ये कंपनी रिन्यूएबल सेक्टर में पकड़ बना रही मजबूत, अब मिला लाखों का ऑर्डर, भागे शेयर!

Ganesh Green Bharat के शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर 221.05 रुपये से अब तक करीब 39.4 प्रतिशत ऊपर आ चुके हैं. यह दिखाता है कि हालिया उतार- चढ़ाव के बावजूद निवेशकों का भरोसा धीरे-धीरे लौट रहा है. स्टॉक करीब 6.42 प्रतिशत चढ़कर 289.3 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. बीते एक हफ्ते में शेयर 13.76 प्रतिशत मजबूत हुआ है.

सोलर स्टॉक Image Credit: Canva

Ganesh Green Bharat के शेयर फिर से निवेशकों के रडार पर हैं. कंपनी ने रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है. कंपनी को एक नामी Independent Power Producer से 50,53,04,887 रुपये का नया वर्क ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर गुजरात में हाई एफिशिएंसी बाइफेशियल 600W TOPCon N-Type सोलर पीवी मॉड्यूल्स की सप्लाई के लिए है. इस नए ऑर्डर के बाद Ganesh Green Bharat की ऑर्डर बुक और ज्यादा मजबूत हो गई है. दिसंबर 2025 तक कंपनी ने 668.49 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया है. इसका असर 4 फरवरी को इसके शेयरों में देखने को मिला.

सोर्स-NSE

कंपनी का सफर और कारोबार

Ganesh Green Bharat Ltd की स्थापना साल 2016 में हुई थी. शुरुआत में यह एक इलेक्ट्रिकल कॉन्ट्रैक्टिंग कंपनी थी, लेकिन समय के साथ कंपनी ने अपने कारोबार का दायरा बढ़ाया और खुद को एनर्जी और वाटर सॉल्यूशंस की एक मजबूत कंपनी के रूप में खड़ा किया.

कंपनी का मुख्य फोकस रिन्यूएबल एनर्जी, खासकर सोलर पावर पर है. घरों के लिए सोलर लाइट सिस्टम से लेकर बड़े सोलर पावर प्लांट तक कंपनी की मौजूदगी है. MNRE की चैनल पार्टनर के तौर पर कंपनी देश के कई हिस्सों में सोलर प्रोजेक्ट पूरे कर चुकी है. राजस्थान में 16,486 सोलर होम लाइटिंग सिस्टम का प्रोजेक्ट इसका बड़ा उदाहरण है.

वाटर सप्लाई सेक्टर में भी मौजूदगी

सोलर के साथ-साथ Ganesh Green Bharat ने वाटर सप्लाई सेक्टर में भी कदम रखा है. ग्रामीण इलाकों के लिए पाइप्ड वाटर सप्लाई सिस्टम की डिजाइन, निर्माण और कमीशनिंग तक की सेवाएं कंपनी देती है. इससे कंपनी के कारोबार में डाइवर्सिफिकेशन देखने को मिलता है.

शेयर बाजार में कैसा रहा प्रदर्शन

शेयर बाजार में Ganesh Green Bharat के शेयर 4 फरवरी को तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे. स्टॉक करीब 6.42 प्रतिशत चढ़कर 289.3 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. बीते एक हफ्ते में शेयर 13.76 प्रतिशत मजबूत हुआ है. हालांकि, पिछले तीन महीनों में शेयर में करीब 29.92 प्रतिशत की गिरावट आई है और बीते एक साल में स्टॉक करीब 33.68 प्रतिशत टूटा है.

52 हफ्ते के लो से मजबूत रिकवरी

Ganesh Green Bharat के शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर 221.05 रुपये से अब तक करीब 39.4 प्रतिशत ऊपर आ चुके हैं. यह दिखाता है कि हालिया उतार- चढ़ाव के बावजूद निवेशकों का भरोसा धीरे-धीरे लौट रहा है.

इसे भी पढ़ें- भारत से लेकर अमेरिका तक मचा हाहाकार! भयंकर टूटे IT शेयर, जानें क्यों बिगड़ा सेंटीमेंट?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.