इन तीन कंपनियों पर रखें नजर, दमदार है फंडामेंटल्स, न के बराबर कर्ज, पांच साल में 980% तक रिटर्न
2026 की शुरुआत से भारतीय शेयर बाजार में दबाव बना हुआ है. BSE Sensex और Nifty 50 करीब 8% तक फिसल चुके हैं, जबकि Reliance Industries, ITC Limited और Bharti Airtel जैसे दिग्गज शेयरों में भी गिरावट आई है. ऐसे माहौल में निवेशकों के सामने दुविधा बढ़ गई है. हालांकि कुछ मजबूत फंडामेंटल और बेहतर कैश फ्लो वाली कंपनियां अनिश्चितता के दौर में भी भरोसेमंद विकल्प बन सकती हैं.
Fundamentally Strong Stocks: 2026 की शुरुआत से ही शेयर बाजार बिकवाली के दबाव का सामना कर रहा है. दोनों बेंचमार्क इंडेक्स, BSE Sensex और Nifty 50, लगभग 8 फीसदी तक गिर चुके हैं. बेंचमार्क इंडेक्स पर भारी दबाव इसलिए भी देखने को मिल रहा है क्योंकि Reliance Industries, ITC Limited, Bharti Airtel और HDFC Bank जैसे दिग्गजों के शेयर पिछले तीन महीनों में 14 फीसदी से अधिक टूट चुके हैं. इन कंपनियों के शेयरों में आई गिरावट का सीधा असर बाजार पर पड़ा है.
ऐसे में निवेशकों के सामने आगे कुआं और पीछे खाई जैसी स्थिति बन गई है. गिरावट के बाद यदि बाजार से पैसे निकाले जाएं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है, और यदि निवेश बनाए रखा जाए तो पोर्टफोलियो के लाल होने का खतरा बना रहता है.
इस स्थिति में नए निवेश के लिए उन कंपनियों के शेयर अधिक भरोसेमंद हो सकते हैं, जिनके फंडामेंटल्स मजबूत हों और जिनके ग्रोथ प्लान दमदार हों. हालांकि, बढ़ती भू-राजनीतिक परिस्थितियों में केवल मजबूत फंडामेंटल्स ही पर्याप्त नहीं होते, बल्कि निवेशक इस बात पर भी ध्यान देते हैं कि आपात स्थिति में कंपनी अपना कारोबार किस तरह संभालती है.
इस रिपोर्ट में तीन ऐसी ही कंपनियों के बारे में बताया गया है, जिनके फंडामेंटल्स मजबूत हैं और जिनके पास पर्याप्त कैश फ्लो मौजूद है. इससे बढ़ती अनिश्चितता की स्थिति में भी कंपनी के कारोबार पर बहुत गहरा असर पड़ने की संभावना कम रहती है.
Zensar Technologies Ltd
क्या करती है कंपनी?
- कंपनियों के लिए software और applications बनाती है.
- कंपनियों के IT systems को manage और maintain करती है.
- बिजनेस को digital बनाने (Digital Transformation) में मदद करती है.
- Cloud, Data Analytics और AI solutions देती है.
- कंपनियों को technology और IT strategy की consulting देती है.
- दुनिया भर की कंपनियों को IT services export करती है.
फंडामेंटल्स और कैश प्लो
| मैट्रिक्स | वैल्यू |
|---|---|
| मार्केट कैप (Market Cap) | ₹12,699 करोड़ |
| CMP | ₹559.10 |
| पी/ई अनुपात (P/E Ratio – TTM) | 17.15 |
| पी/बी अनुपात (P/B Ratio) | 2.97 |
| इंडस्ट्री पी/ई (Industry P/E) | 20.39 |
| डेट-टू-इक्विटी रेश्यो (Debt to Equity) | 0.03 |
तीन साल में इसने 100 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है.
Solar Industries India Ltd
क्या करती है कंपनी?
- खनन (Mining) के लिए विस्फोटक बनाती है.
- कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए विस्फोटक बनाती है.
- डिफेंस सेक्टर के लिए गोला-बारूद और मिलिट्री विस्फोटक बनाती है.
- रॉकेट और मिसाइल के लिए propellants तैयार करती है.
- Mining कंपनियों को बलास्टिंग सर्विस और तकनीकी सहायता देती है.
फंडामेंटल्स और कैश प्लो
| मापदंड (Metric) | मान (Value) |
|---|---|
| मार्केट कैप (Market Cap) | ₹1,37,114 करोड़ |
| CMP | ₹15,152 |
| पी/ई अनुपात (P/E Ratio – TTM) | 89.81 |
| पी/बी अनुपात (P/B Ratio) | 26.80 |
| इंडस्ट्री पी/ई (Industry P/E) | 47.41 |
| डेट-टू-इक्विटी रेश्यो (Debt to Equity) | 0.17 |
इसने पांच साल में 982 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है.
Polycab India Ltd
क्या करती है कंपनी?
- Electric wires और cables बनाती है जो घरों, इमारतों और उद्योगों में बिजली के लिए इस्तेमाल होते हैं
- Electrical products जैसे fans, lights, switches, switchgear बनाती है.
- Industrial cables और power cables बनाती है जो बड़े projects और industries में उपयोग होते हैं.
फंडामेंटल्स और कैश प्लो
| मैट्रिक्स | वैल्यू |
|---|---|
| मार्केट कैप (Market Cap) | ₹1,28,748 करोड़ |
| CMP | ₹8,552 |
| पी/ई अनुपात (P/E Ratio – TTM) | 48.45 |
| पी/बी अनुपात (P/B Ratio) | 12.15 |
| इंडस्ट्री पी/ई (Industry P/E) | 45.50 |
| डेट-टू-इक्विटी रेश्यो (Debt to Equity) | 0.02 |
इसने पांच साल में 533 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
