इस हफ्ते डिविडेंड की बारिश! Bajaj Auto, Tata Technologies जैसी 25 कंपनियों पर निवेशकों की नजर
16 से 20 जून 2025 के बीच Bajaj Auto, Tata Technologies, Honeywell Automation जैसी 25 कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेंगे. डिविडेंड पाने के लिए निवेशकों को एक्स-डेट से पहले शेयर खरीदने होंगे. जानें कौन सी कंपनी कितना डिविडेंड दे रही है.
Dividend and Stock Split Stocks: अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं और डिविडेंड का इंतजार करते हैं, तो ये सप्ताह (16 जून से शुरू होने वाला) आपके लिए बड़ी खबर है. 16 जून से 20 जून 2025 के बीच कुल 25 कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेंगे. यानी अगर आप इन कंपनियों के डिविडेंड का फायदा उठाना चाहते हैं, तो आपको एक्स-डिविडेंड डेट से पहले शेयर खरीदने होंगे.
BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) के आंकड़ों के मुताबिक, Bajaj Auto, Tata Technologies, Honeywell Automation जैसी नामी कंपनियों ने हाल ही में डिविडेंड की घोषणा की है. यही वजह है कि इन कंपनियों के शेयरों पर अगले हफ्ते निवेशकों की खास नजर रहने वाली है.
क्या होता है एक्स-डिविडेंड डेट?
आगे बढ़ने से पहले जानना जरूरी है कि ये एक्स डिविडेंड डेट होता क्या है. एक्स-डिविडेंड डेट वह तारीख होती है, जिसके बाद अगर कोई शेयर खरीदा जाए तो उस पर डिविडेंड का हक नहीं मिलता. यानी अगर किसी कंपनी का रिकॉर्ड डेट 20 जून है, तो आपको 19 जून या उससे पहले शेयर खरीदना होगा, तभी आपको डिविडेंड मिलेगा.
सबसे बड़ा डिविडेंड किस कंपनी ने दिया?
- Bajaj Auto ने 210 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया है, जो इस लिस्ट में सबसे ज्यादा है. इसका रिकॉर्ड डेट 20 जून है.
- Honeywell Automation ने भी 105 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया है.
डिविडेंड और एक्स-डेट वाली कंपनियों की पूरी लिस्ट
कंपनी का नाम | रिकॉर्ड डेट | डिविडेंड या एक्शन |
---|---|---|
Bajaj Finance | 16 जून | 1:1 शेयर स्प्लिट और 4:1 बोनस शेयर |
Honeywell Automation | 16 जून | ₹105 फाइनल डिविडेंड |
LKP Securities | 16 जून | ₹0.30 फाइनल डिविडेंड |
Tata Technologies | 16 जून | ₹8.35 फाइनल + ₹3.35 स्पेशल डिविडेंड |
Hindustan Zinc | 17 जून | ₹10 अंतरिम डिविडेंड |
Shankara Building Products | 17 जून | ₹3 फाइनल डिविडेंड |
eMudhra | 18 जून | ₹1.25 फाइनल डिविडेंड |
Sarla Performance Fiber | 18 जून | ₹3 फाइनल डिविडेंड |
Panasonic Carbon India | 19 जून | ₹12 फाइनल डिविडेंड |
Reliance Industrial Infra | 19 जून | ₹3.5 फाइनल डिविडेंड |
Tata Communications | 19 जून | ₹25 फाइनल डिविडेंड |
Tejas Networks | 19 जून | ₹2.5 फाइनल डिविडेंड |
Ajcon Global | 20 जून | ₹10 से ₹1 का शेयर स्प्लिट |
Bajaj Auto | 20 जून | ₹210 फाइनल डिविडेंड |
Bank of India | 20 जून | ₹4.05 फाइनल डिविडेंड |
Greenlam Industries | 20 जून | ₹0.40 फाइनल डिविडेंड |
HDFC Life | 20 जून | ₹2.1 फाइनल डिविडेंड |
Mawana Sugar | 20 जून | ₹1 फाइनल डिविडेंड |
Punjab National Bank | 20 जून | ₹2.9 फाइनल डिविडेंड |
Rossari Biotech | 20 जून | ₹0.5 फाइनल डिविडेंड |
Solitaire Machine Tools | 20 जून | ₹2 फाइनल डिविडेंड |
Supreme Industries | 20 जून | ₹24 फाइनल डिविडेंड |
Swastika Investsmart | 20 जून | ₹0.6 फाइनल डिविडेंड |
Tata Power | 20 जून | ₹2.25 फाइनल डिविडेंड |
Torrent Pharmaceuticals | 20 जून | ₹6 फाइनल डिविडेंड |
Transcorp International | 20 जून | ₹0.3 फाइनल डिविडेंड |
निवेशकों के लिए क्यों जरूरी है एक्स-डिविडेंड डेट जानना?
जब कोई शेयर एक्स-डिविडेंड पर जाता है, तो उसके भाव में आमतौर पर डिविडेंड की रकम के बराबर गिरावट आ जाती है. इसलिए निवेशक यह तय कर सकते हैं कि वे डिविडेंड के लिए शेयर खरीदें या कीमतों में गिरावट का इंतजार करें. अगर आप डिविडेंड कमाई के इच्छुक हैं तो यह हफ्ता आपके लिए अहम हो सकता है. इन कंपनियों की रिकॉर्ड डेट से पहले निवेश कर आप डिविडेंड का लाभ ले सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यह सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है और इसे निवेश सलाह या सिफारिश के रूप में न माना जाए. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें. बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन होता है.