डिफेंस शेयरों का जलवा! Nifty India Defence ने 2026 में दिया 20% रिटर्न; जानें किन वजहों से आ रही बंपर रैली?

जानकारों के मुताबिक, डिफेंस और रेलवे जैसे सेक्टर्स के लिए वित्त वर्ष की चौथी तिमाही आमतौर पर सबसे मजबूत रहती है, क्योंकि सरकार साल खत्म होने से पहले बड़े ऑर्डर जारी करती है. हालांकि पश्चिम एशिया संकट से सप्लाई चेन और इनपुट कॉस्ट पर दबाव बना रह सकता है, लेकिन मजबूत ऑर्डर बुक की वजह से डिफेंस कंपनियां तेजी से रिकवरी कर सकती हैं.

डिफेंस स्टॉक में रैली. Image Credit: TV9 Bharatvarsh

शेयर बाजार में इन दिनों डिफेंस सेक्टर के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. मजबूत ऑर्डर बुक, बेहतर आउटलुक और शानदार तिमाही नतीजों के दम पर निवेशकों ने डिफेंस शेयरों में जमकर खरीदारी की. इसके अलावा Operation Sindoor की पहली वर्षगांठ और 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई को लेकर भी सेक्टर में पॉजिटिव माहौल बना हुआ है. अगर इस सेक्टर के शेयरों की बात करें तो इस शेयर ने निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है. शेयर ने अपने सभी निवेशकों को मालामाल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ा है.

Nifty India Defence ने NIFTY50 को पछाड़ा

NSE के आंकड़ों के मुताबिक, 2026 में अब तक Nifty India Defence इंडेक्स ने निवेशकों को करीब 20 फीसदी रिटर्न दिया है. वहीं दूसरी तरफ बेंचमार्क NIFTY50 इस दौरान करीब 7 फीसदी गिरा है. पश्चिम एशिया संकट और सप्लाई चेन दबाव के चलते बाजार में कमजोरी रही, लेकिन डिफेंस शेयरों ने मजबूत प्रदर्शन किया. 7 मई को Nifty India Defence इंडेक्स 1.62 फीसदी की तेजी के साथ 9,290.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. वहीं NIFTY50 में 0.33 फीसदी की गिरावट देखने को मिली.

मजबूत ऑर्डर बुक बना सबसे बड़ा सपोर्ट

मार्च तिमाही और FY26 की शुरुआत में डिफेंस कंपनियों को लगातार बड़े ऑर्डर मिले हैं, जिससे पूरे सेक्टर में तेजी का माहौल बना हुआ है. BEL, HAL, Mazagon Dock और Cochin Shipyard जैसी कंपनियों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार से बड़े ऑर्डर मिले हैं.

BEL को मिला बड़ा ऑर्डर

5 मई को Bharat Electronics Ltd यानी BEL ने जानकारी दी कि उसे भारतीय सेना से 1,251 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है. इससे पहले अप्रैल में कंपनी को 569 करोड़ रुपये का एक और डिफेंस ऑर्डर मिला था.
FY26 में कंपनी ने एक्सपोर्ट समेत करीब 30,000 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं.

MTAR Tech को मिला इंटरनेशनल ऑर्डर

MTAR Technologies को विदेशी कंपनी से डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर सप्लाई के लिए 35.56 करोड़ रुपये का अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर मिला है.

तिमाही नतीजों ने भी बढ़ाया भरोसा

  • HAL का Q4 नेट प्रॉफिट 21 फीसदी बढ़कर 2,994 करोड़ रुपये पहुंच गया. कंपनी के ऑपरेशनल रेवेन्यू में 42 फीसदी की शानदार बढ़त रही.
  • Mazagon Dock का मुनाफा 107 फीसदी उछलकर 674 करोड़ रुपये पहुंच गया. कंपनी के रेवेन्यू में 21 फीसदी की बढ़त रही.
  • GRSE का चौथी तिमाही का मुनाफा 24 फीसदी बढ़कर 303 करोड़ रुपये हो गया, जबकि रेवेन्यू 29 फीसदी बढ़ा.

क्यों मजबूत रहता है Q4?

जानकारों के मुताबिक, डिफेंस और रेलवे जैसे सेक्टर्स के लिए वित्त वर्ष की चौथी तिमाही आमतौर पर सबसे मजबूत रहती है, क्योंकि सरकार साल खत्म होने से पहले बड़े ऑर्डर जारी करती है. हालांकि पश्चिम एशिया संकट से सप्लाई चेन और इनपुट कॉस्ट पर दबाव बना रह सकता है, लेकिन मजबूत ऑर्डर बुक की वजह से डिफेंस कंपनियां तेजी से रिकवरी कर सकती हैं.

Paras Defence

Paras Defence का शेयर 7 मई को 8 फीसदी से ज्यादा उछलकर 870 रुपये तक पहुंच गया. यह शेयर 2026 में अब तक 26 फीसदी और पिछले एक महीने में 34 फीसदी चढ़ चुका है.

MTAR Technologies

MTAR Technologies का शेयर गुरुवार को करीब 7 फीसदी चढ़कर 6,750 रुपये तक पहुंच गया. 2026 में अब तक यह शेयर 179 फीसदी का दमदार रिटर्न दे चुका है.

Astra Microwave Products

गुरुवार को Astra Microwave के शेयर में 6 फीसदी की तेजी आई और यह 1,153 रुपये तक पहुंच गया. शेयर इस साल अब तक 27 फीसदी चढ़ चुका है.

Aequs

7 मई को Aequs का शेयर 4 फीसदी से ज्यादा उछलकर 195.60 रुपये तक पहुंच गया. यह शेयर 2026 में अब तक 41 फीसदी और पिछले एक महीने में 58 फीसदी तक चढ़ चुका है.

Zen Technologies

Zen Technologies का शेयर 5 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 1,656.80 रुपये तक पहुंच गया. शेयर ने 2026 में अब तक करीब 19 फीसदी रिटर्न दिया है. अगर शेयरों की बात करें तो इसने निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है.

इसे भी पढ़ें- इस रियल एस्टेट शेयर में लगा 20% का अपर सर्किट, रिकॉर्ड वॉल्यूम से मिला सपोर्ट, जानें क्यों पकड़ी रफ्तार?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.