तिमाही नतीजों के बाद इस शेयर ने मचाया गदर, ब्रोकरेज भी बुलिश, बोला-55% की आएगी ताबड़तोड़ रैली!
गुरुवार के कारोबार में BlackBuck का शेयर करीब 6.22 फीसदी की तेजी के साथ 556.10 रुपये पर कारोबार कर रहा था. पिछले एक सप्ताह में शेयर 0.5 फीसदी फिसला है. वहीं, बीते तीन महीनों में इसमें 0.91 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है. पिछले एक साल में शेयर ने 18.72 फीसदी का रिटर्न दिया है. हालांकि, यह अभी भी अपने 52-वीक हाई से करीब 25.66 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है.
Highlights
- गुरुवार यानी आज इसके शेयरों में 6 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली.
- नए कारोबार से भविष्य की ग्रोथ को मिलेगा सहारा
- यह अभी भी अपने 52-वीक हाई से करीब 25.66 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है.
BlackBuck Share Price Target : ब्रोकरेज फर्म Elara Capital ने लॉजिस्टिक्स टेक कंपनी BlackBuck पर अपना पॉजिटिव नजरिया बरकरार रखा है. कंपनी के जून तिमाही (Q1 FY27) के नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने ‘Buy’ रेटिंग बनाए रखी है और 814 रुपये का टारगेट प्राइस दोहराया है. ब्रोकरेज का कहना है कि BlackBuck ने Q1 FY27 में एक और मजबूत प्रदर्शन किया. कंपनी के सभी प्रमुख कारोबारों में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली. गुरुवार यानी आज इसके शेयरों में 6 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली.
टोलिंग और टेलीमैटिक्स बिजनेस में शानदार बढ़त
Elara Capital के मुताबिक, कंपनी ने टोलिंग कारोबार में ग्राहकों से मिलने वाली आय (Wallet Share) बढ़ाई है. इसके अलावा टेलीमैटिक्स सेगमेंट में रिकॉर्ड नए ग्राहकों को जोड़ा गया. इससे कंपनी की नियमित आय का आधार और मजबूत हुआ है.
नए कारोबार से भविष्य की ग्रोथ को मिलेगा सहारा
ब्रोकरेज का मानना है कि Superloads और Vehicle Finance कारोबार में तेज बढ़त देखने को मिली है. कंपनी ने इन बिजनेस में निवेश भी संतुलित तरीके से किया, जिससे मुनाफे पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ा. आने वाले समय में माल ढुलाई गतिविधियों में सुधार, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) के लॉयल्टी प्रोग्राम दोबारा शुरू होने से फ्यूलिंग बिजनेस में रिकवरी, AIS नियमों के कारण टेलीमैटिक्स की बढ़ती मांग और नए कारोबार के विस्तार से ऑपरेटिंग लीवरेज मिलने की उम्मीद है. इससे कंपनी की कमाई में अच्छी बढ़त देखने को मिल सकती है.
क्यों बुलिश है Elara Capital?
ब्रोकरेज का कहना है कि BlackBuck का एसेट-लाइट बिजनेस मॉडल, मजबूत क्रॉस-सेल इकोसिस्टम और कैपिटल अलोकेशन कंपनी को लंबे समय तक लाभदायक ग्रोथ देने की स्थिति में रखते हैं. इसी भरोसे के चलते Elara Capital ने ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखते हुए 814 रुपये का टारगेट प्राइस कायम रखा है.
शेयरों का हाल
गुरुवार के कारोबार में BlackBuck का शेयर करीब 6.22 फीसदी की तेजी के साथ 556.10 रुपये पर कारोबार कर रहा था. पिछले एक सप्ताह में शेयर 0.5 फीसदी फिसला है. वहीं, बीते तीन महीनों में इसमें 0.91 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है. पिछले एक साल में शेयर ने 18.72 फीसदी का रिटर्न दिया है. हालांकि, यह अभी भी अपने 52-वीक हाई से करीब 25.66 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है.
इसे भी पढ़ें- Coal India के शेयरों में भारी गिरावट, निवेशकों को सता रहा कौन सा डर? जानिए आगे क्या है कंपनी की रणनीति
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Indo-MIM IPO: पहले दिन ही निवेशकों की हुई चांदी, एक लॉट पर ₹6547 का प्रॉफिट, 45% का मिला लिस्टिंग गेन
Nifty IT में लगातार उछाल, विप्रो-इन्फोसिस से लेकर टेक महिंद्रा तक के शेयरों में तेजी, मार्केट वैल्यू में ₹3.82 लाख करोड़ का इजाफा
लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 146 अंक टूटा, निफ्टी 24200 के ऊपर, IT शेयरों ने फिर संभाला मोर्चा
