AI के डर से थर्राया IT सेक्टर, सोमवार को Infosys, Wipro समेत इन स्टॉक्स में दिख सकती है हलचल
अमेरिकी बाजार में टेक शेयरों पर दबाव और AI से जुड़ी चिंताओं के बीच भारतीय IT सेक्टर पर भी असर पड़ने की आशंका है. Infosys Limited और Wipro Limited के ADR में आई गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है, जिससे घरेलू बाजार में भी इन शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है.
IT Stocks in focus: अमेरिकी बाजार में शुक्रवार को भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. AI से जुड़ी चिंता ने टेक शेयरों पर दबाव बढ़ा दिया है. जिसके चलते Infosys Limited के ADR (अमेरिकन डिपॉजिटरी रिसीप्ट्स) न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज पर 5% गिरकर 13.99 डॉलर तक पहुंच गए. वहीं Wipro Limited के ADR भी 3.5% फिसलकर 2.17 डॉलर के स्तर तक आ गए. इसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है. माना जा रहा है कि सोमवार को इन IT स्टॉक्स में हलचल देखने को मिल सकती है.
IT शेयरों का हाल
Infosys Limited के शेयर की वर्तमान कीमत 1300 रुपये है. इसका इंट्रा डे हाई 1335 रहा. एक महीने में इसमें करीब 21 फीसदी की गिरावट आई है. वहीं Wipro Limited के शेयर की वर्तमान कीमत 200.96 रुपये है. एक महीने में इसके शेयर 14 फीसदी लुढ़के है. TCS के शेयर की कीमत 2,637 रुपये है. इसके शेयर एक महीने में लगभग 17 फीसदी नीचे आए हैं. HCL Technologies के शेयर की वर्तमान कीमत 1389 रुपये है. इसका इंट्रा डे हाई 1404 रुपये रहा. एक महीने में इसमें 19 फीसदी की गिरावट आई है.
अमेरिकी बाजार में बिकवाली
अमेरिकी फ्रंटलाइन इंडेक्स शुक्रवार को लाल निशान में कारोबार करते दिखे. Dow Jones इंडस्ट्रिलय एवरेज 800 अंकों से ज्यादा टूट गया, जबकि Nasdaq Composite और S&P 500 में भी तेज गिरावट दर्ज की गई. Microsoft, Apple, Nvidia, Adobe और Cisco जैसे दिग्गज टेक शेयरों में भी 3% तक की कमजोरी देखी गई.
यह भी पढ़ें: सोने की खान से कम नहीं ये EMS स्टॉक, 6400 करोड़ का ऑर्डर बुक, 45% रेवेन्यू ग्रोथ, मुनाफा भी डबल, रखें नजर
AI से बदल रहा कॉर्पोरेट ढांचा
इस बीच Block Inc. के CEO जैक डोर्सी ने बड़ा संकेत दिया. उन्होंने कहा कि AI टूल्स कंपनियों के संचालन का तरीका बदल रहे हैं और कंपनी अपनी वर्कफोर्स में बड़ी कटौती करेगी. Block 10,000 से ज्यादा कर्मचारियों में से 4,000 से अधिक नौकरियां घटाने जा रही है. इस घोषणा के बाद कंपनी का शेयर करीब 20% उछल गया. डोर्सी ने कहा कि आने वाले एक साल में ज्यादातर कंपनियां इसी तरह के ढांचागत बदलाव करेंगी. इससे बाजार में AI को लेकर बहस तेज हो गई है. जानकारों का मानना है कि इससे पारंपरिक रोजगार और बिजनेस मॉडल प्रभावित हो सकता है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
