CarTrade समेत इस स्‍टॉक में मची हलचल, एक में बढ़ा FII का भरोसा, दूसरे से DII ने बनाई दूरी

जब दिग्‍गज निवेशक किसी कंपनी में अपनी हिस्‍सेदारी में बदलाव करते हैं तो उस पर आम निवेशकों की नजरें रहती हैं. ऐसे में अगर विदेशी निवेशकों और घरेलू निवेशकों की हिस्‍सेदारी में बदलाव होता है तो ये किसी भी शेयर के फ्यूचर का संकेत देते हैं. आज हम आपको 2 ऐसे शेयरों के बारे में बताएंगे, जिनमें FII और DII ने अपने शेयर होल्डिंग पैटर्न में बदलाव किया है.

fii and DII increased stake Image Credit: money9 live AI image

FII and DII stake in these stocks: शेयर बाजार में इन दिनों कुछ चुनिंदा स्टॉक्स में हलचल मची हुई है. दरअसल कुछ स्‍टॉक्‍स में घरेलू निवेशक दिलचस्‍पी दिखा रहे हैं. तो वहीं कुछ में विदेशी निवेशक हिस्सेदारी घटा रहे हैं. इनमें ऑटो प्‍लेटफॉर्म कंपनी से लेकर केबल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी तक शामिल है. तो किस स्‍टॉक पर निवेशकों का बढ़ा भरोसा और किससे बनाई गई दूरी, आइए नजर डालते हैं.

CarTrade Tech Ltd

यह कंपनी मल्टी-चैनल ऑटो प्लेटफॉर्म चलाती है, जो CarWale, BikeWale, Shriram Automall जैसे कई बड़े ब्रांड ऑपरेट करती है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 11,001 करोड़ रुपये है. शेयर 6 फरवरी की दोपहर को 2,276 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. इसका PE 76.19 है, जो इंडस्ट्री PE 45.7 से ज्यादा है.

किसकी कितनी हिस्‍सेदारी?

कारट्रेड में विदेशी निवेशकों यानी FII का भरोसा कम हुआ है. यही वजह है कि दिसंबर 2025 में उन्‍होंने अपनी हिस्‍सेदारी इस कंपनी में घटाकर 64.6% कर दिया. पहले यह 68.5% थी. जबकि घरेलू निवेशकों की‍ हिस्‍सेदारी 10.0 फीसदी पर बरकरार है.

Prime Cable Industries Limited

यह भारतीय वायर और केबल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है, जो LT PVC और XLPE पावर केबल्स बनाती है. कंपनी का मार्केट कैप 158 करोड़ रुपये है और शेयर 86.75 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. इसका PE 40.78 है.

किसकी कितनी हिस्‍सेदारी?

Prime Cable में FII काफी दिलचस्‍पी दिखा रहे हैं. यही वजह है कि उन्‍होंने कंपनी में अपनी हिस्‍सेदारी बढ़ाई है. 28 सितंबर 2025 में 2.2 फीसदी हिस्‍सेदारी थी, जो बाद में बढ़कर 2.9 फीसदी हो गई. हालांकि DII का भरोसा इससे कम हुआ है. पहले उनकी हिस्‍सेदारी 11.7 फीसदी था, बाद में इसे कम करके 10.2 फीसदी कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.