Axis Bank vs Kotak Mahindra: कहां है बेहतर निवेश का मौका? NIM, RoA, लोन ग्रोथ से समझें पूरा बैंकिंग समीकरण

Axis Bank और Kotak Mahindra Bank के ताजा तिमाही नतीजों ने निजी बैंकिंग सेक्टर की असली तस्वीर सामने रख दी है. कहीं मार्जिन में दबाव है तो कहीं मजबूत कैपिटल और बेहतर RoA की कहानी दिख रही है. ऐसे में निवेशकों के लिए यह समझना जरूरी है कि किस बैंक की रणनीति आगे बेहतर रिटर्न दे सकती है.

Axis Bank Vs Kotak Mahindra Bank Image Credit: Money9 Live

Axis Bank vs Kotak Mahindra: भारत के निजी बैंकिंग सेक्टर में प्रतिस्पर्धा लगातार तेज हो रही है. बड़े प्राइवेट बैंकों के लिए अब सिर्फ लोन ग्रोथ ही नहीं, बल्कि मार्जिन, एसेट क्वालिटी और कैपिटल स्ट्रेंथ भी उतनी ही अहम हो गई है. ऐसे माहौल में Axis Bank और Kotak Mahindra Bank के Q3FY26 नतीजे निवेशकों के लिए खास मायने रखते हैं. दोनों बैंकों ने इस तिमाही में मजबूत बैलेंस शीट ग्रोथ, बेहतर एसेट क्वालिटी और स्थिर मुनाफा दिखाया है, लेकिन उनके ऑपरेशन, मार्जिन और वैल्यूएशन में साफ फर्क नजर आता है. आइए समझते हैं कि Q3FY26 के नतीजों में किस बैंक की स्थिति कैसी रही और निवेशकों के लिए आगे क्या संकेत मिलते हैं.

Axis Bank Share Price

Axis Bank भारत के बड़े निजी बैंकों में से एक है. दिसंबर 1993 में स्थापित इस बैंक का देशभर में बड़ा शाखा नेटवर्क है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इसकी मौजूदगी है, जिसमें दुबई, सिंगापुर और गिफ्ट सिटी जैसे वित्तीय केंद्र शामिल हैं.

बैंक का मार्केट कैप करीब 3.83 लाख करोड़ रुपये है और शेयर लगभग 1,203 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. पिछले एक साल में शेयर ने करीब 22.26 प्रतिशत का रिटर्न दिया है, जबकि पांच साल में लगभग 60 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की है.

Axis Bank का वित्तीय प्रदर्शन

Q3FY26 में बैंक का प्रदर्शन संतुलित रहा. मुनाफे में स्थिर बढ़त के साथ बैलेंस शीट में भी अच्छी ग्रोथ दिखाई दी.

पैरामीटरQ3FY26 प्रदर्शन
PAT₹6,490 करोड़
NII₹14,287 करोड़
NIM3.64%
कोर ऑपरेटिंग प्रॉफिट₹10,815 करोड़
GNPA1.40%
NNPA0.42%

तिमाही के दौरान बैंक का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर लगभग 3 प्रतिशत बढ़ा, जबकि तिमाही आधार पर इसमें करीब 28 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई. कोर ऑपरेटिंग प्रॉफिट 7 प्रतिशत बढ़कर 10,815 करोड़ रुपये रहा. मार्जिन के मामले में कुछ दबाव जरूर दिखा, लेकिन 3.64 प्रतिशत का नेट इंटरेस्ट मार्जिन स्टेबल प्रॉफिट दिखाता है.

बैलेंस शीट और कैपिटल पोजिशन

Axis Bank की बैलेंस शीट में भी अच्छी ग्रोथ देखने को मिली.

