लिस्टिंग के बाद फिसले कई SME शेयर, 78% तक लुढ़के दाम, क्या आप ने भी इन IPOs में लगाया था दांव?
हाल के महीनों में कई SME कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली है. कुछ कंपनियों के शेयर अपने लिस्टिंग प्राइस से 70 से 78 प्रतिशत तक टूट चुके हैं. बाजार में बढ़ती अस्थिरता और निवेशकों की सतर्कता के बीच इन छोटी कंपनियों के मार्केट वैल्यू में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है.
SME stocks market value loss: शेयर बाजार में छोटी और मध्यम आकार की कंपनियों यानी SME (Small and Medium Enterprises) के शेयर अक्सर तेज रफ्तार से ऊपर जाते हैं, लेकिन इनमें उतनी ही तेजी से गिरावट भी देखने को मिलती है. हाल के महीनों में कई SME शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. कुछ कंपनियों के शेयर अपने लिस्टिंग प्राइस से 70–78 प्रतिशत तक टूट चुके हैं. बाजार में बढ़ती अस्थिरता, निवेशकों की सतर्कता और कमजोर धारणा के कारण इन कंपनियों के मार्केट वैल्यू में बड़ी गिरावट आई है.
SME कंपनियां आमतौर पर छोटे आकार की होती हैं और इनका कारोबार व मार्केट कैप बड़े कॉरपोरेट्स की तुलना में काफी कम होता है. ऐसे में इन शेयरों में उतार-चढ़ाव ज्यादा होता है. निवेशकों के लिए इनमें मुनाफे की संभावना तो रहती है, लेकिन जोखिम भी उतना ही अधिक होता है.
Mittal Sections Ltd
Mittal Sections Ltd लोहे और स्टील से जुड़े उत्पाद बनाने वाली कंपनी है. यह फ्लैट बार, राउंड बार, एंगल और चैनल जैसे माइल्ड स्टील प्रोडक्ट बनाती है, जिनका इस्तेमाल निर्माण और औद्योगिक कामों में होता है.
करीब 31 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली इस कंपनी का शेयर हाल ही में 27.30 रुपये पर बंद हुआ. यह शेयर 14 अक्टूबर 2025 को BSE SME प्लेटफॉर्म पर 114.40 रुपये के इश्यू प्राइस के साथ लिस्ट हुआ था. लिस्टिंग के बाद से इसमें करीब 76 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है.
Logiciel Solutions Ltd
आईटी और सॉफ्टवेयर सेवाएं देने वाली Logiciel Solutions Ltd स्टार्टअप्स और कंपनियों को डिजिटल समाधान उपलब्ध कराती है. कंपनी वेब और मोबाइल एप्लिकेशन, क्लाउड प्लेटफॉर्म और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सेवाओं में काम करती है.
करीब 25 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली कंपनी का शेयर 34 रुपये पर बंद हुआ. यह 5 दिसंबर 2025 को 154.40 रुपये के प्राइस पर लिस्ट हुआ था और अब तक लगभग 78 प्रतिशत गिर चुका है.
Shlokka Dyes Ltd
रासायनिक क्षेत्र में काम करने वाली Shlokka Dyes Ltd रिएक्टिव डाई और पिगमेंट इंटरमीडिएट का उत्पादन करती है. इन उत्पादों का इस्तेमाल टेक्सटाइल, लेदर, पेपर और पेंट उद्योगों में होता है.
करीब 57 करोड़ रुपये मार्केट कैप वाली कंपनी का शेयर 26.70 रुपये पर बंद हुआ. यह 17 अक्टूबर 2025 को 90 रुपये के इश्यू प्राइस पर सूचीबद्ध हुआ था और तब से लगभग 70 प्रतिशत टूट चुका है.
Astron Multigrain Ltd
फूड सेक्टर की कंपनी Astron Multigrain Ltd इंस्टेंट नूडल्स, नूडल भुजिया और पापड़ जैसे उत्पाद बनाती है. कंपनी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग के साथ अपने ब्रांड के तहत भी उत्पाद बेचती है.
करीब 15.7 करोड़ रुपये मार्केट कैप वाली कंपनी का शेयर 18.25 रुपये पर बंद हुआ. यह 8 दिसंबर 2025 को 50.40 रुपये के प्राइस पर लिस्ट हुआ था और अब तक करीब 64 प्रतिशत गिर चुका है.
Aritas Vinyl Ltd
Aritas Vinyl Ltd तकनीकी टेक्सटाइल और पीवीसी कोटेड विनाइल उत्पाद बनाती है. इनका इस्तेमाल ऑटोमोबाइल अपहोल्स्ट्री, फुटवियर, फैशन एक्सेसरीज और इंटीरियर डिजाइन में किया जाता है.
