इस कंपनी को लगातार मिल रहे करोड़ों के ऑर्डर! भागे शेयर, FIIs ने भी बढ़ाई होल्डिंग; रडार पर रखें स्टॉक
कंपनी के शेयरों में हलचल देखने को मिल रही है. पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 2.82 प्रतिशत चढ़ा, पिछले तीन महीने में करीब 20.56 प्रतिशत की तेजी और एक साल में करीब 14.74 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. इसके अलावा, दिसंबर 2025 तिमाही में FII/FPI की हिस्सेदारी 2.48 प्रतिशत से बढ़कर 2.90 प्रतिशत हो गई है.
इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनी Ceigall India Limited के शेयर मंगलवार को फोकस में रहे. कंपनी की पूरी तरह स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी Ceigall Infra Projects Private Limited को पंजाब में दो बड़े प्रोजेक्ट्स में L1 बिडर घोषित किया गया है. इस खबर के बाद शेयर में हल्की तेजी देखने को मिली और यह करीब 2.44 प्रतिशत बढ़कर 279 रुपये के आसपास ट्रेड करता नजर आया. इससे पहले भी कंपनी को एक और बड़ा प्रोजेक्ट मिला था.
लुधियाना प्रोजेक्ट में मिली बड़ी कामयाबी
Ceigall Infra Projects Private Limited को Punjab Infrastructure Development Board के दो टेंडरों में L1 बिडर घोषित किया गया है. ये टेंडर 16 मार्च 2026 को खुले थे और दोनों प्रोजेक्ट लुधियाना के अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट से जुड़े हैं. इन प्रोजेक्ट्स को Hybrid Annuity Model (HAM) के तहत पूरा किया जाएगा, जिसमें सरकार और ठेकेदार दोनों मिलकर लागत और जोखिम साझा करते हैं. दोनों प्रोजेक्ट्स की कुल वैल्यू करीब 207 करोड़ रुपये है, जिसमें एक पैकेज 108 करोड़ रुपये का है और दूसरा 99 करोड़ रुपये का है. इन प्रोजेक्ट्स को 8 महीने में पूरा करना होगा, जबकि इसके बाद 6 साल तक मेंटेनेंस की जिम्मेदारी भी कंपनी के पास रहेगी. इससे कंपनी को लंबे समय तक स्थिर रेवेन्यू मिलने की संभावना है.
ऑर्डर बुक को मिला मजबूत सपोर्ट
इससे पहले भी कंपनी को एक और बड़ा प्रोजेक्ट मिला था. Ceigall India Limited को अरुणाचल प्रदेश में करीब 274.08 करोड़ रुपये का हाईवे प्रोजेक्ट मिला है. यह प्रोजेक्ट NH-913 (फ्रंटियर हाईवे) के एक हिस्से के निर्माण से जुड़ा है और इसे EPC मॉडल के तहत पूरा किया जाएगा. लगातार मिल रहे इन ऑर्डर्स से कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत हो रही है और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में उसकी पकड़ भी बढ़ रही है.
कंपनी के बारे में
Ceigall India Limited एक इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनी है जो देशभर में सड़क, हाईवे, ब्रिज, फ्लाईओवर और अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर काम करती है. कंपनी मुख्य रूप से EPC और HAM मॉडल के तहत सरकारी एजेंसियों के लिए प्रोजेक्ट्स को पूरा करती है, जिनमें सड़क परिवहन मंत्रालय और राज्य सरकारें शामिल हैं.
शेयर का प्रदर्शन
कंपनी का मार्केट कैप करीब 4,867 करोड़ रुपये है. पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 2.82 प्रतिशत चढ़ा, पिछले तीन महीने में करीब 20.56 प्रतिशत की तेजी और एक साल में करीब 14.74 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. इसके अलावा, दिसंबर 2025 तिमाही में FII/FPI की हिस्सेदारी 2.48 प्रतिशत से बढ़कर 2.90 प्रतिशत हो गई है.
इसे भी पढ़ें- चढ़ते बाजार का चीता! लगा 20 फीसदी का अपर सर्किट, कंपनी पर जीरो कर्ज, जानें अचानक क्यों बना रॉकेट?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
