1 महीने में 5% गिरे ICICI Bank के शेयर, क्रूड ऑयल के साथ इन फैक्टर्स का असर, जानें आगे क्या है उम्मीद

हाल ही में ICICI Bank के शेयर में गिरावट देखने को मिली है. इसके पीछे मुख्य कारण बाजार में कमजोरी और बैंकिंग सेक्टर पर बढ़ता दबाव माना जा रहा है. कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से महंगाई बढ़ने की चिंता बढ़ी है, जिससे सख्त मॉनेटरी पॉलिसी की आशंका भी बनी हुई है. इसी वजह से बैंकिंग सेक्टर के कई शेयर दबाव में हैं.

ICICI Bank के शेयर में गिरावट देखने को मिली है. Image Credit: @ICICI Bank

ICICI Bank के शेयर में शुक्रवार को 3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली , 1 महीने में ही इसके शेयरों में 5.86 फीसदी गिर चुके हैं. जिससे निवेशकों का ध्यान इस ओर गया है. बाजार में कमजोरी और बैंकिंग सेक्टर पर दबाव इसके पीछे मुख्य कारण माने जा रहे हैं. बढ़ती कच्चे तेल की कीमतों ने महंगाई को लेकर चिंता बढ़ा दी है. इसके साथ ही बाजार में सख्त मॉनेटरी पॉलिसी की आशंका भी जताई जा रही है. इन वजहों से बैंकिंग सेक्टर के कई शेयरों में गिरावट आई है. इसी का असर ICICI Bank के शेयर पर भी देखने को मिला.

क्रूड ऑयल की कीमतों का असर

हाल के दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है. इससे महंगाई बढ़ने की आशंका भी बढ़ गई है. जब महंगाई का दबाव बढ़ता है तो केंद्रीय बैंक सख्त मॉनेटरी पॉलिसी अपना सकते हैं. इससे बाजार में निवेशकों की चिंता बढ़ जाती है. यही कारण है कि बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में दबाव देखने को मिला. ICICI Bank के शेयर में गिरावट का एक बड़ा कारण यही माना जा रहा है.

बैंकिंग सेक्टर में कमजोरी

शेयर बाजार में बैंकिंग सेक्टर के कई इंडेक्स में भी गिरावट दर्ज की गई है. Bank Nifty में करीब 1.59 फीसदी की गिरावट देखी गई. वहीं Nifty Private Bank और Nifty PSU Bank इंडेक्स भी नीचे कारोबार करते नजर आए. जब पूरे सेक्टर में कमजोरी आती है तो इसका असर बड़ी कंपनियों के शेयरों पर भी पड़ता है. ICICI Bank भी इसी सेक्टर का हिस्सा होने के कारण गिरावट की चपेट में आया.

बाजार में व्यापक गिरावट का असर

सिर्फ बैंकिंग सेक्टर ही नहीं बल्कि पूरे शेयर बाजार में भी दबाव देखा गया. Nifty50 इंडेक्स भी नीचे कारोबार करता नजर आया. बाजार में जब व्यापक गिरावट आती है तो बड़े और मजबूत शेयर भी इससे प्रभावित होते हैं. ICICI Bank के शेयर में हाल की गिरावट को इसी व्यापक बाजार दबाव से जोड़कर देखा जा रहा है.

कंपनी के शेयरों का हाल

कंपनी के शेयर में शुक्रावर को 3.26 फीसदी की गिरावट देखने को मिली और 6 मार्च को इसका क्लोजिंग प्राइस ₹1,313 पर रहा. हालांकि बैंक का मार्केट कैप ₹9.40 लाख करोड़ के आसपास बना हुआ है. शेयर का 52-वीक हाई ₹1,500 और लो ₹1,208 है. बैंक का P/E 17.8, ROE 17.9% और डिविडेंड यील्ड 0.84% है. कंपनी ने अपने निवेशकों को पिछले 5 साल में 114 फीसदी की रिटर्न दिया है.

ये भी पढ़ें- Nifty 500 के ये 10 सितारे: एक साल में मिला 176% तक रिटर्न, MCX-Hindustan Copper समेत कई दिग्गज कंपनियां शामिल

आगे क्या है उम्मीद

हालांकि इंडस्ट्री के जानकारों का मानना हैं कि लंबे समय में बैंक की स्थिति मजबूत बनी हुई है. डिजिटल बैंकिंग, नए पार्टनरशिप मॉडल और बेहतर सर्विस के जरिए बैंक आगे बढ़ने की योजना बना रहा है. इसके साथ ही बैंक अपने मौजूदा ग्राहकों और सैलरीड क्लास पर भी फोकस कर रहा है. ऐसे में भविष्य में बैंक की ग्रोथ को लेकर उम्मीदें बनी हुई हैं.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.