₹35 से कम भाव वाले इस शेयर ने 5 साल में दिया 10000% रिटर्न, सोमवार को एक बार फिर चर्चा में रहेगी कंपनी; ये है वजह
इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र का मल्टीबैगर स्टॉक Hazoor Multi Projects Ltd एक बार फिर चर्चा में है. कंपनी ने अपनी सब्सिडियरी Square Port Shipyard Private Limited में ऑप्शनली कन्वर्टिबल डिबेंचर्स के इक्विटी कन्वर्जन की टाइमलाइन मार्च 2026 तक बढ़ा दी है. 25 करोड़ रुपये के इक्विटी आवंटन के बावजूद कंपनी की 100 फीसदी हिस्सेदारी बरकरार है. साथ ही हजूर इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स को CRISIL Ratings से बीबीबी प्लस स्टेबल रेटिंग मिली है.
Hazoor Multi Projects Ltd: इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र का मल्टीबैगर स्टॉक Hazoor Multi Projects Ltd सोमवार, 2 मार्च को निवेशकों की नजर में रह सकता है. कंपनी ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी Square Port Shipyard Private Limited में ऑप्शनली कन्वर्टिबल डिबेंचर्स के कन्वर्जन की टाइमलाइन में बदलाव की जानकारी दी है. शुक्रवार को कंपनी के शेयर में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी. आइए आपको बताते हैं नई टाइमलाइन के बारे में और साथ ही यह भी जानेंगे कि इसके शेयर का प्रदर्शन कैसा रहा है.
ओसीडी कन्वर्जन की नई टाइमलाइन
28 फरवरी को एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली यूनिट Square Port Shipyard Private Limited द्वारा जारी ऑप्शनली कन्वर्टिबल डिबेंचर्स के इक्विटी में कन्वर्जन की संभावित समयसीमा अब मार्च 2026 तय की गई है. कंपनी ने 27 जनवरी को कन्वर्जन की जानकारी दी थी और बाद में संशोधित सूचना दायर की.
शर्तों के अनुसार 2,50,00,000 इक्विटी शेयर 10 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से आवंटित किए गए, जिसकी कुल लागत 25 करोड़ रुपये रही. यह कन्वर्जन मौजूदा डिबेंचर देनदारी के एडजस्टमेंट के जरिए किया गया और इसमें कोई नकद आउटफ्लो नहीं हुआ. कन्वर्जन के बाद भी कंपनी की सब्सिडियरी में 100 फीसदी हिस्सेदारी बरकरार है.
सब्सिडियरी को CRISIL रेटिंग्स
कंपनी की एक अन्य इकाई हजूर इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स को हाइब्रिड एन्युटी मॉडल परियोजना के लिए CRISIL रेटिंग्स से रेटिंग मिली है. CRISIL रेटिंग्स ने 476 करोड़ रुपये की लॉन्ग टर्म बैंक सुविधाओं को क्रिसिल बीबीबी प्लस स्टेबल रेटिंग दी है, जबकि शॉर्ट टर्म सुविधाओं को क्रिसिल ए2 रेटिंग प्रदान की है. यह रेटिंग समय पर वित्तीय दायित्वों को पूरा करने की पर्याप्त क्षमता को दिखाता है.
शेयर का ट्रेंड
निकट अवधि में शेयर में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. पिछले 5 कारोबारी सत्रों में इसमें 7.78 फीसदी की गिरावट आई है, हालांकि एक महीने में यह 5.30 फीसदी से अधिक चढ़ा है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 0.41 फीसदी बढ़कर 32.16 रुपये पर पहुंच चुका है.
पिछले छह महीनों में यह शेयर करीब 25 फीसदी और एक वर्ष में करीब 9 फीसदी गिरा है. वर्ष 2026 की शुरुआत से अब तक इसमें 12.45 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि लंबी अवधि में स्टॉक ने निवेशकों को चौंकाया है. पिछले 5 वर्षों में इसने लगभग 10318 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Bonus Stock: 1 के बदले 4 शेयर फ्री देगी ये कंपनी, रिकॉर्ड डेट तय; 3 साल में 1100% से ज्यादा चढ़ा स्टॉक
इन 6 स्टॉक्स पर टूट पड़े FIIs, पिछले 4-5 तिमाही में बढ़ाई बंपर हिस्सेदारी; लिस्ट में दिग्गज शेयर भी शामिल
इंफ्रा और पावर सेक्टर के ये 5 स्टॉक बुक वैल्यू से कम पर हो रहे ट्रेड, वॉचलिस्ट में फटाफट कर सकते हैं शामिल; देखें लिस्ट
