Dixon Technologies के सितारे गर्दिश में! डिमांड और बढ़ती लागत ने बढ़ाई मुश्किल, क्या शेयरों पर दिखेगा असर

Dixon Technologies FY26 में अपने स्मार्टफोन शिपमेंट लक्ष्य से पीछे रह सकता है. बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में कमजोर मांग और DRAM कीमतों में तेज उछाल से लागत बढ़ी है. इससे प्रोडक्ट महंगे हुए और बिक्री पर असर पड़ा. ब्रोकरेज Jefferies ने भी शिपमेंट में गिरावट का अनुमान जताया है.

कंपनी अपने स्मार्टफोन शिपमेंट टारगेट से पीछे रह सकता है. Image Credit:

Dixon Technologies: इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की बड़ी कंपनी Dixon Technologies के लिए FY26 चुनौती भरा नजर आ रहा है. कंपनी ने संकेत दिए हैं कि वह अपने स्मार्टफोन शिपमेंट लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाएगी. इसकी मुख्य वजह कमजोर मांग और बढ़ती लागत बताई जा रही है. इसके अलावा एप्पल को दुबई से अपना प्रोडक्शन लाइन शिफ्ट करने के फैसले से भी इसके ऊपर दबाब बढ़ा है. खासकर बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में गिरावट से दबाव बढ़ा है. साथ ही कच्चे माल की कीमतों में तेजी ने मार्जिन पर असर डाला है.

डिमांड में कमी मुख्य वजह

कंपनी के सामने सबसे बड़ी चुनौती बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में गिरती मांग है. पहले जहां इस सेगमेंट में तेजी थी अब वहां धीमापन दिख रहा है. कम कीमत वाले फोन की बिक्री घटने से कंपनी के ऑर्डर प्रभावित हो रहे हैं. इसका सीधा असर शिपमेंट लक्ष्य पर पड़ रहा है. अगर यह ट्रेंड जारी रहता है तो FY26 का लक्ष्य हासिल करना मुश्किल हो सकता है.

DRAM कीमतों में तेज उछाल

ग्लोबल स्तर पर DRAM यानी मेमोरी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है. इससे स्मार्टफोन बनाने की लागत बढ़ गई है. चूंकि मेमोरी कुल लागत का बड़ा हिस्सा होती है इसलिए इसका असर ज्यादा दिख रहा है. कीमत बढ़ने से कंपनियां फोन महंगे बेचने को मजबूर हैं. इससे मांग और कमजोर हो रही है.

कैसा है शेयरों का प्रदर्शन

कंपनी के शेयरों में पिछले 6 महीने से लगातार गिरावट देखी जा रही है. 6 महीने में इसके शेयरों में 41 फीसदी की गिरावट देखी गई है. वहीं 3 महीने में 18 फीसदी की गिरावट तो वही, 1 महीने में इसमें 7.31 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है. हालांकि आज इसके शेयरों में 4 फीसदी की उछाल देखने को मिला है. इसका ROE 32.8 फीसदी, ROCE 40 फीसदी है, वहीं इसका मार्केट कैप 65 हजार करोड़ के करीब है. इसने अपने निवेशकों को पिछले 3 साल में 277 फीसदी का रिटर्न दिया है.

ये भी पढ़ें- शेयर बाजार में आज रैली, इन 5 वजहों से गोली की रफ्तार से भागे Nifty-Sensex, निवेशकों ने कमाए 7 लाख करोड़

ब्रोकरेज का निगेटिव आउटलुक

ब्रोकरेज हाउस Jefferies ने भी कंपनी के लिए कमजोर अनुमान जताया है. उनके अनुसार 2026 में स्मार्टफोन शिपमेंट में करीब 31 फीसदी तक गिरावट आ सकती है. DRAM कीमतों में लगातार बढ़ोतरी को इसका बड़ा कारण बताया गया है. ऐसे में बाजार का नजरिया भी कंपनी के लिए चुनौतीपूर्ण बना हुआ है.

फाइनेंशियल प्रदर्शन में मिला जुला संकेत

ताजा तिमाही में Dixon Technologies के प्रदर्शन में मिला जुला रुझान देखने को मिला. कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 2 फीसदी बढ़कर Q3FY25 के 10454 करोड़ रुपये से Q3FY26 में 10672 करोड़ रुपये हो गया. लेकिन तिमाही आधार पर इसमें 57 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

Nifty Outlook 19 March: हायर हाई और हायर लो बनाते हुए बनी बुलिश कैंडल, जानें क्या है अब एक्सपर्ट की राय

IPL 2026 की आहट से झूमा ये स्टॉक, एक ऐलान से 10 फीसदी चढ़े शेयर, रिन्यूएबल सेक्टर का है बिग बुल!

पश्चिम एशिया का संघर्ष झुलसा देगा सिरेमिक टाइल्स इंडस्ट्री का कारोबार, रेवेन्यू में गिरावट की आशंका, इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Closing Bell: बाजार में लगा तेजी का हैट्रिक, सेंसेक्स 633 अंक और निफ्टी 23750 के ऊपर बंद; IT शेयरों में बंपर रैली

पश्चिम एशिया में तनाव से अमोनिया सप्लाई पर संकट, इन 3 फर्टिलाइजर कंपनियों का प्रोडक्शन प्रभावित, नजर में रखें शेयर

शेयर बाजार में आज रैली, इन 5 वजहों से गोली की रफ्तार से भागे Nifty-Sensex, निवेशकों ने कमाए 7 लाख करोड़