F&O: 25,913 करोड़ रुपये की मार्केट कैप वाली कंपनी के शेयरों में आज नहीं होगी ट्रेडिंग, NSE ने किया बैन
NSE ने आज फ्यूचर एंड ऑप्शन सेगमेंट से Deepak Nitrite को बैन कर दिया है. मतलब आज इसमें F&O सेगमेंट में कारोबार कर नहीं होगा. इस स्टॉक्स के F&O कॉन्ट्रैक्ट्स में नई पोजिशन खोलने की अनुमति नहीं है. आइए इस पर NSE का गाइड लाइन जानते हैं.
F&O ban list today: शेयर बाजार में 17 फरवरी को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने सिर्फ एक स्टॉक Deepak Nitrite को फ्यूचर्स और ऑप्शंस (F&O) सेगमेंट में ट्रेडिंग पर रोक लगा दी है. यह रोक इसलिए लगाई गई है क्योंकि इन स्टॉक्स ने मार्केट वाइड पोजिशन लिमिट (MWPL) का 95 फीसदी से अधिक उपयोग कर लिया है. हालांकि, इन स्टॉक्स में कैश मार्केट में ट्रेडिंग जारी रहेगी. इस कंपनी का मार्केट कैप 17 फरवरी तक 25,913 करोड़ रुपये है.
इन वजहों से किया गया बैन
NSE के अनुसार, इन स्टॉक्स के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स ने 95 फीसदी से अधिक मार्केट वाइड पोजिशन लिमिट का उपयोग कर लिया है. जिस वजह से इन सिक्योरिटीज को बैन अवधि में रखा गया है. बैन के दौरान, इन स्टॉक्स के F&O कॉन्ट्रैक्ट्स में नई पोजिशन खोलने की अनुमति नहीं है.
NSE का गाइडलाइन
- इन सिक्योरिटीज के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स में केवल पोजिशन कम करने के लिए ट्रेडिंग की जा सकती है.
- किसी भी नई पोजिशन खोलने पर सख्त प्रतिबंध है.
- अगर कोई नई पोजिशन खोलने का प्रयास करता है, तो उस पर जुर्माना और अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है.
- कैश मार्केट में ट्रेडिंग जारी
कैसा रहा था शुक्रवार का बाजार?
सप्ताह के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 636.95 अंक या 0.84 फीसदी की गिरावट के साथ 75,502.02 के लेवल पर वहीं, निफ्टी 245.45 अंक या 1.07 फीसदी की गिरावट के साथ 22,785.95 पर बंद हुआ था. करीब 438 शेयरों में तेजी, 3077 शेयरों में गिरावट और 68 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. इस दौरान निफ्टी में 0.95 फीसदी के साथ BRITANNIA टॉप गेनर स्टॉक रहा था. वहीं, 4.63 फीसदी गिरावट के साथ अडानी पोर्ट टॉप लूजर स्टॉक रहा था. इसके अलावा सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए. सबसे ज्यादा 3.40 फीसदी की गिरावट निफ्टी मीडिया में आई था. इसके अलावा सबसे कम 0.1 फीसदी गिरावट निफ्ट आईटी में रही थी. जबकि, फार्मा, बैंक, फाइनेंशियल सेक्टर के इंडेक्स 2 फीसदी तक टूटकर बंद हुए थे.
डिसक्लेमर: Money9live किसी भी स्टॉक्स में निवेश की सलाह नहीं देता, निवेश से पहले आप अपने वित्तीय सलाहकार की सलाह जरूर लें. वेबसाइट किसी भी नफा-नुकसान की जिम्मेदार नहीं होगी.
Latest Stories
Canara Bank की बड़ी तैयारी, 8500 करोड़ जुटाने के लिए AT1 और Tier 2 बॉन्ड करेगा जारी
इन 3 शेयरों में तेजी के संकेत, 9 फीसदी तक रिटर्न का मौका; एक्सपर्ट ने दी खरीदारी की सलाह
HDFC Bank को बड़ी राहत, Credit Suisse AT1 बॉन्ड मामले में बहरीन कोर्ट ने सभी 7 केस किए खारिज
