गिरते बाजार में भी सूरज की तरह चमका ये सोलर दिग्गज, गुजरात प्लांट में कैपेसिटी बढ़ाते ही उछला शेयर, एक दिन में 7% से ज्यादा चढ़ा
ACME Solar Holdings Ltd का शेयर गिरते बाजार में भी 7% से ज्यादा उछला. इसकी वजह कंपनी की क्षमता बढ़ाना है. इससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है. मजबूत रिन्यूएबल पोर्टफोलियो और विस्तार योजनाएं स्टॉक की ग्रोथ स्टोरी को सपोर्ट कर रही हैं.
Solar Stock: पिछले दो सत्रों में राहत भरी तेजी देखने के बाद भारतीय प्रमुख इंडाइसिस एक बार फिर दबाव में आ गए. व्यापक स्तर पर बिकवाली और रुपये में गिरावट के चलते निफ्टी 50 और सेंसेक्स बुरी तरह टूट गए. मगर इस गिरते बाजार में भी सोलर दिग्गज ACME Solar का शेयर जमकर चमका. शुक्रवार, 27 मार्च को ACME Solar Holdings Ltd के शेयर लगभग 7.82% उछकर आज के इंट्रा डे हाई 274 रुपये पर पहुंच गए. जबकि शेयर का पिछला बंद भाव 254.12 रुपये था. कपनी के शेयर में आए इस बड़े उछाल की वजह कंपनी के कारोबार का विस्तार है.
गुजरात में बढ़ी विंड पावर क्षमता
कंपनी के शेयर में आई इस तेजी की मुख्य वजह ACME Solar की सब्सिडियरी ACME Eco Clean Energy Private Limited के गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले के सयला तालुका में स्थित अपने विंड पावर प्रोजेक्ट में अतिरिक्त 4 मेगावॉट क्षमता को चालू करना है. इसके साथ ही इस प्रोजेक्ट की कुल चालू क्षमता अब 92 मेगावॉट तक पहुंच गई है, जबकि कुल लक्ष्य 100 मेगावॉट का है.
कंपनी का कारोबार
ACME सोलर होल्डिंगस एक इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी है, जिसके पास 8,071 मेगावॉट का विविध पोर्टफोलियो है, जिसमें सोलर, विंड, स्टोरेज, फर्म और डिस्पैचेबल रिन्यूएबल एनर्जी तथा हाइब्रिड सॉल्यूशंस शामिल हैं. कंपनी के पास 2,978 मेगावॉट की ऑपरेशनल कॉन्ट्रैक्टेड क्षमता और लगभग 1.0 GWh की बैटरी एनर्जी स्टोरेज (BESS) क्षमता है. इसके अलावा 5,093 मेगावॉट की अंडर-कंस्ट्रक्शन क्षमता भी है, जिसमें करीब 16 GWh BESS इंस्टॉलेशन शामिल है.
कंपनी के अंडर-कंस्ट्रक्शन पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) पोर्टफोलियो की क्षमता 3,292 मेगावॉट है. साथ ही कंपनी के पास इन-हाउस EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) और ऑपरेशन व मेंटेनेंस डिवीजन है, जो प्रोजेक्ट्स के विकास से लेकर संचालन तक सभी काम संभालता है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
सोने पर सुहागा वाले 5 स्टॉक्स! दिग्गज निवेशकों की बड़ी हिस्सेदारी के साथ Piotroski स्कोर भी दमदार; देखें लिस्ट
Black Friday: शेयर मार्केट में तबाही से निवेशकों के 8.53 लाख करोड़ डूबे, सेंसेक्स 1690 और निफ्टी 486 अंक टूटकर हुए बंद
1 अप्रैल से महंगा होगा F&O का खेल, बढ़ने जा रहा STT; ट्रेडिंग लागत में होगा इजाफा
