PSU बैंकों में बहार, 2% से ज्यादा उछला Bank Nifty; जानें क्यों आई तेजी
मंगलवार को बैंकिंग शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली, जिससे Bank Nifty 2.1% चढ़कर 55,194 पर बंद हुआ और कारोबार के दौरान 55,300 के स्तर को भी पार कर गया. इस तेजी की मुख्य वजह RBI द्वारा फॉरेन कैपिटल फ्लो बढ़ाने के लिए जारी की गई रियायती फॉरेक्स स्वैप सुविधा रही.
Bank Nifty: शेयर मार्केट में मंगलवार को बैंकिंग शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. बैंकिंग सेक्टर के मजबूत प्रदर्शन की बदौलत Bank Nifty 2 फीसदी से अधिक चढ़कर 55,300 के स्तर को पार कर गया. दिन के अंत में Nifty Bank इंडेक्स 2.1 फीसदी की बढ़त के साथ 55,194 पर बंद हुआ. इस दौरान Nifty PSU Bank इंडेक्स में 3.6 फीसदी और Nifty Private Bank इंडेक्स में 1.6 फीसदी की तेजी दर्ज की गई.
क्यों आई तेजी
बैंकिंग शेयरों में तेजी की सबसे बड़ी वजह भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा फॉरेन कैपिटल इंवेस्टमेंट को आकर्षित करने के लिए जारी की गई रियायती फॉरेक्स स्वैप (Concessional Forex Swap) सुविधा रही. RBI ने इस योजना के ऑपरेशन संबंधी गाइडलाइन जारी किए हैं, जिससे बैंकों के लिए विदेशी करेंसी जुटाना आसान हो सकता है.
जानकारों का मानना है कि इस कदम से बैंकिंग सिस्टम में विदेशी कैपिटल का फ्लो बढ़ेगा, जिससे बैंकों की फंडिंग क्षमता मजबूत होगी और उनकी लिक्विडिटी स्थिति बेहतर होगी. इसी उम्मीद में निवेशकों ने बैंकिंग शेयरों में खरीदारी बढ़ा दी.
PSU बैंकों में तेजी
इस रैली में सरकारी बैंकों के शेयर सबसे आगे रहे. Bank of Baroda का शेयर 5.5 फीसदी उछल गया. Canara Bank में 4.2 फीसदी, Punjab National Bank (PNB) में 4 फीसदी और Union Bank of India में 3.7 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI का शेयर भी 2.1 फीसदी चढ़ के बंद और यह Nifty 50 के प्रमुख गेनर्स में शामिल रहा.
प्राइवेट बैंकों में भी दिखी मजबूती
सरकारी बैंकों के साथ-साथ प्राइवेट बैंकिंग शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली. Federal Bank का शेयर 3.45 फीसदी, IDFC First Bank 3.16 फीसदी और IndusInd Bank 3.10 फीसदी से ज्यादा चढ़ा. वहीं ICICI Bank और Axis Bank के शेयरों में भी 1.99-1.1.92 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए. HDFC बैंक को छोड़कर Bank Nifty के सभी शेयर पॉजिटिव दायरे में बंद हुए.
यह भी पढ़ें- अडानी एनर्जी का बड़ा दांव! खरीदी दिग्गज स्मार्ट मीटर कंपनी, ₹3050 करोड़ का सौदा; शेयर हुए रॉकेट
बैंकिंग सेक्टर बना मार्केट का स्टार
मंगलवार के कारोबार में बैंकिंग इंडेक्स NSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला सेक्टर रहा. RBI की नई फॉरेक्स स्वैप सुविधा से विदेशी निवेश आकर्षित होने और बैंकों की लिक्विडिटी मजबूत होने की उम्मीद ने बैंकिंग शेयरों में जोरदार खरीदारी को बढ़ावा दिया.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Closing Bell: बाजार में 2 दिन की गिरावट थमी, सेंसेक्स और निफ्टी तेजी के साथ बंद; रियल्टी और बैंकिंग शेयर चमके
Order Book 59% घटी, फिर भी Mazagon Dock पर बुलिश हैं निवेशक! 1 लाख करोड़ रुपये के नए ऑर्डर्स की उम्मीद
अडानी एनर्जी का बड़ा दांव! खरीदी दिग्गज स्मार्ट मीटर कंपनी, ₹3050 करोड़ का सौदा; शेयर हुए रॉकेट
