HDFC Bank ने बदली FD ब्याज दरें, 3 साल से ज्यादा की अवधि पर बढ़ाया रेट; चेक करें नई दरें

HDFC Bank ने 3 साल 1 दिन से 4 साल 7 महीने से कम अवधि की FD पर ब्याज दर 10 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर 6.50 फीसदी कर दी है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को इसी अवधि पर 7 फीसदी तक रिटर्न मिलेगा। नई दरें 6 मार्च 2026 से लागू हो गई हैं. देखें पूरी लिस्ट कि कहां-कहां क्या बदला.

HDFC BANK Image Credit: TV9

HDFC Bank Changes FD Rate: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंकों में शामिल HDFC Bank ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने वाले ग्राहकों के लिए ब्याज दरों में बदलाव किया है. बैंक ने एक खास अवधि के लिए एफडी की ब्याज दर बढ़ाई है, जिससे नए निवेशकों को थोड़ी बेहतर कमाई का मौका मिल सकता है. बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार नई ब्याज दरें आज यानी 6 मार्च 2026 से लागू हो गई हैं और ये बदलाव 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर लागू होंगे. हाल के महीनों में कई बैंकों ने ब्याज दरों में कटौती की थी, ऐसे में HDFC Bank का यह फैसला नए निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है. इससे पहले दिसंबर 2025 में बैंक ने कुछ अवधि की एफडी दरों में कमी की थी. अब ताजा संशोधन के बाद बैंक सामान्य ग्राहकों को 2.75 फीसदी से 6.50 फीसदी तक और वरिष्ठ नागरिकों को 3.25 फीसदी से 7 फीसदी तक ब्याज दे रहा है.

इस अवधि की FD पर बढ़ा ब्याज

बैंक ने सबसे अहम बदलाव 3 साल 1 दिन से लेकर 4 साल 7 महीने से कम की अवधि वाली एफडी में किया है. इस अवधि के लिए ब्याज दर 10 बेसिस प्वाइंट (0.10 फीसदी) बढ़ाकर 6.40 फीसदी से 6.50 फीसदी कर दी गई है. वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए इसी अवधि की दर 6.90 फीसदी से बढ़ाकर 7 फीसदी कर दी गई है. इस बदलाव का मतलब है कि मध्यम अवधि के निवेश करने वाले ग्राहकों को अब पहले की तुलना में थोड़ा अधिक रिटर्न मिलेगा. बैंकिंग सेक्टर में बेसिस प्वाइंट (bps) ब्याज दरों में बदलाव को मापने का एक मानक होता है, जहां 100 बेसिस प्वाइंट का मतलब 1 फीसदी के बराबर होता है.

अवधि (Tenure)सामान्य ग्राहकवरिष्ठ नागरिक
7 – 14 दिन2.75%3.25%
15 – 29 दिन2.75%3.25%
30 – 45 दिन3.25%3.75%
46 – 60 दिन4.25%4.75%
61 – 89 दिन4.25%4.75%
90 दिन – 6 महीने4.25%4.75%
6 महीने 1 दिन – 9 महीने5.50%6.00%
9 महीने 1 दिन – 1 साल से कम5.75%6.25%
1 साल – 15 महीने से कम6.25%6.75%
15 – 18 महीने6.35%6.85%
18 – 21 महीने6.45%6.95%
21 महीने – 2 साल6.45%6.95%
2 साल 1 दिन – 3 साल6.45%6.95%
3 साल 1 दिन – 4 साल 7 महीने से कम6.50%7.00%
4 साल 7 महीने6.40%6.90%
4 साल 7 महीने 1 दिन – 5 साल6.40%6.90%
5 साल 1 दिन – 10 साल6.15%6.65%

RD पर भी बदली ब्याज दरें

HDFC Bank ने अपनी Recurring Deposit (RD) योजनाओं में भी कुछ अवधि के लिए ब्याज दरों में संशोधन किया है. खास तौर पर 39 से 54 महीने की अवधि पर ब्याज दर बढ़ाकर 6.50 फीसदी कर दी गई है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह दर 7 फीसदी तक है. नई दरें भी 6 मार्च 2026 से लागू हो चुकी हैं.

PeriodInterest Rate (per annum)Senior Citizen Rates (per annum)Effective From
6 Months4.25%4.75%10-Jun-25
9 Months5.50%6.00%10-Jun-25
12 Months6.25%6.75%10-Jun-25
15 Months6.35%6.85%25-Jun-25
18 Months6.45%6.95%17-Dec-25
21 Months6.45%6.95%10-Jun-25
24 Months6.45%6.95%10-Jun-25
27 Months6.45%6.95%10-Jun-25
30 Months6.45%6.95%10-Jun-25
33 Months6.45%6.95%10-Jun-25
36 Months6.45%6.95%10-Jun-25
39 Months6.50%7.00%6-Mar-26
42 Months6.50%7.00%6-Mar-26
45 Months6.50%7.00%6-Mar-26
48 Months6.50%7.00%6-Mar-26
51 Months6.50%7.00%6-Mar-26
54 Months6.50%7.00%6-Mar-26
57 Months6.40%6.90%10-Jun-25
60 Months6.40%6.90%10-Jun-25
63 Months6.15%6.65%10-Jun-25
66 Months6.15%6.65%10-Jun-25
69 Months6.15%6.65%10-Jun-25
72 Months6.15%6.65%10-Jun-25
75 Months6.15%6.65%10-Jun-25
78 Months6.15%6.65%10-Jun-25
81 Months6.15%6.65%10-Jun-25
84 Months6.15%6.65%10-Jun-25
87 Months6.15%6.65%10-Jun-25
90 Months6.15%6.65%10-Jun-25
93 Months6.15%6.65%10-Jun-25
96 Months6.15%6.65%10-Jun-25
99 Months6.15%6.65%10-Jun-25
102 Months6.15%6.65%10-Jun-25
105 Months6.15%6.65%10-Jun-25
108 Months6.15%6.65%10-Jun-25
111 Months6.15%6.65%10-Jun-25
114 Months6.15%6.65%10-Jun-25
117 Months6.15%6.65%10-Jun-25
120 Months6.15%6.65%10-Jun-25

लॉकर किराये में भी बदलाव

इसके अलावा बैंक ने अपने सेफ डिपॉजिट लॉकर चार्जेज में भी बदलाव की घोषणा की है. बैंक एक नई “Metro Plus” कैटेगरी पेश करने जा रहा है और लॉकर किराये में बढ़ोतरी भी करेगा. नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी.

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

FD दरों में यह सीमित बढ़ोतरी ऐसे समय में आई है जब बैंकिंग सिस्टम में ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर भविष्य में ब्याज दरों में गिरावट का दौर आता है, तो मौजूदा दरों पर लंबी अवधि की FD करना निवेशकों के लिए फायदे का सौदा हो सकता है. वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7 फीसदी तक का रिटर्न अभी भी अपेक्षाकृत आकर्षक माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें- पुराने टैक्स सिस्टम में अब भी बड़े फायदे, इन 10 तरह की इनकम पर 0 टैक्स; टैक्सपेयर्स रखें ध्यान