एथेनॉल के दाम बढ़ने की खबर से शुगर स्टॉक्स में उबाल! श्री रेणुका, बलरामपुर चीनी में 7% तक की तेजी
कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स (CCEA) ने एथेनॉल की कीमतों में होने वाली बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. जानें कितने पर कर रहे हैं इन कंपनियों के शेयर ट्रेड.
Ethanol Price hike: एथेनॉल की कीतमों में बढ़ोतरी को लेकर पिछले कुछ दिनों से चर्चा काफी तेज है. अब कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स (CCEA) ने एथेनॉल की कीमतों में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. इस खबर के बाद से ही Balrampur Chini, Dhampur Mills और Shree Renuka Sugars जैसे कई दूसरे शुगर शेयरों में 6-7 फीसदी तक की तेजी देखी गई है.
एथेनॉल की कीमतों में होगी बढ़ोतरी!
आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति, एथेनॉल की कीमतों में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. इसी बीच बुधवार, 29 जनवरी को इन शुगर कंपनियों के शेयरों में उछाल देखी गई. रिपोर्ट के मुताबिक, बाजार पार्टिसिपेंट्स की नजर आज दोपहर तीन बजे राष्ट्रीय मीडिया सेंटर में होने वाली सीसीईए बैठक पर है. इसकी ब्रीफिंग के दौरान इसकी जानकारी दी जाएगी.
इतनी हो सकती है बढ़ोतरी
PTI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार बी-हैवी गुड़ से बने एथेनॉल की कीमत मौजूदा 60.73 रुपये प्रति लीटर को बरकार रखेगी. इसके अलावा, गन्ने के रस से बनने वाले एथेनॉल की कीमत को भी 65.61 रुपये प्रति लीटर पर बरकरार रखेगी. सी हैवी मोलेसेस से बनने वाले एथेनॉल की कीमत 1.69 रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर 57.97 रुपये प्रति लीटर कर दी है.
Balrampur Chini Mills शेयर
आज, 29 जनवरी को कंपनी के शेयरों ने 505.30 रुपये के हाई स्तर को छुआ है. खबर लिखते वक्त (01:00 PM) तक, कंपनी के शेयर में 2.21 फीसदी की बढ़त के साथ 489.25 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं.
Dhampur Sugar Mills
वहीं दूसरी ओर धामपुर शुगर मिल्स के शेयरों में भी 6.679 फीसदी की तेजी देखी गई है जिसके बाद कंपनी के शेयर 151.83 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं. कंपनी के शेयर ने आज 154.28 रुपये के हाई स्तर को छुआ है.
Shree Renuka Sugars
श्री रेणुका के शेयरों में भी 5 से अधिक फीसदी की तेजी आई है. खबर लिखते वक्त, कंपनी के शेयर 4.91 फीसदी की बढ़त के साथ 37.55 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं. वहीं आज के हाई की बात करें तो कंपनी ने अब तक के कारोबार के दौरान 38.39 रुपये का स्तर छुआ है.
Latest Stories
Opening Bell: RBI MPC के फैसले से पहले सेंसेक्स 450 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 22,650 के नीचे
Stocks to Watch Today: Titan समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर, नतीजों से लेकर डील तक आए कई बडे अपडेट
RIL Share Price: Jio IPO की उम्मीद से 2.7 फीसदी उछला शेयर, Jefferies ने बढ़ाया दांव
