इन 3 स्टॉक्स में बना गोल्डेन क्रॉसओवर, दिख सकता है जोरदार मोमेंटम, रडार पर रखें शेयर!

जब किसी शेयर का 50-डे मूविंग एवरेज (50-DMA), 200-डे मूविंग एवरेज (200-DMA) को ऊपर की ओर पार कर जाता है. यह संकेत देता है कि शेयर की हालिया चाल उसके लंबे समय के ट्रेंड से ज्यादा मजबूत हो रही है. ऐसे में बाजार में पॉजिटिव सेंटीमेंट बन सकती है और निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ सकती है.

इन शोेयरों में बना गोल्डेन क्रॉसओवर. Image Credit: Canva

शेयर बाजार में टेक्निकल एनालिसिस करने वाले निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए Golden Crossover काफी अहम साइन माना जाता है. यह आमतौर पर तेजी का संकेत देता है और बताता है कि किसी शेयर में आगे अच्छी खरीदारी देखने को मिल सकती है. Golden Crossover तब बनता है जब किसी शेयर का 50-डे मूविंग एवरेज (50-DMA), 200-डे मूविंग एवरेज (200-DMA) को ऊपर की ओर पार कर जाता है. यह संकेत देता है कि शेयर की हालिया चाल उसके लंबे समय के ट्रेंड से ज्यादा मजबूत हो रही है. ऐसे में बाजार में पॉजिटिव सेंटीमेंट बन सकती है और निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ सकती है. आइए जानते हैं Nifty 500 के कुछ ऐसे शेयरों के बारे में जिनमें हाल ही में Golden Crossover बना है.

Asian Paints Limited

Asian Paints देश की सबसे बड़ी पेंट और होम डेकोर कंपनियों में से एक है. साल 1942 में स्थापित यह कंपनी पेंट्स के अलावा इंटीरियर डिजाइन, किचन, बाथरूम, लाइटिंग और होम इम्प्रूवमेंट सॉल्यूशंस के क्षेत्र में भी काम करती है.

इस शेयर में 17 जून 2026 को Golden Crossover बना था. उस समय शेयर का भाव 2,552.54 रुपये था और करीब 5.57 लाख शेयरों का कारोबार हुआ था.

सोर्स-TradingView

बुधवार के कारोबारी सत्र में शेयर 2,661.20 रुपये पर कारोबार कर रहा था.

Gravita India Limited

  • Gravita India Limited एक प्रमुख रीसाइक्लिंग और रिसोर्स रिकवरी कंपनी है, जिसका मुख्यालय जयपुर में है. कंपनी की शुरुआत 1992 में हुई थी और आज यह लीड रीसाइक्लिंग के अलावा कई अन्य क्षेत्रों में भी काम कर रही है.
  • इस शेयर में 22 जून 2026 को Golden Crossover देखने को मिला. उस समय शेयर का भाव 1,648.15 रुपये था और करीब 2.99 लाख शेयरों का वॉल्यूम दर्ज किया गया था.
  • बुधवार के कारोबार में शेयर 1,709.70 रुपये पर ट्रेड कर रहा था.
सोर्स-TradingView

Godrej Industries Limited

  • Godrej Industries Limited, Godrej Group की प्रमुख होल्डिंग कंपनी है. कंपनी के कारोबार का दायरा केमिकल्स, कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, रियल एस्टेट, एग्री बिजनेस, फाइनेंशियल सर्विसेज और निवेश जैसे कई क्षेत्रों तक फैला हुआ है.
  • इस शेयर में 19 जून 2026 को Golden Crossover बना था. उस समय शेयर का भाव 1,040.95 रुपये था और लगभग 2.86 लाख शेयरों का कारोबार हुआ था.
  • बुधवार के सत्र में शेयर 1,131.10 रुपये पर कारोबार कर रहा था.
सोर्स-TradingView

इसे भी पढ़ें- इस स्टॉक में लगा 20% का अपर सर्किट, 50 मिलियन डॉलर के निवेश से मिला बूस्ट, भाव ₹10 से कम

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.