FD Rates Hike: इन 4 बैंकों ने बदली फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज दरें, 8.10% तक रिटर्न, चेक करें लेटेस्ट रेट

मार्च 2026 में कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बदलाव किया है, जिससे निवेशकों को बेहतर रिटर्न का मौका मिल रहा है. Suryoday Small Finance Bank, HDFC Bank, Yes Bank और Bandhan Bank ने 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर नई दरें लागू की हैं. संशोधित दरों के तहत वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम 8.10% तक ब्याज मिल सकता है.

एफडी ब्याज दर Image Credit: AI/canva

FD New Rate in 2026: मार्च 2026 में कई बैंकों ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बदलाव किया है. नई दरों के बाद कुछ बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 8.10% तक का ब्याज दे रहे हैं. जिन बैंकों ने इस महीने अपनी FD दरों में संशोधन किया है उनमें Suryoday Small Finance Bank, HDFC Bank, Yes Bank और Bandhan Bank शामिल हैं. नई दरें मुख्य रूप से 3 करोड़ रुपये से कम की जमा राशि पर लागू होंगी.

Suryoday Small Finance Bank

Suryoday Small Finance Bank (SSFB) ने 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरों में बदलाव किया है. नई दरें 6 मार्च 2026 से लागू हो गई हैं. संशोधित दरों के अनुसार सामान्य ग्राहकों को 5 साल की एफडी पर अधिकतम 7.90% तक ब्याज मिल सकता है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को इसी अवधि पर 8.10% तक का ब्याज मिलेगा.

HDFC Bank

HDFC Bank ने भी 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर एक विशेष अवधि की ब्याज दरों में वृद्धि की है. बैंक की नई दरें 6 मार्च 2026 से लागू हैं. संशोधन के बाद सामान्य ग्राहकों के लिए ब्याज दरें 2.75% से 6.50% तक हैं, जबकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह 3.25% से 7% तक हो गई हैं.

अवधिब्याज दर (प्रति वर्ष)वरिष्ठ नागरिक ब्याज दर (प्रति वर्ष)
7 – 14 दिन2.75%3.25%
15 – 29 दिन2.75%3.25%
30 – 45 दिन3.25%3.75%
46 – 60 दिन4.25%4.75%
61 – 89 दिन4.25%4.75%
90 दिन से 6 महीने तक4.25%4.75%
6 महीने 1 दिन से 9 महीने तक5.50%6.00%
9 महीने 1 दिन से 1 वर्ष से कम5.75%6.25%
1 वर्ष से 15 महीने से कम6.25%6.75%
15 महीने से 18 महीने से कम6.35%6.85%
18 महीने से 21 महीने से कम6.45%6.95%
21 महीने से 2 वर्ष तक6.45%6.95%
2 वर्ष 1 दिन से 2 वर्ष 11 महीने से कम6.45%6.95%
2 वर्ष 11 महीने (35 महीने)6.45%6.95%
2 वर्ष 11 महीने 1 दिन से 3 वर्ष तक6.45%6.95%
3 वर्ष 1 दिन से 4 वर्ष 7 महीने से कम6.50%7.00%
4 वर्ष 7 महीने (55 महीने)6.40%6.90%
4 वर्ष 7 महीने 1 दिन से 5 वर्ष तक6.40%6.90%
5 वर्ष 1 दिन से 10 वर्ष तक6.15%6.65%

Yes Bank

Yes Bank ने 5 मार्च 2026 से 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरों में संशोधन किया है. बैंक सामान्य ग्राहकों को 3.25% से 7% तक ब्याज दे रहा है. वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दरें 3.75% से 7.75% के बीच हैं. बैंक की सबसे ज्यादा ब्याज दर 36 महीने से लेकर 60 महीने से कम अवधि की एफडी पर मिल रही है.

अवधिसामान्य ब्याज दर (% प्रति वर्ष)वरिष्ठ नागरिक ब्याज दर (% प्रति वर्ष)
7 दिन से 14 दिन3.25%3.75%
15 दिन से 45 दिन3.50%4.00%
46 दिन से 90 दिन4.50%5.00%
91 दिन से 120 दिन4.75%5.25%
121 दिन से 180 दिन4.75%5.25%
181 दिन से 271 दिन6.00%6.50%
272 दिन से 335 दिन से कम6.25%6.75%
336 दिन से 12 महीने से कम6.50%7.00%
12 महीने6.65%7.15%
12 महीने 1 दिन से 18 महीने से कम6.75%7.25%
18 महीने6.75%7.25%
18 महीने 1 दिन से 24 महीने से कम7.00%7.50%
24 महीने से 35 महीने से कम7.00%7.50%

Bandhan Bank

Bandhan Bank ने भी 5 मार्च 2026 से अपनी एफडी ब्याज दरों में बदलाव किया है. संशोधन के बाद सामान्य ग्राहकों को 2.95% से 7.25% तक ब्याज मिल रहा है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए दरें 3.70% से 7.75% के बीच हैं. बैंक की सबसे ऊंची ब्याज दर 2 साल से लेकर 3 साल से कम अवधि की एफडी पर दी जा रही है.

परिपक्वता अवधिगैर-वरिष्ठ नागरिक ब्याज दर (% प्रति वर्ष)वरिष्ठ नागरिक ब्याज दर (% प्रति वर्ष)
7 दिन से 14 दिन2.95%3.70%
15 दिन से 30 दिन2.95%3.70%
31 दिन से 2 महीने से कम3.45%4.20%
2 महीने से 3 महीने से कम4.20%4.95%
3 महीने से 6 महीने से कम4.20%4.95%
6 महीने से 1 वर्ष से कम4.20%4.95%
1 वर्ष7.00%7.50%
1 वर्ष 1 दिन से 1 वर्ष 9 महीने तक7.00%7.50%
1 वर्ष 9 महीने 1 दिन से 2 वर्ष से कम7.00%7.50%
2 वर्ष से 3 वर्ष से कम7.25%7.75%
3 वर्ष से 5 वर्ष से कम7.00%7.50%
5 वर्ष से 10 वर्ष तक5.85%6.60%