₹35 से सस्ते इस छुटकू स्टॉक पर DIIs लट्टू, 0.6% से सीधे 1.4% तक बढ़ाई हिस्सेदारी, Q3 रिजल्ट से मिला बूस्ट
₹35 से कम कीमत वाले HMA Agro में DIIs ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है, जिससे स्टॉक में नई हलचल दिखी है. Q3FY26 में कंपनी का मुनाफा और बिक्री बढ़े हैं, जिसने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया है. बेहतर नतीजों और बढ़ते एक्सपोर्ट बिजनेस के चलते यह छुटकू स्टॉक फिर से रडार पर आ गया है.
DIIs Stake increased: फूड और एग्री एक्सपोर्ट सेक्टर की कंपनी HMA Agro Industries Ltd इन दिनों निवेशकों के रडार पर तेजी से उभर रही है. 2008 में शुरू हुई यह कंपनी आज भारत के सबसे बड़े फ्रोजन मांस निर्यातकों में शामिल है. देश के कुल फ्रोजन बफेलो यानी भैंस के मीट एक्सपोर्ट में इसका हिस्सा 10 प्रतिशत से ज्यादा है. कंपनी तेजी से इस सेक्टर में अपनी पकड़ बना रही है. जिसकी झलक इसके तिमाही नतीजों में भी देखने को मिली. यही वजह है कि घरेलू संस्थागत निवेशक यानी DIIs इस पर लट्टू हैं. वे इसमें अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रहे हैं.
40 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट
HMA Agro के Black Gold, Kamil और HMA जैसे ब्रांड 40 से अधिक देशों में भेजे जाते हैं. कंपनी सिर्फ ट्रेडिंग तक सीमित नहीं है बल्कि मजबूत प्रोसेसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर भी रखती है. अलीगढ़, मोहाली, आगरा और परभणी में इसके चार इंटीग्रेटेड प्लांट चल रहे हैं. अब हरियाणा में पांचवां प्लांट लगाने की तैयारी है, जिससे उत्पादन क्षमता और एक्सपोर्ट दोनों बढ़ने की उम्मीद है.
तिमाही नतीजों में ग्रोथ
Q3FY26 में कंपनी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया. नेट सेल्स 42 प्रतिशत बढ़कर 2,059.45 करोड़ रुपये पहुंच गई. वहीं नेट प्रॉफिट 214 प्रतिशत उछलकर 66.58 करोड़ रुपये हो गया. मुनाफे में यह तेज उछाल ऑपरेशनल मजबूती को दिखाता है.
सिर्फ तिमाही ही नहीं, नौ महीने के आंकड़े भी मजबूत रहे. 9MFY26 में नेट सेल्स 47 प्रतिशत बढ़कर 5,337.40 करोड़ रुपये रही. नेट प्रॉफिट 108 प्रतिशत बढ़कर 156.97 करोड़ रुपये पहुंच गया. लगातार बढ़ती बिक्री और बेहतर मार्जिन कंपनी की ग्रोथ स्टोरी को मजबूत कर रहे हैं.
DIIs का बढ़ा भरोसा
कंपनी में घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने खूब दिलचस्पी दिखाई है. यही वजह है कि वे इसमें लगातार अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रहे हैं. सितंबर 2025 में इसमें जहां उनका दांव महज 0.6% था, वही दिसंबर 2025 तिमाही में बढ़कर 1.4% हो गया. निवेशक कंपनी की ग्रोथ की संभावनाओं पर भरोसा जता रहे हैं.
शेयर का हाल
HMA Agro Industries के शेयर की कीमत 30.12 रुपये है. हफ्ते भर में ये 10 फीसदी से ज्यादा उछला है. हालांकि सालभर में इसने 11 पर्सेंट का नेगेटिव रिटर्न दिया है. लॉन्ग टर्म में भी इसका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. 35 रुपये से सस्ते इस कंपनी का मार्केट कैप 1489 करोड़ रुपये है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
