TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

इन 3 शेयरों में बन रहा मुनाफे का क्रॉसओवर, आएगी रैली! टेक्निकल चार्ट कर रहा इशारा

Apex Frozen Foods, Oracle Financial Services और Dilip Buildcon तीनों स्टॉक्स में बुलिश MACD क्रॉसओवर बना है. यह संकेत देता है कि आने वाले दिनों में इन स्टॉक्स में तेजी की संभावना बनी हुई है. शॉर्ट से मीडियम टर्म के ट्रेडर्स के लिए ये स्टॉक्स वॉचलिस्ट में रखना फायदेमंद हो सकता है.

MACD Crossover स्टॉक, Image Credit: Canva

MACD Crossover Stock: शेयर बाजार में टेक्निकल एनालिसिस करने वाले निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए MACD बुलिश क्रॉसओवर एक अहम संकेत होता है. जब MACD लाइन सिग्नल लाइन के ऊपर निकल जाती है, तो यह स्टॉक में बढ़ती पॉजिटिव मोमेंटम और अपट्रेंड की शुरुआत का संकेत देता है. ऐसे में शॉर्ट से मीडियम टर्म में तेजी की उम्मीद बढ़ जाती है. हाल ही में तीन स्टॉक्स में यह पैटर्न बना है.

Apex Frozen Foods

सीफूड प्रोसेसिंग और एक्सपोर्ट करने वाली Apex Frozen Foods ने पिछले कुछ दिनों में शानदार तेजी दिखाई है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 803 करोड़ रुपये है और इसका शेयर 254 रुपये पर बंद हुआ, जो पिछले दिन के मुकाबले 15.73 फीसदी ज्यादा है. इंट्राडे में स्टॉक 17.12 फीसदी ऊपर रहा. बीते हफ्ते में यह 15.76 फीसदी चढ़ा है जबकि तिमाही में 12.31 फीसदी की बढ़त दिखा चुका है. हालांकि, पिछले एक साल में स्टॉक 0.83 फीसदी गिरा है.

सोर्स-TradingView

Oracle Financial Services Software

Oracle ग्रुप की यह कंपनी बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर के लिए टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है और हाल में इसमें जोरदार तेजी आई है. 80,810 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली यह कंपनी 9,264.50 रुपये पर बंद हुई, जो पिछले दिन के मुकाबले 10 फीसदी ज्यादा है. इंट्राडे में यह 10.12 फीसदी ऊपर रही. बीते हफ्ते में स्टॉक 10.13 फीसदी चढ़ा है, लेकिन तिमाही आधार पर 2.4 फीसदी और सालाना आधार पर 17.7 फीसदी नीचे है.

सोर्स-TradingView

Dilip Buildcon Ltd (DBL)

देश की प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Dilip Buildcon में भी बुलिश क्रॉसओवर बना है. कंपनी का मार्केट कैप 7,961 करोड़ रुपये है और इसका शेयर 490.05 रुपये पर बंद हुआ, जो पिछले दिन के मुकाबले करीब 7 फीसदी ज्यादा है. इंट्राडे में यह 6.66 फीसदी ऊपर रहा. बीते हफ्ते में यह 3.38 फीसदी बढ़ा है, लेकिन तिमाही में 7.74 फीसदी और पिछले एक साल में 12.97 फीसदी नीचे है.

इसे भी पढ़ें- रातों-रात हुआ खेल! इस शख्स ने एक दिन में कमा लिए 9 लाख करोड़, इतनी तो मुकेश अंबानी की जीवन भर की कमाई

सोर्स-TradingView

इसे भी पढ़ें- पहले सेबी ने किया सस्पेंड, अब एक महीने में 156 फीसदी चढ़ा शेयर, पूरी फिल्मी है कंपनी की कहानी

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.