ये कंपनियां बन रहीं निवेशकों की पहली पसंद, EPS ग्रोथ ने दिखाया असली दम; आप भी रखें रडार पर
शेयर बाजार में लगातार तिमाही दर तिमाही बेहतर प्रदर्शन करने वाली कंपनियां निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनती जा रही हैं. हालिया नतीजों में केमिकल्स, फार्मा, टेक्नोलॉजी, रिन्यूएबल एनर्जी, हेल्थकेयर और ऑटो कंपोनेंट्स सेक्टर की कई कंपनियों ने बैक टू बैक EPS ग्रोथ दर्ज की है. मजबूत डिमांड, बेहतर मैनेजमेंट और प्रभावी बिजनेस स्ट्रैटेजी के चलते इन कंपनियों की कमाई में लगातार इजाफा हुआ है.
EPS growth stocks: शेयर बाजार में जब किसी कंपनी का प्रदर्शन लगातार तिमाही दर तिमाही बेहतर होता है, तो निवेशकों का भरोसा अपने आप मजबूत होता है. खासतौर पर EPS ग्रोथ को कंपनी की ऑपरेशनल सेहत और बिजनेस की स्थिरता का अहम संकेत माना जाता है. हालिया तिमाही नतीजों में केमिकल्स, फार्मा, टेक्नोलॉजी, रिन्यूएबल एनर्जी, हेल्थकेयर और ऑटो कंपोनेंट्स सेक्टर की कई कंपनियों ने बैक टू बैक EPS ग्रोथ दर्ज की है. इससे यह साफ संकेत मिलता है कि अलग अलग सेक्टर में मजबूत डिमांड, बेहतर मैनेजमेंट और सही स्ट्रैटेजी के दम पर कंपनियां लगातार मुनाफा बढ़ाने में सफल हो रही हैं.
Solar Industries India Ltd
Solar Industries India Ltd भारत की प्रमुख इंडस्ट्रियल एक्सप्लोसिव्स बनाने वाली कंपनी है, जिसका बिजनेस माइनिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और डिफेंस से जुड़ा है. Tradebrains की रिपोर्ट के मुताबिक, क्यू3 एफवाई26 में कंपनी का EPS 49.31 रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 34.80 रुपये था. इसी दौरान नेट प्रॉफिट 338 करोड़ रुपये से बढ़कर 467 करोड़ रुपये हो गया. डिफेंस ऑर्डर्स में बढ़ोतरी, एक्सपोर्ट ग्रोथ और मजबूत ऑर्डर बुक कंपनी की कमाई को सपोर्ट कर रही है.
फार्मा और टेक्नोलॉजी में स्थिर ग्रोथ
फार्मा सेक्टर में Caplin Point Laboratories Ltd ने उभरते बाजारों में मजबूत पकड़ के दम पर लगातार ग्रोथ दिखाई है. कंपनी का EPS 18.28 रुपये से बढ़कर 21.56 रुपये हो गया, जबकि नेट प्रॉफिट 166 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. वहीं टेक्नोलॉजी और डिजिटल एडवर्टाइजिंग सेक्टर में Affle 3i Ltd का प्रदर्शन भी मजबूत रहा. AI आधारित मोबाइल मार्केटिंग प्लेटफॉर्म की बढ़ती मांग के चलते कंपनी का EPS 7.13 रुपये से बढ़कर 8.48 रुपये हो गया और नेट प्रॉफिट 119 करोड़ रुपये रहा.
सोलर कंपनियों की चमक
रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर इस समय निवेशकों का मुख्य फोकस बना हुआ है. Premier Energies Ltd का EPS 5.66 रुपये से बढ़कर 8.65 रुपये हो गया, जबकि नेट प्रॉफिट 392 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. इसी तरह Waaree Energies Ltd ने भी शानदार ग्रोथ दर्ज की है. कंपनी का EPS 17.15 रुपये से बढ़कर 36.94 रुपये हो गया, जबकि नेट प्रॉफिट 1,107 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.
केमिकल्स, हेल्थकेयर और ऑटो कंपोनेंट्स में तेजी
केमिकल्स सेक्टर में Navin Fluorine International Ltd का EPS 16.86 रुपये से बढ़कर 36.18 रुपये हो गया. हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी सेक्टर में Inventurus Knowledge Solutions Ltd ने भी लगातार ग्रोथ दिखाई है. ऑटो कंपोनेंट्स सेक्टर से Craftsman Automation Ltd ने सबसे तेज छलांग लगाई, जहां कंपनी का EPS 5.42 रुपये से बढ़कर 44.90 रुपये तक पहुंच गया.
यह भी पढ़ें: बाजार में दिलचस्पी बढ़ा रहे हैं घरेलू और विदेशी निवेशक, FII ने 108 करोड़ और DII ने 277 करोड़ की खरीदारी की
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
