TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

लोअर लेवल से रैली कर रहे ये 3 स्टॉक, कर्ज मुक्त हैं कंपनियां, डिविडेंड का बोनस अलग

Shilchar Technologies, Jyoti Resins & Adhesives और Amal Ltd तीनों डेट-फ्री स्टॉक्स हैं, जिनमें अलग-अलग सेक्टर का एक्सपोजर मिलता है. Shilchar Tech और Jyoti Resins मिड और स्मॉलकैप कैटेगरी में स्टेबल ग्रोथ दिखा रहे हैं, जबकि Amal Ltd ने पिछले साल में मल्टीबैगर जैसी रैली दिखाई है.

कर्ज मुक्त कंपनियां. Image Credit: Canva

3 Debt Free Stocks: शेयर बाजार में डेट-फ्री कंपनियां हमेशा खास मानी जाती हैं क्योंकि इन पर कर्ज का बोझ नहीं होता. इसका मतलब है कि इनके प्रॉफिट का बड़ा हिस्सा ब्याज चुकाने में नहीं जाता और कंपनी के पास ग्रोथ और डिविडेंड जैसे ऑप्शंस के लिए ज्यादा कैश रहता है. हालांकि, डेट-फ्री होना ही सबकुछ नहीं है, लेकिन यह निवेशकों के लिए भरोसे का एक बड़ा संकेत है. आइए नजर डालते हैं 3 डेट-फ्री स्टॉक्स पर जो इस समय चर्चा में हैं.

Shilchar Technologies

Shilchar Technologies ट्रांसफॉर्मर बनाने का कारोबार करती है और पूरी तरह डेट-फ्री है. कंपनी का शेयर आज 4,623.85 रुपये पर ट्रेड कर रहा है, इंट्राडे में 0.23 फीसदी ऊपर. बीते हफ्ते में यह 3.69 फीसदी टूटा है, क्वार्टर में 17.06 फीसदी गिरा लेकिन 1 साल में 28.16 फीसदी का रिटर्न दिया.

मार्केट कैप 5,289.78 करोड़ रुपये है. कंपनी ने Q1 FY25-26 में 162.98 करोड़ रुपये का रेवेन्यू और 41.49 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट रिपोर्ट किया. अगस्त 2025 में कंपनी ने 125 फीसदी का फाइनल डिविडेंड (12.5 रुपये) घोषित किया.

Jyoti Resins & Adhesives

Jyoti Resins & Adhesives लकड़ी के लिए एडहेसिव बनाती है और यह भी डेट-फ्री कंपनी है. इसका शेयर आज 1,268 रुपये पर है, इंट्राडे में 0.11 फीसदी नीचे. यह अपने 52W लो से 25.47 फीसदी ऊपर है. बीते हफ्ते में 0.15 फीसदी चढ़ा, क्वार्टर में 6.82 फीसदी टूटा और 1 साल में 12.46 फीसदी गिरा.

मार्केट कैप 1,521.6 करोड़ रुपये है. Q1 FY25-26 में कंपनी ने 78.16 करोड़ रुपये का रेवेन्यू और 17.38 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट रिपोर्ट किया. सितंबर 2024 में कंपनी ने 90 फीसदी का फाइनल डिविडेंड (9 रुपये) दिया था.

Amal

Amal Ltd बल्क केमिकल्स बनाने वाली कंपनी है और इसका बैलेंस शीट भी डेट-फ्री है. शेयर आज 888.15 रुपये पर है, इंट्राडे में 1.15 फीसदी नीचे. यह अपने 52W लो से 200.56 फीसदी ऊपर है. बीते हफ्ते में 6.14 फीसदी टूटा लेकिन क्वार्टर में 40.52 फीसदी और 1 साल में 168.85 फीसदी का जोरदार रिटर्न दिया.

इसे भी पढ़ें-इन 3 शेयरों में बन रहा मुनाफे का क्रॉसओवर, आएगी रैली! टेक्निकल चार्ट कर रहा इशारा

मार्केट कैप 1,097.99 करोड़ रुपये है. Q1 FY25-26 में कंपनी का रेवेन्यू 47.75 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 9.4 करोड़ रुपये रहा. अगस्त 2025 में कंपनी ने 10 फीसदी का फाइनल डिविडेंड (1 रुपये) घोषित किया.

इसे भी पढ़ें- रातों-रात हुआ खेल! इस शख्स ने एक दिन में कमा लिए 9 लाख करोड़, इतनी तो मुकेश अंबानी की जीवन भर की कमाई

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.