TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

16 पैसे के शेयर ने एक लाख के निवेश को बना दिया 2.59 करोड़, 41130 फीसदी उछला है पेनी स्टॉक; ₹50 से कम दाम

Hazoor Multi Projects share: शेयर की कीमत सितंबर 2015 में शेयर 0.16 रुपये पर थी, अब बीएसई पर शेयर 41.48 रुपये पर कारोबार कर रहा. इस अनिश्चितता के बीच स्टॉक ने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है और निवेशकों को जोरदार रिटर्न दिया है. इस मल्टीबैगर स्टॉक में एक महीने में 10 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है.

इशस स्टॉक ने दिया मल्टीबैगर रिटर्न. Image Credit: Getty image

Hazoor Multi Projects share: भारतीय शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए अमेरिकी टैरिफ सहित बढ़ते जियो-पॉलिटकल तनाव हैं. मौजूदा जियो-पॉलिटिकल संकेतों ने निवेशकों के लिए एक चुनौतीपूर्ण परिदृश्य तैयार कर दिया है, जिससे ऐसे शेयर ढूंढना मुश्किल हो गया है जो इस उथल-पुथल का सामना करते हुए भी ठोस रिटर्न दे सकें. इस अनिश्चितता के बीच, एक स्टॉक ने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है और निवेशकों को जोरदार रिटर्न दिया है. इस मल्टीबैगर पेनी स्टॉक का नाम हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स है.

16 पैसे से 41 के पार पहुंचा शेयर

हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स के शेयर की कीमत सितंबर 2015 में शेयर 0.16 रुपये पर थी, अब बीएसई पर शेयर 41.48 रुपये पर कारोबार कर रहा. अगर स्टॉक के हिसाब की चाल के हिसाब से देखें, तो अगर 10 साल पहले इस शेयर में अगर किसी ने 1 लाख रुपये का निवेश किया होता और समय के साथ इसे बनाए रखा होता, तो यह बढ़कर लगभग 2.59 करोड़ हो जाता. 2024 के बीच में स्टॉक ने 1:10 में एक्स-बोनस का ट्रेड किया है. लेकिन, हम इस कैलकुलेशन में पोस्ट-बोनस लाभ नहीं जोड़ रहे हैं.

पिछले पांच साल में जोरदार तेजी

मल्टीबैगर पेनी स्टॉक हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स में गुरुवार के कारोबारी सत्र में बीएसई पर 41.27 रुपये के पिछले बंद भाव से एक फीसदी से भी कम की गिरावट देखी गई. इस पेनी स्टॉक ने पांच साल में 41,130 फीसदी से अधिक की वृद्धि के साथ मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. हालांकि, हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स के शेयर प्राइस के रुझान को देखते हुए, यह मल्टीबैगर पेनी स्टॉक पिछले एक वर्ष में अस्थिर बना हुआ है.

एक साल में कितना टूटा स्टॉक

इस मल्टीबैगर स्टॉक में एक महीने में 10 फीसदी से अधिक की गिरावट आई, जबकि छह महीनों में यह 20 फीसदी तक चढ़ गया. हालांकि, पिछले एक साल में इस पेनी स्टॉक में 17 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है. साल-दर-साल (YTD) प्रदर्शन के संदर्भ में, 2025 की शुरुआत से इस शेयर में 23 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है, जो 53.43 रुपये से घटकर मौजूदा मार्केट स्तर पर आ गया है.

फंड जुटाएगी कंपनी

बुधवार को एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि बोर्ड ने 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले 60,000 इक्विटी शेयरों के आवंटन पर विचार किया और उसे मंजूरी दे दी, जिनका इश्यू प्राइस 30 रुपये प्रति शेयर है. यह आवंटन 6,000 वारंट के कन्वर्जन के बाद हुआ है, जिसके लिए कंपनी को 13.5 लाख रुपये का अंतिम भुगतान प्राप्त हुआ.

इस कन्वर्जन से कंपनी की जारी और पेड-अप कैपिटल बढ़कर 23,00,48,910 रुपये हो गई है और नए जारी किए गए शेयरों पर मौजूदा शेयरों के समान अधिकार होंगे. इस लेनदेन के बाद 82,90,950 वारंट भविष्य में कन्वर्जन के लिए पेंडिंग हैं.

यह भी पढ़ें: IPL का हजार रुपये वाला टिकट अब 1,400 में मिलेगा, 100 रुपये के मूवी टिकट पर 5 फीसदी GST

डिस्क्लेमर: मनी9लाइव किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.