  • डिपॉजिट में 15 प्रतिशत की सालाना बढ़त
  • एडवांस में 14 प्रतिशत की सालाना वृद्धि
  • क्रेडिट कॉस्ट घटकर 0.76 प्रतिशत

एसेट क्वालिटी में भी सुधार हुआ है. सकल एनपीए घटकर 1.40 प्रतिशत और नेट एनपीए 0.42 प्रतिशत पर आ गया है. कैपिटल स्ट्रेंथ की बात करें तो बैंक का CET-1 रेशियो 14.5 प्रतिशत है, जो मजबूत पूंजी स्थिति को दर्शाता है. साथ ही 6,243 करोड़ रुपये के प्रावधान बैंक को अतिरिक्त सुरक्षा देते हैं.

Kotak Mahindra Bank Share

Kotak Mahindra Bank एक विविध वित्तीय सेवाएं देने वाला समूह है. बैंकिंग के अलावा यह निवेश बैंकिंग, स्टॉक ब्रोकिंग, व्हीकल फाइनेंस, एसेट मैनेजमेंट, लाइफ और जनरल इंश्योरेंस जैसी सेवाएं भी देता है. बैंक का मार्केट कैप करीब 3.73 लाख करोड़ रुपये है और शेयर करीब 367.25 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. हालांकि पिछले एक साल में शेयर ने करीब 6.5 प्रतिशत की गिरावट दिखाई है, जबकि पांच साल में इसका रिटर्न -5 प्रतिशत रहा है.

Kotak Mahindra Bank का वित्तीय प्रदर्शन

Q3FY26 में Kotak Mahindra Bank ने भी स्थिर मुनाफा दर्ज किया, हालांकि कुछ ऑपरेटिंग मैट्रिक्स में हल्का दबाव देखा गया.

पैरामीटरQ3FY26 प्रदर्शन
PAT₹3,446 करोड़
NIM4.54%
ROA1.89%
कॉस्ट टू इनकम रेशियो48.3%
नेट NPA0.31%
CASA रेशियो41.3%

बैंक का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब 4 प्रतिशत बढ़ा. हालांकि नेट इंटरेस्ट मार्जिन घटकर 4.54 प्रतिशत रहा और कॉस्ट-टू-इनकम रेशियो बढ़कर 48.3 प्रतिशत हो गया, जो खर्च में बढ़ोतरी का संकेत देता है. फिर भी एसेट क्वालिटी मजबूत बनी हुई है और नेट एनपीए केवल 0.31 प्रतिशत पर है.

यह भी पढ़ें: 2026 में अब तक भारतीय कंपनियों के मार्केट कैप में हुई 533 अरब डॉलर की गिरावट, 15 साल का सबसे बड़ा डाउन फॉल

मजबूत कैपिटल स्ट्रेंथ

Kotak Mahindra Bank की सबसे बड़ी ताकत उसकी पूंजी स्थिति है.

  • कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो: 22.6%
  • CET-1 रेशियो: 21.5%

यह स्तर नियामकीय आवश्यकताओं से काफी ऊपर है और बैंक को भविष्य में लोन ग्रोथ बढ़ाने के लिए मजबूत आधार देता है.

Latest Stories

10000 करोड़ से ज्यादा का ऑर्डर मिलते ही दौड़ा ₹100 से सस्‍ता ये शेयर, 4% चढ़ा, ऑप्टिकल फाइबर केबल की करेगी सप्‍लाई

क्या इस एक खबर से शेयर बाजार में अचानक आई बड़ी तबाही! आपका भी शेयरों में लगा है पैसा तो जान लें ये बात

Nifty 1.93% और Sensex 1.78% टूटा, बैंकिंग-मेटल शेयरों में भारी बिकवाली, जानिए बाजार टूटने की 3 बड़ी वजह

Kaynes Technology में BofA की बड़ी एंट्री, खरीदे 42 करोड़ के शेयर, फिर भी 5% से ज्‍यादा लुढ़का स्‍टॉक

कहलाते हैं दिग्गज, लेकिन रिटर्न के नाम पर फिसड्डी, 5 साल में डुबाया पैसा, मिला 9 फीसदी तक निगेटिव रिटर्न

‘सिर्फ इन 2 लोगों को पता होता है मार्केट का टॉप-बॉटम’, फॉलो करें विजय केडिया के 4 अचूक मंत्र, गिरते बाजार में बनेंगे सहारा