करीब 38 करोड़ रुपये मार्केट कैप वाली कंपनी का शेयर 19.09 रुपये पर बंद हुआ. यह 23 जनवरी 2026 को 47 रुपये के प्राइस पर लिस्ट हुआ था और तब से लगभग 59 प्रतिशत गिर चुका है.
Safecure Services Ltd
Safecure Services Ltd सुरक्षा और फैसिलिटी मैनेजमेंट सेवाएं देने वाली कंपनी है. देशभर में 5000 से अधिक कर्मचारियों के साथ यह कई उद्योगों को सुरक्षा और संचालन सेवाएं प्रदान करती है.
करीब 34 करोड़ रुपये मार्केट कैप वाली कंपनी का शेयर 34 रुपये पर बंद हुआ. यह 6 नवंबर 2025 को 81.60 रुपये के इश्यू प्राइस पर सूचीबद्ध हुआ था और अब तक लगभग 58 प्रतिशत गिर चुका है.
Narmadesh Brass Industries Ltd
Narmadesh Brass Industries Ltd पीतल से जुड़े कई उत्पाद बनाती है. कंपनी ब्रास बिलेट, रॉड, सैनिटरी फिटिंग और अन्य कंपोनेंट्स का निर्माण करती है और घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय बाजार में आपूर्ति करती है.
करीब 53 करोड़ रुपये मार्केट कैप वाली कंपनी का शेयर 173 रुपये पर बंद हुआ. यह 21 जनवरी 2026 को 495 रुपये के प्राइस पर लिस्ट हुआ था और अब तक लगभग 65 प्रतिशत गिर चुका है.
Neptune Logitek Ltd
लॉजिस्टिक्स क्षेत्र की कंपनी Neptune Logitek Ltd सप्लाई चेन और माल परिवहन के लिए किफायती समाधान उपलब्ध कराती है. कंपनी टेक्नोलॉजी के जरिए डिलीवरी और ऑपरेशनल लागत को बेहतर बनाने पर काम करती है.
करीब 54.80 करोड़ रुपये मार्केट कैप वाली कंपनी का शेयर 40 रुपये पर बंद हुआ. यह 22 दिसंबर 2025 को 100.80 रुपये के इश्यू प्राइस पर सूचीबद्ध हुआ था और अब तक करीब 60 प्रतिशत गिर चुका है.
Chiraharit Ltd
Chiraharit Ltd इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) प्रोजेक्ट्स में काम करती है. कंपनी खासतौर पर जल आपूर्ति और नवीकरणीय ऊर्जा से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर फोकस करती है.
करीब 40 करोड़ रुपये मार्केट कैप वाली कंपनी का शेयर 7.21 रुपये पर बंद हुआ. यह 8 अक्टूबर 2025 को 16.80 रुपये के इश्यू प्राइस पर लिस्ट हुआ था और अब तक लगभग 57 प्रतिशत गिर चुका है.
K K Silk Mills Ltd
टेक्सटाइल सेक्टर की कंपनी K K Silk Mills Ltd सिंथेटिक और कॉटन शर्टिंग फैब्रिक बनाने में विशेषज्ञता रखती है. कंपनी के पास 30 वर्षों से अधिक का अनुभव है और इसका उत्पादन केंद्र गुजरात के उमरगांव में स्थित है.
करीब 25 करोड़ रुपये मार्केट कैप वाली कंपनी का शेयर 11.02 रुपये पर बंद हुआ. यह 3 दिसंबर 2025 को 32 रुपये के प्राइस पर लिस्ट हुआ था और तब से करीब 66 प्रतिशत गिर चुका है.
यह भी पढ़ें: 150 डॉलर तक पहुंच सकता है कच्चा तेल! एविएशन, लॉजिस्टिक्स और केमिकल सेक्टर पर बढ़ेगा दबाव, निवेशक रहें सतर्क
SME शेयरों में निवेश से पहले सावधानी जरूरी
विशेषज्ञों का कहना है कि SME शेयरों में निवेश करते समय निवेशकों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए. इन कंपनियों का आकार छोटा होने के कारण इनमें तरलता कम होती है और बाजार की छोटी खबरों का भी इनकी कीमतों पर बड़ा असर पड़ सकता है. ऐसे में निवेशकों के लिए जरूरी है कि वे किसी भी SME शेयर में निवेश से पहले कंपनी के कारोबार, वित्तीय स्थिति और बाजार की स्थिति का अच्छी तरह अध्ययन करें.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Q3 नतीजों के बाद इन 3 कंपनियों का बड़ा ऐलान! कैपेक्स भी बढ़ाया, 5 साल में शेयरों ने दिया मल्टीबैगर रिटर्न
रेखा झुनझुनवाला के 2 बड़े दांव धराशायी, कभी बाजार के चमकते सितारे थे, अब 48% तक सस्ते हो गए ये शेयर
छुट्टी के दिन चमकी इन रेल कंपनियों की किस्मत! हाथ लगे करोड़ों के प्रोजेक्ट, सोमवार को शेयरों में हलचल तय
