डिविडेंड पाने का आखिरी मौका, BEL समेत इन 6 शेयरों को खरीदने की लास्ट डेट, जानें क्या है रिकॉर्ड

शेयर बाजार में डिविडेंड कमाने वाले निवेशकों के लिए आज अहम दिन है. 6 मार्च 2026 को कई कंपनियां एक्स डिविडेंड पर ट्रेड करने वाली हैं, इसलिए आज इन शेयरों को खरीदने का आखिरी मौका है. Bharat Electronics, Engineers India, Steel City Securities, John Cockerill India, Eighty Jewellers और SBI Life Insurance जैसी कंपनियां डिविडेंड दे रही हैं.

6 मार्च को कई कंपनियां एक्स डिविडेंड पर ट्रेड करने वाली हैं. Image Credit: money9 live AI image

Ex Dividend Date: शेयर बाजार में डिविडेंड कमाने वाले निवेशकों के लिए आज का दिन काफी अहम है. 6 मार्च को कई कंपनियों के शेयर एक्स डिविडेंड पर ट्रेड करने वाले हैं, इसलिए निवेशकों के पास डिविडेंड पाने के लिए आज शेयर खरीदने का आखिरी मौका है. आमतौर पर एक्स डेट से पहले इन शेयरों में खरीदारी बढ़ जाती है क्योंकि रिकॉर्ड डेट से पहले शेयर रखने वाले निवेशकों को ही डिविडेंड का लाभ मिलता है. इस बार डिफेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर, फाइनेंशियल सर्विस और इंश्योरेंस सेक्टर की कुल 6 कंपनियां निवेशकों को डिविडेंड देने जा रही हैं. इनमें BEL, Engineers India और SBI Life जैसी कंपनियां शामिल हैं.

Bharat Electronics Ltd

Bharat Electronics Ltd देश की प्रमुख डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी है. यह कंपनी रडार, कम्युनिकेशन सिस्टम, एवियोनिक्स और साइबर सिक्योरिटी जैसे कई प्रोडक्ट बनाती है. कंपनी ने 1.95 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है. यह फेस वैल्यू 1 रुपये पर 195 फीसदी डिविडेंड के बराबर है. कंपनी ने 6 मार्च को रिकॉर्ड डेट तय किया है. यानी निवेशकों को डिविडेंड पाने के लिए आज तक शेयर खरीदना होगा.

Engineers India Ltd

Engineers India Ltd एक इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी कंपनी है जो तेल, गैस, फर्टिलाइजर और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में सर्विस देती है. कंपनी ने 1.50 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है. यह 5 रुपये फेस वैल्यू पर करीब 30 फीसदी डिविडेंड है. कंपनी ने इसके लिए 6 मार्च को रिकॉर्ड डेट तय की है. इसका मतलब है कि इस तारीख से पहले शेयर रखने वाले निवेशकों को डिविडेंड मिलेगा.

Steel City Securities Ltd

Steel City Securities Ltd एक स्टॉक ब्रोकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी है. यह इक्विटी, डेरिवेटिव, कमोडिटी और करेंसी ट्रेडिंग जैसी सर्विस देती है. कंपनी ने 1 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है. यह 10 रुपये फेस वैल्यू पर 10 फीसदी डिविडेंड के बराबर है. इस डिविडेंड के लिए एक्स डेट और रिकॉर्ड डेट 6 मार्च तय की गई है.

John Cockerill India Ltd

John Cockerill India Ltd इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की कंपनी है. यह कोल्ड रोलिंग मिल और प्रोसेसिंग लाइन डिजाइन और इंस्टॉल करने का काम करती है. कंपनी ने 7 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है. यह 10 रुपये फेस वैल्यू पर 70 फीसदी डिविडेंड है. कंपनी ने इसके लिए 6 मार्च को एक्स डेट और रिकॉर्ड डेट तय की है.

Eighty Jewellers Ltd

Eighty Jewellers Ltd ज्वेलरी रिटेल सेक्टर की कंपनी है. यह सोना, चांदी, डायमंड और प्लेटिनम ज्वेलरी का कारोबार करती है. कंपनी ने 0.10 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है. यह 10 रुपये फेस वैल्यू पर करीब 1 फीसदी डिविडेंड है. इस डिविडेंड के लिए एक्स डेट 6 मार्च 2026 और रिकॉर्ड डेट 7 मार्च रखी गई है.

ये भी पढ़ें – सेंसेक्स पर सवार हुए Bull तो कहां तक जाएगा इंडेक्स, सामने आया दिग्गज ब्रोकरेज का आउटलुक, युद्ध के बीच जान लें नए फैक्टर

SBI Life Insurance Company Ltd

SBI Life Insurance Company Ltd देश की प्रमुख प्राइवेट लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों में शामिल है. यह टर्म प्लान, पेंशन प्लान और हेल्थ इंश्योरेंस जैसे कई प्रोडक्ट देती है. कंपनी ने 2.70 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है. यह 10 रुपये फेस वैल्यू पर करीब 27 फीसदी डिविडेंड के बराबर है. कंपनी ने इसके लिए 6 मार्च को रिकॉर्ड डेट तय की है.