₹486 करोड़ की ब्लॉक डील के बाद चर्चा में यह ऑटो शेयर, FIIs ने खरीदी बड़ी हिस्सेदारी; रखें नजर

Craftsman Automation का शेयर 485.6 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील के बाद चर्चा में आ गया है. कंपनी के प्रमोटर ने 5.25 लाख शेयर बेचे, जिन्हें HDFC Mutual Fund, Invesco Mutual Fund, Abu Dhabi Investment समेत कई संस्थागत निवेशकों ने खरीदा. कंपनी के मजबूत वित्तीय नतीजों और बढ़ती FII तथा DII हिस्सेदारी ने निवेशकों का ध्यान आकर्षित किया है.

कंपनी के प्रमोटर ने 5.25 लाख शेयर बेचे हैं. Image Credit: money9live

Auto Ancillary Stock: ऑटो एंसिलरी सेक्टर की कंपनी Craftsman Automation हाल ही में हुई एक बड़ी ब्लॉक डील के बाद निवेशकों के बीच चर्चा में है. कंपनी के प्रमोटर श्रीनिवासन रवि ने 5.25 लाख शेयर बेचकर करीब 485.6 करोड़ रुपये जुटाए. खास बात यह रही कि इन शेयरों को म्यूचुअल फंड, बीमा कंपनियों और विदेशी संस्थागत निवेशकों ने खरीदा. मजबूत वित्तीय प्रदर्शन और बढ़ती संस्थागत हिस्सेदारी के चलते बाजार की नजर अब इस शेयर पर बनी हुई है.

485 करोड़ रुपये से ज्यादा की हुई ब्लॉक डील

Craftsman Automation में मंगलवार को बड़ी ब्लॉक डील देखने को मिली. कंपनी के प्रमोटर श्रीनिवासन रवि ने 9250 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 5.25 लाख शेयर बेचे. इस सौदे का टोटल वैल्यू करीब 485.6 करोड़ रुपये रहा. इस डील के बाद कंपनी के शेयर निवेशकों के बीच चर्चा में आ गए.

किन निवेशकों ने खरीदे शेयर

ब्लॉक डील में कई बड़े संस्थागत निवेशकों ने हिस्सा लिया. HDFC म्यूचुअल फंड ने 1.83 लाख शेयर खरीदे, जबकि Invesco म्यूचुअल फंड ने 1.08 लाख शेयरों में निवेश किया. इसके अलावा Franklin Templeton, Abu Dhabi Investment, Merrill Lynch, Axis Mutual Fund, Edelweiss Mutual Fund, Tata AIA Life Insurance और HDFC Standard Life Insurance ने भी हिस्सेदारी खरीदी.

शेयरहोल्डिंग पैटर्न में दिखा बदलाव

जून 2026 तक कंपनी की प्रमोटर हिस्सेदारी घटकर 44.42 फीसदी रह गई, जो एक साल पहले 48.70 फीसदी थी. दूसरी ओर विदेशी संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी 15.83 फीसदी से बढ़कर 17.15 फीसदी हो गई. घरेलू संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी भी 22.67 फीसदी से बढ़कर 31.08 फीसदी पहुंच गई. यह कंपनी में बढ़ते संस्थागत भरोसे का संकेत माना जा रहा है.

एक साल में 77 फीसदी से ज्यादा रिटर्न

24 जून को कंपनी का शेयर 2 फीसदी गिरकर 9243 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, लेकिन पिछले 5 साल में इसने निवेशकों को करीब 416 फीसदी का रिटर्न दिया है. कंपनी का मार्केट कैप लगभग 24707 करोड़ रुपये है. मजबूत प्रदर्शन के कारण यह शेयर निवेशकों की निगाह में बना हुआ है.

वित्तीय नतीजों में दिखी मजबूत ग्रोथ

वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 27 फीसदी बढ़कर 2226 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले समान अवधि में 1749 करोड़ रुपये था. EBITDA 47 फीसदी बढ़कर 359 करोड़ रुपये पहुंच गया. वहीं नेट प्रॉफिट 74 फीसदी उछलकर 116 करोड़ रुपये रहा. प्रति शेयर इनकम भी 27.99 रुपये से बढ़कर 48.80 रुपये हो गई.

यह भी पढ़ें- AI से एटॉमिक एनर्जी तक! गौतम अडानी ने AGM में दिखाया कंपनी का फ्यूचर, निवेश के बड़े ऐलानों से शेयरों में तेजी

क्या करती है कंपनी

Craftsman Automation की स्थापना वर्ष 1986 में कोयंबटूर में हुई थी. कंपनी ऑटोमोबाइल, औद्योगिक और इंजीनियरिंग सेक्टर के लिए विभिन्न कंपोनेंट्स और सब असेंबली का मैन्युफैक्चिरिंग करती है. यह ग्राहकों की जरूरत के अनुसार प्रिसिजन मैन्युफैक्चरिंग सर्विस भी प्रोवाइड करती है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.