Nifty Outlook 18 March: चार्ट पर बना डबल बॉटम पैटर्न, अब निफ्टी जाएगा 23900! जानें क्या कहते हैं एनालिस्ट
निफ्टी ने लगातार दूसरे दिन रिकवरी रैली जारी रखी है और इंट्राडे चार्ट पर डबल बॉटम पैटर्न बना है, जो आगे तेजी का संकेत देता है. उनके अनुसार 23,700 तत्काल रेजिस्टेंस है और इसके ऊपर जाने पर इंडेक्स 23,835 तक बढ़ सकता है. वहीं, 23,300 के नीचे जाने पर डाउनट्रेंड दोबारा शुरू हो सकता है.
भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को तेजी का सिलसिला जारी रहा. पिछले सेशन की मजबूती को आगे बढ़ाते हुए निफ्टी ने मजबूती के साथ शुरुआत की. वीकली एक्सपायरी के चलते शॉर्ट कवरिंग भी देखने को मिली, जिससे बाजार को अतिरिक्त सपोर्ट मिला और निफ्टी ने 23,500 के अहम मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर मजबूती से क्लोजिंग दी. दिन के अंत में इंडेक्स करीब 0.74 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ. अब सवाल है कि 18 मार्च को क्या रणनीति अपनानी चाहिए, तो आइए एक्सपर्ट्स की राय समझते हैं.
23,900 तक जा सकता है निफ्टी!
SBI सिक्योरिटीज के टेक्निकल एंड डेरिवेटिव्स रिसर्च हेड सुदीप शाह के मुताबिक, आगे के सेशंस में 23,710–23,740 का जोन निफ्टी के लिए तात्कालिक रेजिस्टेंस रहेगा. अगर निफ्टी इस स्तर के ऊपर टिकता है तो इसमें तेजी और बढ़ सकती है और इंडेक्स 23,900 तक जा सकता है. वहीं नीचे की तरफ 23,400–23,350 का जोन मजबूत सपोर्ट के तौर पर देखा जा रहा है.
54,400–54,300 का स्तर अहम सपोर्ट
Bank Nifty में भी जोरदार रिकवरी देखने को मिली. इंडेक्स ने 54,113 के इंट्राडे लो से उछाल लेकर एक बुलिश कैंडल बनाई, जो नीचे के स्तरों पर खरीदारी का संकेत देती है. निकट अवधि में 55,250–55,300 का जोन बड़ा रेजिस्टेंस रहेगा और इसके ऊपर निकलने पर इंडेक्स 55,800 तक जा सकता है. वहीं नीचे की ओर 54,400–54,300 का स्तर अहम सपोर्ट माना जा रहा है.
डेली चार्ट पर हाई वेव टाइप पैटर्न
HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट, नागराज शेट्टी के अनुसार, निफ्टी ने 22,955 के लो से शुरू हुई राहत रैली को आगे बढ़ाया और 172 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ. डेली चार्ट पर पॉजिटिव कैंडल बनी है, लेकिन यह हाई वेव टाइप पैटर्न दिखा रही है, जो बताता है कि ऊपरी स्तरों पर दबाव बना हुआ है. उनके मुताबिक 23,600–23,700 का जोन शॉर्ट टर्म में मजबूत रेजिस्टेंस है. बाजार को सुरक्षित होने के लिए इसके ऊपर टिकना जरूरी है. अगर ऐसा नहीं होता है तो बाजार में फिर से कमजोरी आ सकती है. नीचे की ओर 23,350 पर सपोर्ट है.
इंट्राडे चार्ट पर डबल बॉटम पैटर्न
HDFC सिक्योरिटीज के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट, नंदिश शाह का मानना है कि निफ्टी ने लगातार दूसरे दिन पुलबैक रैली जारी रखी है और इंट्राडे चार्ट पर डबल बॉटम पैटर्न बना है, जो आगे तेजी का संकेत देता है. उनके अनुसार 23,700 तत्काल रेजिस्टेंस है और इसके ऊपर जाने पर इंडेक्स 23,835 तक बढ़ सकता है. वहीं, 23,300 के नीचे जाने पर डाउनट्रेंड दोबारा शुरू हो सकता है.
आवरली चार्ट पर फॉलिंग चैनल ब्रेकआउट
LKP सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट, रुपक डे के मुताबिक, निफ्टी ने आवरली चार्ट पर फॉलिंग चैनल ब्रेकआउट दिया है, जिससे बाजार में पॉजिटिव सेंटीमेंट बना है. इंडेक्स 21 EMA के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो शॉर्ट टर्म मजबूती दिखाता है. उनके अनुसार 23,800–24,000 का अपसाइड संभव है, जबकि 23,400 के नीचे गिरने पर बाजार में फिर से कमजोरी आ सकती है और निफ्टी 22,950 तक जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- Closing Bell: लगातार दूसरे दिन बाजार में तेजी, सेंसेक्स 568 अंक उछला, निफ्टी 23,550 के पार; IT और FMCG शेयरों में दबाव
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
18 मार्च को खरीदें ये तीन शेयर, हफ्ते भर में बनेगा पैसा; एनालिस्ट ने दिया है जोरदार टारगेट
Adani Enterprises को NCLT से बड़ी मंजूरी, Jaiprakash Associates डील पर मुहर, वेदांता हुई बाहर
यह सरकारी कंपनी बांटेगी इतने रुपये का डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट तय; क्या आपके पास हैं इसके शेयर?
