HDFC बैंक के पूर्व चेयरमैन के इस्तीफे की सेबी ने शुरू की जांच, 3 फीसदी से ज्याटा टूटे शेयर

HDFC बैंक के शेयरों में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है. यह दबाव SEBI द्वारा पूर्व चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे की समीक्षा की खबरों के बाद आया है, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है. इस्तीफे के बाद से ही कंपनी के शेयर काफी दबाव में कारोबार कर रहे हैं. महीने भर के दौरान इसमें 17 फीसदी तक की गिरावट आ चुकी है.

HDFC Bank का शेयर Image Credit: Money9 Live

HDFC Bank Share Fall SEBI: HDFC बैंक के शेयरों में शुक्रवार, 27 मार्च को 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. यह गिरावट ऐसे समय आई जब बाजार नियामक SEBI द्वारा बैंक के पूर्व पार्ट-टाइम चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे की जांच किए जाने की खबरें सामने आईं. लगातार कई दिनों की तेजी के बाद शेयर में यह गिरावट देखने को मिली और यह NSE पर दिन के दौरान 755.55 रुपये के स्तर तक फिसल गया. मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सेबी ने चक्रवर्ती के इस्तीफे के पत्र की शुरुआती समीक्षा शुरू की है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं लिस्टेड कंपनियों के निदेशकों से जुड़े नियमों का उल्लंघन तो नहीं हुआ. हालांकि, चक्रवर्ती ने रॉयटर्स से बातचीत में कहा कि उन्हें ऐसी किसी जांच की जानकारी नहीं है.

चक्रवर्ती ने इस्तीफे में क्या लिखा?

अपने इस्तीफे में चक्रवर्ती ने बैंक के अंदर कुछ ऐसी घटनाओं और कामकाज के तरीकों का जिक्र किया था जो उनके व्यक्तिगत मूल्यों और नैतिकता के अनुरूप नहीं थे. हालांकि, उन्होंने इन मुद्दों के बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया. इस बीच, ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने भी HDFC बैंक में अपनी हिस्सेदारी खत्म कर दी और भारत में अपने निवेश का वजन कम कर दिया. यह फैसला चक्रवर्ती के इस्तीफे के तुरंत बाद लिया गया, जिससे निवेशकों के बीच चिंता और बढ़ गई.

लगातार टूट रहे HDFC बैंक के शेयर

इस्तीफे से जुड़ी खबर सामने आने के बाद HDFC बैंक के शेयर में एक ही दिन में करीब 8.7 फीसदी की भारी गिरावट आई थी. इसके चलते महज तीन ट्रेडिंग सेशंस में कंपनी का मार्केट कैप करीब 1.35 लाख करोड़ रुपये तक घट गया. पिछले महीने में स्टॉक का भाव 17 फीसदी तक टूट चुका है. यानी इस दौरान शेयर की कीमत तकरीबन 150 रुपये तक कम हो चुकी है. मौजूदा समय में कंपनी का मार्केट कैप 12,03,300 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. मौजूदा समय की बात करें तो दोपहर 2:50 तक, कंपनी के शेयर 3.43 फीसदी की गिरावट के साथ 755.50 रुपये पर ट्रेड कर रहा है.

इस्तीफे के बाद हो रहे कई जांच!

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सेबी का एक विभाग जो कॉर्पोरेट गवर्नेंस और खुलासों पर नजर रखता है, इस पूरे मामले में पूर्व चेयरमैन और अन्य निदेशकों की भूमिका की भी जांच कर रहा है. जांच का उद्देश्य यह समझना है कि क्या बोर्ड के दूसरे सदस्यों को कोई अहम जानकारी थी और क्या उन्होंने उसे सही तरीके से दर्ज किया या नहीं. वहीं, HDFC बैंक ने कहा है कि उसने इस मामले की स्वतंत्र जांच के लिए बाहरी लॉ फर्म्स को नियुक्त किया है, ताकि इस्तीफे में उठाए गए मुद्दों का निष्पक्ष आकलन किया जा सके. हालांकि, चक्रवर्ती का कहना है कि अब तक इन लॉ फर्म्स ने उनसे कोई संपर्क नहीं किया है.

ये भी पढ़ें- रॉबर्ट कियोसाकी की चेतावनी, 2026 में आएगा बड़ा क्रैश! इन लोगों को लगेगा तगड़ा झटका; ये एसेट्स बनेंगे संजीवनी बूटी

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

ईरान-इजरायल तनाव ने बिगाड़ी सरकारी बैंकों की चाल, SBI से लेकर PNB तक के शेयर लुढ़के, 1 महीने में 20% तक टूटे

सोने पर सुहागा वाले 5 स्टॉक्स! दिग्गज निवेशकों की बड़ी हिस्सेदारी के साथ Piotroski स्कोर भी दमदार; देखें लिस्ट

Black Friday: शेयर मार्केट में तबाही से निवेशकों के 8.53 लाख करोड़ डूबे, सेंसेक्स 1690 और निफ्टी 486 अंक टूटकर हुए बंद

1 अप्रैल से महंगा होगा F&O का खेल, बढ़ने जा रहा STT; ट्रेडिंग लागत में होगा इजाफा

गिरते बाजार में भी सूरज की तरह चमका ये सोलर दिग्‍गज, गुजरात प्‍लांट में कैपेसिटी बढ़ाते ही उछला शेयर, एक दिन में 7% से ज्‍यादा चढ़ा

LNG सेक्टर में बड़ा मौका! ब्रोकरेज ने Inox India के शेयर खरीदने की दी सलाह, ₹1610 तक जा सकता है भाव