चांदी की कीमतों में 9 हजार की गिरावट, इतने रुपये सस्ता हुआ सोना; जानिए आज कितना है भाव
Gold-Silver Price Today: गुरुवार को कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट आई. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बहुप्रतीक्षित संबोधन से पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को सुलझाने के बारे में बहुत अधिक स्पष्टता नहीं मिली.
Gold-Silver Price Today: गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई. चांदी 9,000 रुपये गिरकर 2.37 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि घरेलू बाजार में मंदी के माहौल के बीच सोने की कीमत 3,500 रुपये गिरकर 1.51 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, चांदी की कीमत में 9,000 रुपये, या 3.66 फीसदी की गिरावट आई. यह गुरुवार के बंद भाव 2,46,000 रुपये प्रति किलोग्राम से गिरकर 2,37,000 रुपये (सभी टैक्स सहित) पर आ गई.
सोने की कीमतों में गिरावट
99.9 फीसदी प्योरिटी वाले सोने की कीमत में भी 3,500 रुपये या 2.26 फीसदी की गिरावट आई. यह 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गया.
क्यों आई सोने-चांदी के भाव में गिरावट?
HDFC सिक्योरिटीज में कमोडिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा, ‘गुरुवार को कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट आई. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बहुप्रतीक्षित संबोधन से पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को सुलझाने के बारे में बहुत अधिक स्पष्टता नहीं मिली.’ ट्रंप ने कहा कि युद्ध के संबंध में वाशिंगटन के मुख्य रणनीतिक उद्देश्य पूरे होने के करीब हो सकते हैं, लेकिन उन्होंने तेहरान को अगले 2-3 हफ्तों में संभावित सैन्य हमलों की चेतावनी भी दी.
गांधी ने आगे कहा कि इससे संघर्ष के और बढ़ने का डर बढ़ गया है. इससे जल्द समाधान की उम्मीदें कम हो गई हैं और होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते होने वाले ऊर्जा प्रवाह में रुकावटें और लंबे समय तक जारी रहने की आशंका बढ़ गई है.
इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड और सिल्वर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट चांदी की कीमत में 5.49 डॉलर, या 7.32 फीसदी की भारी गिरावट आई. यह 69.57 डॉलर प्रति औंस पर आ गई. वहीं, सोने की कीमत में 166.79 डॉलर या 3.51 फीसदी की गिरावट आई. यह 4,591.52 डॉलर प्रति औंस पर आ गया.
तीन सत्रों की तेजी थमी
मीराए एसेट शेयरखान में कमोडिटीज के प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि गुरुवार को स्पॉट गोल्ड की कीमतों में पिछले तीन सत्रों से जारी तेजी थम गई. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की इस चेतावनी के बाद कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर उछाल आ गया कि अगले दो-तीन हफ्तों में ईरान पर जोरदार हमला किया जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि इन टिप्पणियों के बाद, अमेरिकी डॉलर 0.5 फीसदी बढ़कर 99-100 के स्तर पर बना रहा, जिससे विदेशी व्यापार में कीमती धातुओं की कीमतों पर दबाव बढ़ गया.
सिंह ने कहा, ‘व्यापारी शुक्रवार को जारी होने वाली US नॉन-फार्म पेरोल रिपोर्ट पर ध्यान केंद्रित करेंगे. एक मजबूत रोजगार रिपोर्ट सोमवार को सोने की कीमतों पर नीचे की ओर दबाव बढ़ाएगी, क्योंकि कल (शुक्रवार) गुड फ्राइडे के कारण बाजार बंद रहेंगे.’
यह भी पढ़ें: 6 अप्रैल को खरीदें ये तीन शेयर, एनालिस्ट ने जताया है भरोसा; हफ्ते भर में होगी बंपर कमाई
Latest Stories
ब्रिटेन ने होर्मुज को फिर से खोलने पर बातचीत के लिए भारत को किया आमंत्रित, विदेश सचिव विक्रम मिसरी होंगे शामिल
ईरान अमेरिका का तोड़ रहा डिजिटल तंत्र, निशाने पर एक से बढ़कर एक दिग्गज; सफल हुआ तो हिल जाएगी दुनिया
रुपये ने हासिल की 12 साल की सबसे बड़ी बढ़त, RBI के एक्शन के बाद मजबूत हुई करेंसी; जानें- आगे कैसा रहेगा हाल
