इस कंपनी को मिले करोड़ों का ऑर्डर, रॉकेट बने शेयर, FIIs ने भी बढ़ाया दांव; भाव 10 रुपये से कम
मार्च 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने SEPC में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. FII की हिस्सेदारी दिसंबर 2025 तिमाही के 0.60 प्रतिशत से बढ़कर मार्च 2026 में 0.96 प्रतिशत हो गई. वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) की हिस्सेदारी 14.55 प्रतिशत से घटकर 13.91 प्रतिशत रह गई.

पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के बीच सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली. इस दौरान माइक्रोकैप EPC कंपनी SEPC Ltd के शेयरों में भी शानदार उछाल दर्ज किया गया. कंपनी का शेयर करीब 8.83 प्रतिशत चढ़कर 7.52 रुपये पर पहुंच गया, जिसके पीछे SAIL से मिला बड़ा ऑर्डर प्रमुख वजह रही. इस कंपनी के शेयरों में FIIs ने भी अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाई है.
SEPC को मिला 673 करोड़ रुपये का EPC कॉन्ट्रैक्ट
SEPC लिमिटेड को Steel Authority of India (SAIL) की IISCO स्टील प्लांट, बर्नपुर इकाई से 673.32 करोड़ रुपये का इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर कंपनी की 4.08 MTPA क्रूड स्टील विस्तार परियोजना से जुड़ा हुआ है और इसे SEPC के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है.
दो बड़े पैकेज का हिस्सा है ऑर्डर
इस प्रोजेक्ट के तहत SEPC को दो प्रमुख पैकेज मिले हैं. पहला Coke Oven Balance of Plant (COB-3) पैकेज है, जिसकी कीमत 296.77 करोड़ रुपये है. इसमें सिविल और स्ट्रक्चरल कार्य शामिल नहीं हैं. दूसरा Sinter Plant Balance of Plant (SP-2) पैकेज है, जिसकी कीमत 376.56 करोड़ रुपये है. इस पैकेज में सिविल और स्ट्रक्चरल कार्य भी शामिल हैं. दोनों परियोजनाओं को अगले 30 से 33 महीनों के भीतर पूरा किया जाना है.
FII ने बढ़ाई हिस्सेदारी
मार्च 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने SEPC में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. FII की हिस्सेदारी दिसंबर 2025 तिमाही के 0.60 प्रतिशत से बढ़कर मार्च 2026 में 0.96 प्रतिशत हो गई. वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) की हिस्सेदारी 14.55 प्रतिशत से घटकर 13.91 प्रतिशत रह गई.
कंपनी के बारे में
SEPC लिमिटेड एक इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, कंस्ट्रक्शन और कमीशनिंग (EPCC) सॉल्यूशन देने वाली कंपनी है. कंपनी मेटलर्जी एवं प्रोसेस प्लांट, पावर प्लांट, खनन और सड़क जैसे क्षेत्रों में डिजाइन, इंजीनियरिंग, निर्माण और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट जैसी सेवाएं देती है.
शेयर में जोरदार तेजी
SAIL से मिले बड़े ऑर्डर और मजबूत ऑर्डर बुक की उम्मीदों के चलते निवेशकों ने SEPC के शेयरों में जोरदार खरीदारी की. इसी वजह से सोमवार के कारोबार में शेयर करीब 9 प्रतिशत तक उछल गया और यह बाजार के प्रमुख चर्चित शेयरों में शामिल रहा.
इसे भी पढ़ें- Vedanta की 4 नई कंपनियों में कौन बनेगी सुपरस्टार? एल्युमिनियम बिजनेस पर बाजार की नजर; सोमवार को दिख सकती है हलचल
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.