॉस समेत पूरी रणनीति
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच Choice Broking के VP Technical Research सचिन गुप्ता ने 3 शेयरों में खरीदारी की राय दी है. Adani Energy Solutions को 1617 रुपये पर खरीदने की सलाह है, जिसका टारगेट 1770 रुपये और स्टॉप लॉस 1525 रुपये है.
Highlights
- Choice Broking के सचिन गुप्ता ने 3 शेयरों में खरीदारी की राय दी.
- Uno Minda के लिए 1380 रुपये का टारगेट और 1225 रुपये का स्टॉप लॉस.
- Adani Energy Solutions के लिए 1770 रुपये का टारगेट प्राइस.
शेयर बाजार में उतार- चढ़ाव के बीच कुछ शेयरों में तेजी के संकेत दिखाई दे रहे हैं. टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर Choice Broking के टेक्निकल एक्सपर्ट सचिन गुप्ता ने 3 शेयरों में खरीदारी की राय दी है. इनमें Adani Energy Solutions यानी ADANIENSOL, Uno Minda और Neogen Chemicals शामिल हैं. एक्सपर्ट ने इन तीनों शेयरों के लिए एंट्री प्राइस के साथ स्टॉप लॉस और टारगेट प्राइस भी बताए हैं. आइए जानते हैं इन शेयरों में क्या रणनीति है.
| शेयर | खरीदारी स्तर | स्टॉप लॉस | टारगेट प्राइस |
|---|---|---|---|
| Adani Energy Solutions | 1617 रुपये | 1525 रुपये | 1770 रुपये |
| Uno Minda | 1280 रुपये | 1225 रुपये | 1380 रुपये |
| Neogen Chemicals | 2230 रुपये | 2110 रुपये | 2450 रुपये |
Adani Energy Solutions
सचिन गुप्ता ने Adani Energy Solutions के शेयर को 1617 रुपये के आसपास खरीदने की सलाह दी है. उन्होंने इस शेयर के लिए 1770 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है. वहीं, 1525 रुपये का स्टॉप लॉस रखने की सलाह दी गई है. तकनीकी चार्ट पर शेयर लगातार हायर हाई और हायर लो बना रहा है, जो मजबूत तेजी का संकेत देता है.
50 डे EMA के पास मिला सपोर्ट
Adani Energy Solutions के शेयर को हाल ही में 50 डे EMA के पास मजबूत सपोर्ट मिला और वहां से शेयर ने अच्छी रिकवरी दिखाई. इससे शेयर में खरीदारी की रुचि बनी रहने के संकेत मिल रहे हैं. RSI भी गिरावट के बाद मध्य स्तर से रिकवर होकर ऊपर की ओर बढ़ रहा है. प्रमुख EMA के ऊपर शेयर की स्थिति तेजी के नजरिए को और मजबूत करती है.
Uno Minda
Choice Broking के VP Technical Research सचिन गुप्ता ने Uno Minda में भी खरीदारी की राय दी है. उन्होंने 1280 रुपये के आसपास शेयर खरीदने की सलाह दी है. इसके लिए 1380 रुपये का टारगेट प्राइस और 1225 रुपये का स्टॉप लॉस रखा गया है. शेयर में निचले स्तरों से लगातार खरीदारी के बाद गोल्डन क्रॉसओवर बना है, जो तेजी के ट्रेंड में बदलाव का संकेत माना जाता है.
RSI 65.50 पर, तेजी का संकेत
Uno Minda को हाल में 20 डे EMA के पास सपोर्ट मिला और वहां से शेयर में तेजी आई. शेयर सभी प्रमुख EMA के ऊपर कारोबार कर रहा है, जिससे मौजूदा तेजी का ट्रेंड मजबूत नजर आता है. इसका RSI 65.50 पर है और लगातार मध्य स्तर से ऊपर बना हुआ है. सचिन गुप्ता के मुताबिक मौजूदा तकनीकी सेटअप 1280 रुपये के आसपास खरीदारी के लिए अनुकूल है.
Neogen Chemicals
Neogen Chemicals के शेयर में भी सचिन गुप्ता ने खरीदारी की सलाह दी है. उन्होंने 2230 रुपये के आसपास शेयर खरीदने की राय दी है. इस शेयर के लिए 2450 रुपये का टारगेट प्राइस और 2110 रुपये का स्टॉप लॉस बताया गया है. शेयर में हायर हाई और हायर लो का मजबूत पैटर्न बना हुआ है, जो तेजी की ओर संकेत करता है.
ये भी पढ़ें- क्या है CAS का गड़बड़झाला, केवल 6 मिनट में 2000 अंक गिर गया सेंसेक्स; आखिर क्यों
50 डे EMA ने संभाला शेयर
Neogen Chemicals में 50 डे EMA लगातार ऊंचे स्तरों पर सपोर्ट देने का काम कर रहा है. इससे शेयर में खरीदारी की मजबूती का संकेत मिलता है. शेयर का प्राइस एक्शन भी सकारात्मक बना हुआ है और इसमें आगे तेजी की संभावना दिखाई दे रही है. RSI ने भी मध्य स्तर के आसपास सपोर्ट लिया है, जिससे सकारात्मक मोमेंटम को मजबूती मिलती है.
Latest Stories
क्या है CAS का गड़बड़झाला, केवल 6 मिनट में 2000 अंक गिर गया सेंसेक्स; आखिर क्यों
क्या कल रक्षा बंधन पर खुलेगा शेयर बाजार, यहां है पूरी छुट्टियों की लिस्ट
Closing Bell: एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स 539 अंक गिरा, निफ्टी 24150 के नीचे बंद हुआ; हिंडाल्को 3% और M&M 2% टूटे
