मजबूत Q3FY26 नतीजे के बाद ब्रोकरेज ने SBI पर जताया भरोसा, कहा- खरीदो शेयर, 1250 रुपये तक जा सकता है भाव
SBI के मजबूत Q3FY26 नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्म Nuvama Institutional Equities ने बैंक पर भरोसा जताते हुए ‘BUY’ रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस 1,250 रुपये तय किया है. मजबूत लोन ग्रोथ, स्थिर NIM, बेहतर एसेट क्वालिटी और कम ओपेक्स के चलते बैंक का प्रदर्शन बड़े बैंकों में सबसे बेहतर माना गया है.
ब्रोकरेज हाउस Nuvama Institutional Equities ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (Q3FY26)के मजबूत नतीजों के बाद भारतीय स्टेट बैंक (SBI) पर भरोसा जताते हुए ‘BUY’ रेटिंग बरकरार रखी है. रिपोर्ट के अनुसार, बैंक का शेयर 1,066 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है और 12 महीने का टारगेट प्राइस 1,250 रुपये तय किया गया है जो मौजूदा स्तर से 17 फीसदी से अधिक की अपसाइड की संभावना दिखाता है. पिछले 52 हफ्तों में शेयर का हाई 1,090 रुपये और लो 680 रुपये रहा है. ब्रोकरेज का मानना है कि Q3FY26 में SBI का प्रदर्शन बड़े बैंकों में सबसे बेहतर रहा और बैंक सेक्टर के मुकाबले बेहतर ग्रोथ दिखाते हुए ‘आउटपरफॉर्मर’ बना हुआ है.
Q3FY26 के नतीजे
रिपोर्ट के मुताबिक, Q3FY26 में बैंक ने मजबूत कोर अर्निंग्स दर्ज कीं. तिमाही आधार पर लोन ग्रोथ 6 फीसदी रही, जबकि नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) में 5 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई. ऑपरेटिंग खर्च अनुमान से कम रहने और SBI एएमसी से 22 अरब रुपये के विशेष डिविडेंड तथा टैक्स रिफंड पर 7.7 अरब रुपये के ब्याज का फायदा मिलने से बैंक का मुनाफा बाजार के अनुमान से करीब 10 फीसदी अधिक रहा. तिमाही में बैंक का रिटर्न ऑन एसेट (RoA) 1.2 फीसदी रहा, जबकि रिपोर्टेड नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) 2.99 फीसदी तक पहुंचा.
बैंक ने शनिवार को जारी नतीजों में बताया कि Q3FY26 में उसका स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 21,028 करोड़ रुपये रहा जो पिछले साल की समान तिमाही में 16,891 करोड़ रुपये था. बैंक का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 13.06 फीसदी बढ़कर 21,317 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल इसी अवधि में बैंक का मुनाफा 18,853 करोड़ रुपये था.
क्यों बुलिश है ब्रोकरेज
ब्रोकरेज के अनुसार लगातार तीसरी तिमाही में SBI की कोर अर्निंग्स निजी बैंकों से मजबूत रही हैं. बैंक का NIM स्थिर बना हुआ है और सेक्टर के मुकाबले लोन ग्रोथ अधिक है. फीस इनकम और क्रॉस-सेल आय में भी अच्छी वृद्धि देखने को मिली है. मजबूत प्रदर्शन को देखते हुए ब्रोकरेज ने वित्त वर्ष 2026 के लिए लोन ग्रोथ गाइडेंस 12-14 फीसदी से बढ़ाकर 13-15 फीसदी कर दी है और चौथी तिमाही में NIM 3 फीसदी से ऊपर रहने का अनुमान जताया है.
ब्रोकरेज की राय
तिमाही में कुल लोन 15 फीसदी सालाना और 6 फीसदी तिमाही आधार पर बढ़े. कॉरपोरेट, रिटेल और एसएमई सेगमेंट में अच्छी मांग रही, जबकि गोल्ड लोन में तेज वृद्धि दर्ज की गई. जमा में भी स्थिर बढ़त देखने को मिली और लिक्विडिटी कवरेज रेशियो 125 फीसदी के मजबूत स्तर पर बना रहा. एसेट क्वालिटी के मोर्चे पर भी बैंक की स्थिति मजबूत है. ग्रॉस एनपीए घटकर 1.57 फीसदी पर आ गया है और प्रोविजन कवरेज रेशियो 75.5 फीसदी पर स्थिर है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.




