गिरते बाजार में इन 3 शेयरों पर एक्सपर्ट बुलिश, इस हफ्ते दिख सकती है हलचल, अलग-अलग सेक्टर की कंपनियां

गिरते बाजार में भी एक्सपर्ट इन शेयरों में बुलिश नजर आ रहे हैं. इन शेयरों के लिए शानदार टारगेट दिया है. आने वाले हफ्ते में इसमें हलचल देकने को मिल सकती है. ये कंपनियां अलग-अलग सेक्टर की हैं. इस बीच चॉइस ब्रोकिंग के वाइस प्रेसिडेंट सचिन गुप्ता ने इस हफ्ते के लिए कुछ शेयरों में खरीदारी की राय दी है.

एक्सपर्ट कॉल Image Credit: Canva

भारतीय शेयर बाजार में 13 फरवरी को तेज बिकवाली देखने को मिली. चौतरफा दबाव के बीच निफ्टी 50 अहम 25500 के स्तर के नीचे बंद हुआ था. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1048.16 अंक यानी 1.25 प्रतिशत टूटकर 82626.76 पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 336.10 अंक यानी 1.30 प्रतिशत गिरकर 25471.10 पर आ गया. कुल 1236 शेयरों में तेजी रही, जबकि 2784 शेयर गिरे और 148 शेयर बिना बदलाव के बंद हुए. इस बीच चॉइस ब्रोकिंग के वाइस प्रेसिडेंट सचिन गुप्ता ने इस हफ्ते के लिए कुछ शेयरों में खरीदारी की राय दी है.

Gokaldas Exports

  • खरीदारी की राय
  • Buy GOKEX at 840 रुपये
  • Stop Loss 798 रुपये
  • Target 900 रुपये

Gokaldas Exports ने सेक्टर में भारी बिकवाली के बावजूद शुक्रवार के सत्र में करीब 8 प्रतिशत की तेज बढ़त दर्ज की. डेली चार्ट पर शेयर 200 दिन के ईएमए के ऊपर टिका हुआ है और वॉल्यूम में मजबूती दिखी है, जो मजबूत खरीदारी का संकेत है. 14 पीरियड RSI 66 पर है, जो अच्छे मोमेंटम की ओर इशारा करता है और अभी ओवरबॉट जोन से नीचे है. ट्रेडर्स 840 रुपये के आसपास खरीदारी कर सकते हैं. 798 रुपये का स्टॉप लॉस रखें और ऊपर की तरफ 900 रुपये का लक्ष्य देखा जा सकता है.

Crompton

  • खरीदारी की राय
  • Buy CROMPTON around 262 से 264 रुपये
  • Stop Loss 254 रुपये
  • Target 280 रुपये

Crompton ने हफ्ते का अंत मजबूती के साथ किया और 267 रुपये के आसपास बंद हुआ. इंट्राडे में इसने 269.85 रुपये का उच्च स्तर छुआ. जनवरी के निचले स्तर 217.40 रुपये से शेयर में तेज V शेप रिकवरी देखने को मिली है, जो बताती है कि लंबी गिरावट का दौर कमजोर पड़ सकता है. टेक्निकल रूप से शेयर 20 दिन और 50 दिन के मूविंग एवरेज के ऊपर निकल चुका है, जो शॉर्ट और मीडियम टर्म तेजी का संकेत है. हालांकि 200 दिन का एसएमए करीब 301 रुपये पर है, जो अभी बड़ा रेजिस्टेंस बना हुआ है. RSI करीब 68 पर है, जो मजबूत खरीदारी दिखाता है. ऐसे में गिरावट पर खरीदारी की रणनीति अपनाई जा सकती है, जब तक शेयर शॉर्ट टर्म सपोर्ट के ऊपर बना रहे.

Aditya Birla Fashion and Retail

  • खरीदारी की राय
  • Buy ABFRL around 73 रुपये
  • Stop Loss 68 रुपये
  • Target 80 और 83 रुपये

Aditya Birla Fashion and Retail ने शुक्रवार को 4.8 प्रतिशत की तेजी दिखाई. आईटी सेक्टर से पैसा निकलकर घरेलू खपत वाले शेयरों में शिफ्ट होता दिखा, जिससे इस शेयर को सपोर्ट मिला. डेली चार्ट पर शेयर ने बुलिश एंगल्फिंग कैंडल बनाई है और 50 दिन के ईएमए के ऊपर बना हुआ है. चार्ट पर बड़ा राउंडिंग बॉटम पैटर्न बनता दिख रहा है, जो लंबी अवधि की गिरावट के खत्म होने का संकेत हो सकता है. 14 पीरियड RSI 58 के आसपास है और डेली चार्ट पर बुलिश MACD क्रॉसओवर भी नजर आ रहा है. ट्रेडर्स 73 रुपये के आसपास खरीदारी कर सकते हैं. 68 रुपये का स्टॉप लॉस रखें और ऊपर की तरफ 80 से 83 रुपये के लक्ष्य देखे जा सकते हैं.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.