रेवेन्यू से ज्यादा ऑर्डर बुक, 3 साल में 3300 फीसदी तक का रिटर्न, इन 3 शेयरों पर रखें नजर

शेयर बाजार में उन कंपनियों पर निवेशकों की खास नजर रहती है जिनकी ऑर्डर बुक उनके मौजूदा रेवेन्यू से काफी ज्यादा होती है. बड़ी ऑर्डर बुक यह संकेत देती है कि कंपनी के पास आने वाले समय में काम की मजबूत पाइपलाइन है. Engineers India, Ahluwalia Contracts और GE Vernova T&D India ऐसी ही कंपनियां हैं जिनके पास मजबूत ऑर्डर बुक मौजूद है.

Engineers India, Ahluwalia Contracts और GE Vernova T&D India के पास मजबूत ऑर्डर बुक मौजूद है. Image Credit: Canva/ Money9

Strong Order Book Stocks: शेयर बाजार में ऐसी कंपनियों पर निवेशकों की खास नजर रहती है जिनकी ऑर्डर बुक उनके मौजूदा रेवेन्यू से काफी ज्यादा होती है. बड़ी ऑर्डर बुक यह संकेत देती है कि कंपनी के पास आने वाले समय में काम की मजबूत पाइपलाइन है. इससे भविष्य में रेवेन्यू और मुनाफे की ग्रोथ की संभावना बढ़ जाती है. इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन और पावर सेक्टर की कुछ कंपनियों में ऐसा ही ट्रेंड देखने को मिल रहा है. इनमें Engineers India, Ahluwalia Contracts और GE Vernova T&D India जैसी कंपनियां शामिल हैं.

Engineers India Ltd

Engineers India एक सरकारी क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी और EPC कंपनी है. यह कंपनी तेल और गैस, पेट्रोकेमिकल, रिफाइनरी और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में काम करती है. कंपनी की मार्केट वैल्यू करीब 11,514 करोड़ रुपये है. दिसंबर 2025 में कंपनी की कुल ऑर्डर बुक 12,537 करोड़ रुपये रही. यह कंपनी के तिमाही रेवेन्यू 1,210 करोड़ रुपये से काफी ज्यादा है. इससे आने वाले समय में मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ का संकेत मिलता है. इसके शेयर 6 मार्च को 1.5 फीसदी की तेजी के साथ 204 रुपये पर बंद हुआ. इसने अपने निवेशकों को पिछले 53 साल में 170 फीसदी का रिटर्न दिया है.

Ahluwalia Contracts India Ltd

Ahluwalia Contracts कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की जानी मानी कंपनी है. यह कंपनी रेजिडेंशियल, कमर्शियल और संस्थागत प्रोजेक्ट्स को पूरा करती है. कंपनी की मार्केट कैप लगभग 5,126 करोड़ रुपये है और शेयर करीब 765 रुपये पर बंद हुआ. दिसंबर 2025 तक कंपनी के पास 18,679.5 करोड़ रुपये का ऑर्डर बुक था. यह कंपनी के तिमाही रेवेन्यू 1,061 करोड़ रुपये से कई गुना ज्यादा है. इससे यह संकेत मिलता है कि आने वाले समय में कंपनी के पास मजबूत प्रोजेक्ट पाइपलाइन है.इसके शेयर 6 मार्च को 1.61 फीसदी की तेजी के साथ 768 रुपये पर बंद हुआ. इसने अपने निवेशकों को पिछले 3 साल में 163 फीसदी का रिटर्न दिया है.

GE Vernova T&D India

GE Vernova T&D India बिजली ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन सॉल्यूशन देने वाली कंपनी है. यह कंपनी ग्रिड टेक्नोलॉजी, सबस्टेशन और इलेक्ट्रिफिकेशन प्रोजेक्ट्स पर काम करती है. कंपनी की मार्केट वैल्यू करीब 98,872 करोड़ रुपये है और शेयर लगभग 3,865 रुपये पर बंद हुआ. दिसंबर 2025 में कंपनी का ऑर्डर बैकलॉग करीब 143.8 बिलियन रुपये रहा. यह कंपनी के तिमाही रेवेन्यू 1,701 करोड़ रुपये से काफी ज्यादा है. इससे भविष्य में मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ की संभावना दिखाई देती है. इसके शेयर 6 मार्च को 1.17 फीसदी की तेजी के साथ 3869 रुपये पर बंद हुआ. इसने अपने निवेशकों को पिछले 3 साल में 3388 फीसदी का रिटर्न दिया है.

ये भी पढ़ें- ईरान-इसराइल तनाव ने बाजार पर ढाया कहर, टॉप कंपनियों ने गवाएं ₹2.81 लाख करोड़, बैंक स्टॉक सबसे ज्यादा टूटे

ऑर्डर बुक ज्यादा होने का क्या मतलब

जब किसी कंपनी की ऑर्डर बुक उसके मौजूदा रेवेन्यू से काफी ज्यादा होती है तो यह संकेत देता है कि कंपनी के पास आने वाले समय के लिए काम की मजबूत पाइपलाइन है. इससे कंपनी को भविष्य में स्थिर रेवेन्यू मिलने की संभावना रहती है. बड़े प्रोजेक्ट्स और लगातार नए ऑर्डर मिलने से कंपनियों की ग्रोथ मजबूत हो सकती है. यही कारण है कि निवेशक ऐसी कंपनियों पर खास नजर रखते हैं.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.