Closing Bell: फ्लैट बंद हुए निफ्टी-सेंसेक्स, टाटा स्टील और M&M के शेयर 2-2% उछले

30 दिसंबर को घरेलू शेयर बाजार सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव के साथ फ्लैट बंद हुआ. निफ्टी 3.25 अंक फिसलकर 25,938.85 और सेंसेक्स 20.46 अंक टूटकर 84,675.08 पर बंद हुआ. सेंसेक्स में टाटा स्टील टॉप गेनर और Eternal टॉप लूजर रहा. वहीं, निफ्टी 50 में बजाज ऑटो टॉप गेनर रहा.

Nifty Sensex Image Credit: TV9

30 दिसंबर (मंगलवार) को घरेलू शेयर बाजार सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव के साथ बंद हुआ. निफ्टी 3.25 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 25,938.85 पर बंद हुआ. दिन की शुरुआत निफ्टी ने 25,940.90 के स्तर से की. कारोबार के दौरान यह 25,976.75 के उच्च स्तर तक गया, जबकि दिन का निचला स्तर 25,878.00 रहा. वहीं, बीएसई सेंसेक्स भी हल्की कमजोरी के साथ कारोबार करता नजर आया. सेंसेक्स 20.46 अंक या 0.02% फिसलकर 84,675.08 पर बंद हुआ. सेंसेक्स ने दिन की शुरुआत 84,600.99 पर की थी और कारोबार के दौरान 84,806.99 के उच्च स्तर को छुआ जबकि इसका निचला स्तर 84,470.94 रहा.

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेंसेक्स के शेयरों की बात करें तो टाटा स्टील में सबसे अधिक तेजी रही और यह शेयर 2.03% बढ़त पर बंद हुआ. इसके बाद M&M के शेयर में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई और यह शेयर 2% की तेजी के साथ बंद हुआ. वहीं सबसे अधिक गिरावट इटरनल में देखने को मिली और यह शेयर 2.10% टूटकर बंद हुआ.

StockPrice (₹)Change (%)
TATASTEEL175.75+2.03
M&M3663.50+2.00
BAJAJFINSV2045.10+1.66
AXISBANK1245.45+1.09
ADANIPORTS1468.40+0.97
BHARTIARTL2100.50+0.91
SBIN973.30+0.88
TMPV361.50+0.81
LT4058.50+0.50
MARUTI16603.90+0.26
SUNPHARMA1720.80+0.19
BEL393.55+0.04
HINDUNILVR2292.200.00
TECHM1611.65-0.03
ICICIBANK1342.15-0.08
HDFCBANK990.70-0.09
KOTAKBANK2156.35-0.11
POWERGRID260.30-0.12
NTPC325.10-0.12
TCS3247.50-0.19
TRENT4215.00-0.25
ITC401.30-0.27
RELIANCE1540.80-0.29
TITAN3965.95-0.40
HCLTECH1621.65-0.52
BAJFINANCE990.00-0.76
ULTRACEMCO11699.00-0.84
ASIANPAINT2744.80-1.09
INFY1624.40-1.28
ETERNAL277.00-2.10

निफ्टी 50 का हाल

टॉप 5 गेनर्स

SYMBOLLTPCHNG%CHNGVOLUME
(Lakhs)
VALUE
(₹ Crores)
BAJAJ-AUTO9,298.00211.002.324.65428.84
HINDALCO883.3018.302.12152.801,347.51
SHRIRAMFIN974.5519.051.99177.551,733.75
TATASTEEL175.683.381.96337.17587.89
M&M3,660.0067.901.8920.62752.05

टॉप 5 लूजर्स

ETERNAL276.60-6.25-2.21378.021,048.74
EICHERMOT7,132.50-139.50-1.9219.741,425.45
TATACONSUM1,173.80-21.40-1.7922.56266.57
MAXHEALTH1,046.60-17.50-1.64115.811,205.20
INDIGO5,008.00-77.50-1.5213.07655.65

क्या बोले एक्सपर्ट

SBI सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट (टेक्निकल एंड डेरिवेटिव्स रिसर्च) सुदीप शाह ने कहा कि डेली चार्ट पर निफ्टी ने बेहद पतली बॉडी वाला कैंडल बनाया है, जिसमें ऊपर और नीचे दोनों तरफ विक्स हैं. यह बाजार में अनिश्चितता और दिशा की कमी को दर्शाता है, जहां सत्र के अंत में न तो बुल्स और न ही बेयर्स का स्पष्ट दबदबा नजर आया. सेक्टरल फ्रंट की बात करें तो निफ्टी मेटल दिन का टॉप गेनर रहा, इसके बाद निफ्टी पीएसयू बैंक का नंबर आया. वहीं, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी आईटी सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाले सेक्टर रहे.


डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.