138% की रेवेन्यू ग्रोथ, ₹1048 करोड़ का ऑर्डर बुक, यह एनर्जी इंफ्रा स्टॉक बन सकता है लंबी रेस का घोड़ा, रखें नजर

पावर इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में काम करने वाली Advait Energy Transitions हाल के समय में तेज ग्रोथ के कारण निवेशकों के रडार पर आई है. दिसंबर 2025 तक के नौ महीनों में कंपनी की रेवेन्यू करीब 138% बढ़ी है, जबकि ऑर्डर बुक 132% उछलकर लगभग ₹1048 करोड़ पहुंच गया है. कंपनी बिजली ट्रांसमिशन नेटवर्क से जुड़े इक्विपमेंट और EPC प्रोजेक्ट्स पर काम करती है.

Advait Energy Transitions हाल के समय में तेज ग्रोथ के कारण निवेशकों के रडार पर आई है. Image Credit:

Advait Energy Transitions: शेयर बाजार में अक्सर बड़े नामों पर सबसे ज्यादा चर्चा होती है, लेकिन कई बार असली तेजी उन छोटी कंपनियों में दिखाई देती है जो किसी बड़े सेक्टर ट्रेंड का हिस्सा बनती हैं. पावर इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में काम करने वाली Advait Energy Transitions ऐसी ही एक स्मॉल-कैप कंपनी है, जिसने हाल के समय में अपनी तेज ग्रोथ से निवेशकों का ध्यान खींचा है.

कंपनी के वित्तीय आंकड़े इस तेजी की कहानी बताते हैं. दिसंबर 2025 तक के 9 महीनों में कंपनी की रेवेन्यू में करीब 138% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. वहीं कंपनी का ऑर्डर बुक भी तेजी से बढ़कर ₹1048 करोड़ तक पहुंच गया है, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 132% ज्यादा है.

ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर से मिल रही रफ्तार

Advait Energy Transitions मुख्य रूप से बिजली ट्रांसमिशन नेटवर्क से जुड़े प्रोडक्ट और सर्विस प्रदान करती है. कंपनी एल्युमिनियम क्लैड स्टील वायर, ऑप्टिकल ग्राउंड वायर, इमरजेंसी रिस्टोरेशन सिस्टम और कंडक्टर स्ट्रिंगिंग टूल जैसे स्पेशल इक्विपमेंट बनाती है. इसके अलावा कंपनी पावर ग्रिड और ट्रांसमिशन अपग्रेड से जुड़े EPC प्रोजेक्ट भी करती है. बिजली की बढ़ती मांग और रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स के विस्तार के साथ ट्रांसमिशन नेटवर्क का महत्व भी बढ़ रहा है. यही वजह है कि इस सेक्टर में काम करने वाली कंपनियों के लिए नए अवसर बन रहे हैं.

कंपनी के ऑर्डर बुक का करीब 84% हिस्सा पावर ट्रांसमिशन सॉल्यूशंस डिवीजन से आता है, जबकि बाकी हिस्सा रिन्यूएबल एनर्जी से जुड़ा है. इससे यह साफ होता है कि कंपनी की मुख्य ताकत अभी भी पावर ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर है.

ये भी पढ़ें- क्रूड में उबाल से केवल पेट्रोल-डीजल नहीं होंगे महंगे, इकोनॉमी का भी निकलेगा दम, जानें कैसे बिगड़ जाएगी आपकी डेली लाइफ

मजबूत रिटर्न रेशियो

कंपनी की ग्रोथ सिर्फ रेवेन्यू तक सीमित नहीं है. इसके रिटर्न रेशियो भी निवेशकों का ध्यान खींचते हैं. कंपनी का रिटर्न ऑन कैपिटल एम्प्लॉयड (ROCE) करीब 26% और रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE) लगभग 22% है. कंपनी के शेयर सोमवार को 2.37 फीसदी गिरावट देखने को मिली है, जिसके बाद यह 1547 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, कंपनी ने अपने निवेशकों को पिछले 5 साल में मात्र 5 फीसदी का रिटर्न दिया है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.